Protool

‘मैं भी हैरान था’, आलिया भट्ट से ‘अल्फा’ के सेट पर हुई अनबन? अफवाहों पर बॉबी देओल ने तोड़ी चुप्पी, बता दिया सच

Last Updated:

वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘अल्फा’ के सेट से आ रही अनबन की खबरों पर बॉबी देओल ने चुप्पी तोड़ दी है. सोशल मीडिया पर चर्चा थी कि शूटिंग के दौरान बॉबी और आलिया भट्ट के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी. इन अफवाहों को पूरी तरह बेबुनियाद बताते हुए बॉबी ने कहा कि जब उन्होंने यह खबर सुनी तो वह खुद हैरान रह गए थे. उन्होंने आलिया की जमकर तारीफ की और उन्हें बेहद मेहनती और प्रोफेशनल बताया.

Bobby Deol, Alia Bhatt, Bobby Deol Alia Bhatt Rift Rumours Rift Rumours, Bobby Deol Breaks Silence On Alpha, YRF Spy Universe Alpha Update, Bobby Deol On Alia Bhatt, बॉबी देओल आलिया भट्ट विवाद, अल्फा फिल्म सेट अनबन सच, बॉबी देओल आलिया भट्ट विवाद, अल्फा रिलीज डेट 2026, वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स न्यूज

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल ने अपनी अपकमिंग स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ के सेट पर आलिया भट्ट के साथ अनबन की खबरों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. एक्टर ने कहा कि जब उन्होंने दोनों के बीच विवाद की अफवाहें सुनीं, तो वह खुद काफी हैरान रह गए थे. दरअसल, पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा चल रही थी कि वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स के इस बड़े प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान बॉबी और आलिया के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी. हालांकि, अब बॉबी ने इन सभी दावों पर विराम लगाते हुए इन्हें पूरी तरह से मनगढ़ंत और बेबुनियाद बताया है.

Bobby Deol, Alia Bhatt, Bobby Deol Alia Bhatt Rift Rumours Rift Rumours, Bobby Deol Breaks Silence On Alpha, YRF Spy Universe Alpha Update, Bobby Deol On Alia Bhatt, बॉबी देओल आलिया भट्ट विवाद, अल्फा फिल्म सेट अनबन सच, बॉबी देओल आलिया भट्ट विवाद, अल्फा रिलीज डेट 2026, वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स न्यूज

इंडिया टीवी से बातचीत के दौरान बॉबी देओल ने बताया कि उन्हें इस अफवाह के बारे में तब पता चला जब उनके एक दोस्त ने उन्हें इसका एक स्क्रीनशॉट भेजा. बॉबी ने कहा, ‘मुझे भी एक दोस्त ने भेजा उस अफवाह का स्नैपशॉट. मैं भी हैरान हो गया. लोग इतने वेल्ले हैं कि कुछ भी लिख के बना देते हैं.’

Bobby Deol, Alia Bhatt, Bobby Deol Alia Bhatt Rift Rumours Rift Rumours, Bobby Deol Breaks Silence On Alpha, YRF Spy Universe Alpha Update, Bobby Deol On Alia Bhatt, बॉबी देओल आलिया भट्ट विवाद, अल्फा फिल्म सेट अनबन सच, बॉबी देओल आलिया भट्ट विवाद, अल्फा रिलीज डेट 2026, वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स न्यूज

इसके साथ ही एक्टर ने आलिया भट्ट की जमकर तारीफ की और कहा कि ‘अल्फा’ के सेट पर उनका रवैया बेहद प्रोफेशनल था. उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म के एक्शन सीन्स के लिए आलिया ने बहुत कड़ी तैयारी की थी. बॉबी ने आगे कहा, ‘आलिया एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं और बेहद प्रोफेशनल हैं. वह बहुत मेहनत करती हैं. फिल्म के जितने भी फाइट सीन्स थे, आलिया उनके लिए पूरी तरह तैयार थीं. तो मुझे समझ ही नहीं आया कि किसने क्या सोचकर ये सब अफवाहें उड़ा दीं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Bobby Deol, Alia Bhatt, Bobby Deol Alia Bhatt Rift Rumours Rift Rumours, Bobby Deol Breaks Silence On Alpha, YRF Spy Universe Alpha Update, Bobby Deol On Alia Bhatt, बॉबी देओल आलिया भट्ट विवाद, अल्फा फिल्म सेट अनबन सच, बॉबी देओल आलिया भट्ट विवाद, अल्फा रिलीज डेट 2026, वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स न्यूज

उन्होंने आगे कहा, ‘अब मैं हर किसी के पास जाकर सफाई तो नहीं दे सकता, इसलिए बस इतना कहूंगा कि इसमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है. लोग इंस्टाग्राम से बहुत जल्दी प्रभावित हो जाते हैं, लेकिन वहां दिखने वाली 90 परसेंट कहानियां झूठी होती हैं.’

Bobby Deol, Alia Bhatt, Bobby Deol Alia Bhatt Rift Rumours Rift Rumours, Bobby Deol Breaks Silence On Alpha, YRF Spy Universe Alpha Update, Bobby Deol On Alia Bhatt, बॉबी देओल आलिया भट्ट विवाद, अल्फा फिल्म सेट अनबन सच, बॉबी देओल आलिया भट्ट विवाद, अल्फा रिलीज डेट 2026, वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स न्यूज

यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की मच-अवेटेड फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है. इस फ्रेंचाइजी की यह पहली ऐसी फिल्म है, जिसकी कमान फीमेल लीड्स के हाथों में है. फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ लीड किरदारों में नजर आएंगी, जबकि बॉबी देओल और अनिल कपूर भी बेहद अहम किरदारों में दिखेंगे. फिल्म की रिलीज डेट में अब तक कई बार बदलाव देखने को मिल चुके हैं.

Bobby Deol, Alia Bhatt, Bobby Deol Alia Bhatt Rift Rumours Rift Rumours, Bobby Deol Breaks Silence On Alpha, YRF Spy Universe Alpha Update, Bobby Deol On Alia Bhatt, बॉबी देओल आलिया भट्ट विवाद, अल्फा फिल्म सेट अनबन सच, बॉबी देओल आलिया भट्ट विवाद, अल्फा रिलीज डेट 2026, वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स न्यूज

पहले यह फिल्म पिछले साल रिलीज होने वाली थी, जिसके बाद इसे बढ़ाकर अप्रैल 2026 किया गया. बाद में मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर 10 जुलाई 2026 को इसकी नई रिलीज डेट घोषित किया था. लेकिन, ताजा खबरों की मानें तो ‘अल्फा’ अब अपनी तय तारीख से एक हफ्ते पहले ही सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है.

Bobby Deol, Alia Bhatt, Bobby Deol Alia Bhatt Rift Rumours Rift Rumours, Bobby Deol Breaks Silence On Alpha, YRF Spy Universe Alpha Update, Bobby Deol On Alia Bhatt, बॉबी देओल आलिया भट्ट विवाद, अल्फा फिल्म सेट अनबन सच, बॉबी देओल आलिया भट्ट विवाद, अल्फा रिलीज डेट 2026, वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स न्यूज

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म अब 3 जुलाई 2026 को रिलीज हो सकती है, क्योंकि इसी तारीख पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘धमाल 4’ अब कथित तौर पर 17 जुलाई के लिए आगे खिसक गई है. हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी इस बात की ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना बाकी है.

Bobby Deol, Alia Bhatt, Bobby Deol Alia Bhatt Rift Rumours Rift Rumours, Bobby Deol Breaks Silence On Alpha, YRF Spy Universe Alpha Update, Bobby Deol On Alia Bhatt, बॉबी देओल आलिया भट्ट विवाद, अल्फा फिल्म सेट अनबन सच, बॉबी देओल आलिया भट्ट विवाद, अल्फा रिलीज डेट 2026, वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स न्यूज

बताते चलें कि आलिया भट्ट और बॉबी देओल की ‘अल्फा’ में ऋतिक रोशन के स्पेशल अपीयरेंस (कैमियो) को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है. इसके साथ ही ऐसी भी अफवाहें हैं कि शाहरुख खान एक बार फिर अपने ‘पठान’ वाले किरदार में कैमियो करते नजर आ सकते हैं, लेकिन फिलहाल इन खबरों पर मेकर्स की तरफ से मुहर लगना बाकी है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *