Last Updated:
बॉलीवुड के टैलेंटेड स्टार रणवीर सिंह ‘डॉन 3’ छोड़ने के बाद से ही चर्चा में बने हुए हैं. इस बार फिर वह विवादों में फंसते नजर आ रहे हैं. फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी संस्था FWICE यानी फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने रणवीर सिंह के खिलाफ नोटिस जारी किया है. इसका मतलब यह है कि FWICE से जुड़े 38 क्राफ्ट्स के सदस्य अब उन प्रोजेक्ट्स में काम नहीं करेंगे, जिनमें रणवीर सिंह शामिल होंगे.
नई दिल्ली. रणवीर सिंह का डॉन 3 से जुड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक्टर ने जब से इस फिल्म से अचानक किनारा किया है, तभी से फरहान अख्तर के साथ उनकी तनातनी जारी है. पहले फरहान ने कानूनी कार्रवाई की और फिर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) से शिकायत की. अब FWICE ने रणवीर सिंह पर बैन लगा दिया है.
रणवीर सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉई (FWICE) ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से बैन करने का आदेश दे दिया है. इतना ही नहीं रणवीर सिंह के खिलाफ कुछ कड़े फैसले भी लिए गए हैं. ये सारा विवादा उनके डॉन 3 छोड़ने के बाद खड़ा हुआ है.
धमन का नाम नहीं ले रहीं रणवीर की मुसीबतें
फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच चल रहे डॉन 3 विवाद को लेकर FWICE मध्यस्थता के लिए शामिल हुई थी.हमारी सहयोगी वेबसाइड न्यूज 18 की रिपोर्ट अनुसार, फेडरेशन के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने इस मामले को काफी गंभीर बताया. उन्होंने एक्टर्स के बदलते ट्रेंड पर चिंता जताई थी, जो फिल्म शूटिंग शुरू होने से पहले ही छोड़ देते हैं. अब FWICE ने एक्शन लेते हुए रणवीर सिंह पर बैन लगा दिया है. डॉन 3 के विवाद के बीच सोमवार को FWICE ने स्टेटमेंट जारी करते हुए रणवीर के खिलाफ ‘नॉन-कॉपरेशन’ का आरोप लगाया है. आशोक पंडित ने साफ कहा कि अगर कोई कलाकार फेडरेशन को सही मंच नहीं मानता, तो संस्था के पास भी कार्रवाई करने के अलावा दूसरा रास्ता नहीं बचता. उन्होंने बताया कि FWICE से जुड़े 38 अलग-अलग क्राफ्ट्स के सदस्य अब रणवीर सिंह से जुड़े प्रोजेक्ट्स में काम नहीं करेंगे. हम उन्हें आज से अभी से ‘नॉन कॉपरेटिव डायरेक्टरी’ इश्यू कर रहे हैं.’
फरहान की शिकायत के बाद लिया फैसला
फरहान अख्तर ने एफडब्ल्यूआईसीई में शिकायत देकर रणवीर सिंह पर फिल्म से बाहर होने का आरोप लगाया था. इसके बाद सोमवार को हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में FWICE के मुख्य सलाहकार और इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक पंडित ने इस पर ब्यौरा दिया और रणवीर के खिलाफ ‘असहयोग’ का निर्देश जारी किया. अशोक पंडित के मुताबिक, यह मामला 11 अप्रैल का है, जब फरहान अख्तर ने FWICE में रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.
‘डॉन 3’ छोड़ने से हुआ 45 करोड़ का नुकसान
आशोक पंडित के मुताबिक, फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने आरोप लगाया कि उन्होंने Don 3 की प्री-प्रोडक्शन पर करीब 45 करोड़ रुपये खर्च किए थे. फिल्म की शूटिंग शुरू होने में सिर्फ तीन हफ्ते बचे थे और पूरी यूनिट शूट के लिए रवाना होने वाली थी, तभी रणवीर सिंह ने अचानक फिल्म छोड़ दी.
About the Author
.jpeg?impolicy=website&width=52&height=52)
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…और पढ़ें

