Protool

‘ये तुम्हें बर्बाद कर देगा’, शाहरुख खान और अक्षय कुमार ने हनी सिंह को दी थी नशे से दूर रहने की सलाह

फेमस सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे हैं. साल 2012 में वो अपने करियर के पीक पर थे, लेकिन उसी दौर में वो नशे की लत से जूझ रहे थे. इसी दौरान हनी सिंह बाइपोलर डिसऑर्डर जैसी गंभीर बीमारी से भी लड़ रहे थे. इन सबका असर उनके करियर पर पड़ा और उनका स्टारडम धीरे-धीरे फीका पड़ गया. ड्रग्स की लत के चलते उन्हें कुछ समय के लिए इंडस्ट्री से दूरी बनानी पड़ी. अब हनी सिंह ने हाल ही में खुलासा किया है कि शाहरुख खान और अक्षय कुमार ने उन्हें उनके ड्रग्स के इस्तेमाल को लेकर पहले ही चेतावनी दी थी. 

शाहरुख खान और अक्षय कुमार ने दी थी सलाह
हनी सिंह ने एबी टॉक्स पॉडकास्ट में अपने करियर, फेम, अकेलेपन और अपने डाउनफॉल के बारे में भी खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि कैसे बायपोलर डिसऑर्डर ने उनके सिर के सारे बाल उड़ा दिए. हनी सिंह ने ये भी बताया कि बॉलीवुड के सुपरस्टार्स शाहरुख खान और अक्षय कुमार ने उन्हें ड्रग्स से दूर होने की सलाह दी थी. 

ये भी पढ़ें:- हनी सिंह-बादशाह को दिल्ली हाईकोर्ट से फटकार, 26 साल पुराने गाने ‘वॉल्यूम 1’ को हटाने के आदेश

मैं खुद को भगवान मानता था- हनी सिंह
साल 2011 से 2014 तक अपने स्टारडम पर बात करते हुए रैपर हनी सिंह ने कहा, ‘मैं खुश नहीं था. साल 2013-14 के दौरान मैं अपने करियर के पीक पर था. मेरा खुदपर कोई काबू नहीं था. तब मेरी सोच भी काफी अलग थी. जब मैंने एक मुकाम हासिल कर लिया था, तब मेरी चाल बदल गई थी. मैं अलग तरह से बात करने लगा था और सबकी बेइज्जती करता था. मैं ये सोचने लगा था कि ये सबकुछ मैंने अपने आप किया था. यहां तक कि मैं खुद को भगवान तक कहने लगा था. मैं खूब पैसा कमा रहा था और बहुत कम उम्र में सक्सेसफुल हो गया था. ये सब करते हुए मैं ड्रग्स में भी घुस चुका था. मेरी मेंटल हेल्थ बहुत खराब हो चुकी थी, मैं अपने उस वर्जन को कभी पसंद नहीं करता था.’

क्यों हुआ हनी सिंह का डाउनफॉल?
हनी सिंह ने आगे कहा, ‘मेरा डाउनफॉल फेम या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की वजह से नहीं हुआ है. इसके लिए मैं खुद और मेरी सोच जिम्मेदार थी.’ बातचीत के दौरान उन्होंने अपने करियर के उस दौर को याद किया, जब उन्होंने इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों- शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ काम किया. 

‘ये तुम्हें खराब कर देगा’
हनी सिंह ने कहा, ‘मैं एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को किसी भी चीज के लिए दोष नहीं देना चाहता. मुझे बहुत कम उम्र में दिग्गज कलाकारों के साथ काम करने और उनकी जिंदगी को करीब से देखने का मौका मिला. शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, सलमान खान, अक्षय कुमार- ये सभी बहुत सीधे-साधे लोग हैं, इनमें कोई दिखावा नहीं है. वो मुझे देखते थे और कहते थे कि जो मैं कर रहा हूं, उससे दूर रहूं, क्योंकि वो गलत था. खासकर शाहरुख खान और अक्षय कुमार. शाहरुख खान ने मुझसे कई बार कहा, ‘ये तुम्हें खराब कर देगा, खत्म कर देगा और बर्बाद कर देगा.’

हनी सिंह के बारे में
बता दें कि हनी सिंह बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर रैपर में से एक हैं. उन्होंने ब्लू आइज, ब्राउन रंग, धीरे धीरे से मेरी जिंदगी, देसी कलाकार, अंग्रेजी बीट और लव डोज जैसे पॉपुलर गाने दिए हैं. अचानक इंडस्ट्री से गायब होने के बाद जब उन्होंने कमबैक किया तो उनके गाने फिर से फैंस के बीच छा गए.

ये भी पढ़ें:- ‘ये नकली बाल हैं…’, 7 साल तक बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझते रहे हनी सिंह, मुश्किल दिनों को लेकर किया खुलासा

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *