Protool

‘मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा’, प्रो-खालिस्तान झंडे विवाद पर दिलजीत दोसांझ का रिएक्शन, बताया कॉन्सर्ट में क्या हुआ

Last Updated:

दिलजीत दोसांझ ने कनाडा में हुए अपने कॉन्सर्ट के दौरान खालिस्तान के झंडों को लेकर हुए विवाद पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि वह अपने फैंस के साथ किसी भी तरह की बदसलूकी बर्दाश्त नहीं करेंगे. दिलजीत ने कहा कि उन्होंने किसी बैनर या झंडे के समर्थन पर कुछ नहीं कहा. उन्होंने सिर्फ अपनी परफॉर्मेंस दी है.

Entertainment

पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ को हाल ही में ऑरा 2026 कॉन्सर्ट में उनकी परफॉर्मेंस के दौरान उन्हें रोक दिया गया था. सुरक्षा कर्मियों ने उनसे कहा था कि वे प्रो खालिस्तानी झंडे लहराने वाले दर्शकों को बाहर निकालें. अब दिलजीत ने अपनी हालिया इंस्टाग्राम स्टोरी में इस विवाद पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @diljitdosanjh)

Diljit Dosanjh concert

कनाडा के कैलगरी में कॉन्सर्ट के दौरान भीड़ में मौजूद कुछ लोगों की ओर से खालिस्तान के समर्थन में झंडे लहराए जाने पर दिलजीत दोसांझ भड़क गए थे. उन्होंने खालिस्तानी समर्थकों को स्टेज से ही जवाब दिया और उनसे झंडे कहीं और ले जाने के लिए कहा. दिलजीत ने कहा, “इस जगह का इस्तेमाल उसी मकसद के लिए करें जिसके लिए यह बना है.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @diljitdosanjh)

Diljit Dosanjh concert

दिलजीत दोसांझ ने कहा कि कॉन्सर्ट में रुकावट डालने और उनके खिलाफ विरोध के तौर पर झंडों का इस्तेमाल करने के कारण उन्हें हटाया गया. अपनी इंस्टा स्टोरीज सेक्शन में उन्होंने इसे ‘फेक नैरेटिव’ बताया और कहा कि वह किसी को भी अपने फैंस को परेशान करने या उनके शो में रुकावट डालने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं करेंगे. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @diljitdosanjh)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Diljit Dosanjh concert

दिलजीत ने पंजाबी में लिखा, “बाहर खड़े होकर कोई भी प्रोटेस्ट कर सकता है, लेकिन अगर आप अंदर आकर मेरे फैंस को परेशान करने की कोशिश करेंगे, तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अगर कोई बैनर या झंडा लाता है, तो इसका मतलब है कि वे दिखाना चाहते हैं कि वे किसी खास जगह से आए हैं और हमें सपोर्ट करने आए हैं.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @diljitdosanjh)

Diljit Dosanjh concert

दिलजीत दोसांझ ने कहा, “अगर आप वही बैनर लेकर बाहर खड़े होकर मेरे फैंस को गाली देंगे, और फिर वही काम वेन्यू के अंदर करने की कोशिश करेंगे, तो मैं यह बर्दाश्त नहीं करूंगा. यह किसी खास बैनर या झंडे के बारे में नहीं है. बात इसके पीछे के मकसद की है.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @diljitdosanjh)

Diljit Dosanjh concert

दिलजीत दोसांझ आगे लिखा, “मैंने सिक्योरिटी से कहा कि जो भी कॉन्सर्ट को खराब करने की कोशिश करे, उसे उठाकर बाहर करो. मैंने किसी बैनर के लिए कुछ नहीं कहा. फेक नैरेटिव मत फैलाओ. मैंने पिछले साल तो इस बात को नजरअंदाज कर दिया, लेकिन अब और नहीं. धन्यवाद.”(फोटो साभारः इंस्टाग्राम @diljitdosanjh)

Diljit Dosanjh

बता दें, शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था जिसमें दिलजीत कहते सुनाई दे रहे हैं, “जितने झंडे दिखाने दिखाओ.” डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, गायक ने अपने हालिया शो में कुछ लोगों को उनके खिलाफ प्रदर्शन करते देखा तो वह नाराज हो गए. हालांकि उनके विरोध का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि वे दिलजीत के हाल ही में ‘द टुनाइट शो स्टारिंग जिमी फॉलन’ में शामिल होने और पंजाब में बाढ़ के दौरान न जाने से नाराज थे. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @diljitdosanjh)

Diljit Dosanjh concert

वर्क फ्रंट की बात करें तो दिलजीत दोसांझ इम्तियाज अली की अगली फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में नजर आएंगे. इस फिल्म में शरवरी और वैदांग रैना भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. ‘मैं वापस आऊंगा’ को अप्लॉज एंटरटेनमेंट के लिए समीर नायर और दीपक सैगल, और विंडो सीट फिल्म्स के लिए मोहित चौधरी और शिबाशीष सरकार प्रोड्यूस कर रहे हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @diljitdosanjh)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *