Last Updated:
माइकल जैक्सन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें यूं ही ‘किंग ऑफ पॉप’ नहीं कहा जाता. निधन के 17 साल बाद भी माइकल जैक्सन दुनिया के नंबर 1 स्ट्रीमिंग आर्टिस्ट बन गए हैं. Kworb की मई 2026 रैंकिंग के मुताबिक माइकल ने जस्टिन बीबर और BTS जैसे मौजूदा सुपरस्टार्स को पीछे छोड़ दिया. उनकी लोकप्रियता को देखकर फैंस अब उन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री का असली ‘बाहुबली’ कह रहे हैं.

नई दिल्ली. माइकल जैक्सन इस दुनिया में अब नहीं हैं. उन को दुनिया से गए करीब 17 साल हो चुके हैं, लेकिन उनका जादू कल जैसा था आज भी वैसा ही है. ‘किंग ऑफ पॉप’ एक बार फिर दुनिया के नंबर 1 आर्टिस्ट बन गए हैं. खास बात यह है कि उन्होंने स्ट्रीमिंग रैंकिंग में BTS, टेलर स्विफ्ट और जस्टिन बीबर जैसे मौजूदा सुपरस्टार्स को भी पीछे छोड़ दिया है. माइकल जैक्सन की बायोपिक फिल्म ‘माइकल’ के रिलीज होने के बाद उनके पुराने गानों की मांग में जबरदस्त उछाल आया है, जिसके चलते वे स्ट्रीमिंग चार्ट्स पर राज कर रहे हैं. फाइल फोटो.

मई 2026 के लिए जारी Kworb ग्लोबल डिजिटल आर्टिस्ट रैंकिंग सामने आई है, जिसमें माइकल जैक्सन 11,157 नंबर्स के साथ टॉप पर बैठकर ‘बाहुबली’ बने हुए हैं. यह शानदार वापसी बायोपिक फिल्म ‘माइकल’ की वजह से हुई है, जो 24 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई. इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया, बल्कि माइकल के पुराने गानों, जैसे ‘बीट इट’, ‘बिली जीन’, ‘बैड’ और ‘थ्रिलर’ को एक बार फिर चार्ट पर चढ़ा दिया. फाइल फोटो.

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर दूसरे स्थान पर मौजूद जस्टिन बीबर, जो माइकल जैक्सन से करीब 5000 पॉइंट्स पीछे हैं. वहीं तीसरे नंबर पर BTS है, जिनके 4397 पॉइंट्स बताए गए हैं. वहीं तीसरे नंबर पर BTS है, जिनके 4397 पॉइंट्स हैं. फाइल फोटो.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इस लिस्ट में चौथे स्थान पर बैड बन्नी हैं, जबकि टेलर स्विफ्ट पांचवें नंबर पर हैं. टेलर स्विफ्ट को अक्सर माइकल जैक्सन की विरासत को आगे बढ़ाने वाला स्टार माना जाता है, लेकिन इस बार स्ट्रीमिंग रेस में माइकल ने सभी को पीछे छोड़ दिया. फाइल फोटो.

Kworb की यह रैंकिंग दुनियाभर के कलाकारों को उनके गानों की मासिक स्ट्रीमिंग के आधार पर तय करती है. इसमें Spotify, Apple Music, YouTube, Deezer और Shazam जैसे प्लेटफॉर्म्स का डेटा शामिल होता है.

माइकल जैक्सन की यह उपलब्धि इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि 2009 में उनके निधन के बाद भी उनकी लोकप्रियता लगातार बनी हुई है. नई पीढ़ी के बीच भी उनके गाने उतने ही पसंद किए जा रहे हैं जितने 80 और 90 के दशक में होते थे. फाइल फोटो.

केवल स्ट्रीमिंग ही नहीं, बायोपिक ‘माइकल’ ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर भी इतिहास रच दिया है. पहले ही हफ्ते में फिल्म ने अमेरिका में 97.2 मिलियन डॉलर और दुनियाभर में 218.8 मिलियन डॉलर की शानदार कमाई की. रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने दस दिनों के भीतर 423 मिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर लिया है.

टेलर स्विफ्ट को अक्सर माइकल जैक्सन का उत्तराधिकारी माना जाता है, लेकिन इस बार उन्होंने स्विफ्ट को भी काफी पीछे छोड़ दिया. फाइल फोटो.

