Last Updated:
मुकेश खन्ना अक्सर अपने जिद्दी और अड़ियल व्यवहार के लिए सुर्खियों में रहते हैं. दिग्गज एक्टर किसी के बारे में कुछ भी कहने से हिचकिचाते नहीं हैं. कुछ समय पहले वो अपने सुपरहिट सीरियल शक्तिमान पर बनी फिल्म के चलते खबरों में थे. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि ‘शक्तिमान’ पर फिल्म बनने वाली है जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल अदा कर सकते हैं.

नई दिल्ली. मुकेश खन्ना बीते कुछ समय से अपनी फिल्म शक्तिमान को लेकर खबरों में थे. उनके सुपरहिट सीरियल पर फिल्म बनने की चर्चाएं हो रही थीं. मीडिया रिपोर्ट्स में सबसे पहले रणवीर सिंह का नाम सामने आ रहा था. कहा जा रहा था कि रणवीर सिंह भी शक्तिमान बनने के लिए काफी उत्सुक हैं, लेकिन मुकेश खन्ना को वो पसंद नहीं आए.

मुकेश खन्ना ने रणवीर सिंह के नाम का दावा करने वाली रिपोर्ट्स को खारिज करते हुए कहा कि शक्तिमान का रोल अदा करना जिम्मेदारी का काम है. इस रोल को अदा करने के लिए एक पर्सनैलिटी की जरूरत है. एक जिम्मेदाराना व्यक्तित्व की जरूरत है जो रणवीर सिंह में नहीं है.

इससे पहले दिग्गज एक्टर रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर भी आपत्ति जता चुके हैं. उन्होंने रणवीर को जमकर खरी-खोटी सुनाई थी और इसके साथ दीपिका पादुकोण पर भी निशाना साधा था. मुकेश खन्ना ने कहा था कि दीपिका पादुकोण को रणवीर के फोटोशूट पर आपत्ति जतानी चाहिए थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अब शक्तिमान और महाभारत में मुकेश खन्ना के साथ काम कर चुके दिग्गज एक्टर सुरेंद्र पाल ने कहा कि शक्तिमान के रोल के लिए रणवीर सिंह सही चॉइस हैं. साथ ही एक्टर ने खुद को रणवीर सिंह का फैन बताते हुए उनकी हालिया रिलीज धुरंधऱ फ्रेंचाइजी में उनके शानदार अभिनय की जमकर तारीफ की.

अब शक्तिमान और महाभारत में मुकेश खन्ना के साथ काम कर चुके दिग्गज एक्टर सुरेंद्र पाल ने कहा कि शक्तिमान के रोल के लिए रणवीर सिंह सही चॉइस हैं. साथ ही एक्टर ने खुद को रणवीर सिंह का फैन बताते हुए उनकी हालिया रिलीज धुरंधऱ फ्रेंचाइजी में उनके शानदार अभिनय की जमकर तारीफ की.

सुरेंद्र पाल ने सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत की जिस दौरान उन्होंने रणवीर सिंह के अभिनय की तारीफ करते हुए कहा कि वो एक्टर के फैन हैं. सुरेंद्र पाल ने साथ ही कहा कि मुकेश खन्ना शक्तिमान के रोल से काफी जुड़े हुए हैं. ये किरदार उनके लिए किसी बच्चे से कम नहीं है और इसी वजह से वो अपने रोल के लिए किसी तरह का समझौता नहीं करेंगे.

शक्तिमान में तमराज किलविश का किरदार निभाने सुरेंंद्र पाल कहते हैं कि असली शक्तिमान कभी समझौता नहीं करेगा और उन्हें ‘जिद्दी’ भी बताया. साथ ही उन्होंने कहा कि धुरंधर अभिनेता कोई बुरा विकल्प नहीं हैं और मुकेश खन्ना को अपने फैसले पर दोबारा विचार करना चाहिए.

वो आगे कहते हैं, ‘वह सबसे अच्छे जज हैं, यह उनका ही क्रिएशन है. वह अपने किरदार के लिए सबसे अच्छा ही चाहेंगे, जिसे वह आज भी अपने बच्चे की तरह मानते हैं. इसलिए वह कोई समझौता नहीं करेंगे. वह बहुत जिद्दी हैं’. हालांकि एक्टर ने मुकेश खन्ना से अपने फैसले पर दोबारा सोचने की अपील भी की.

हाल ही में जूम से बातचीत में मुकेश खन्ना ने रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर में उनकी एक्टिंग की तारीफ की थी. हालांकि, उन्होंने अपनी राय पर कायम रहते हुए कहा कि वह नहीं चाहते कि कोई स्टार इस आइकॉनिक सुपरहीरो का किरदार निभाए.

मुकेश खन्ना ने कहा था, ‘देखिए, मैं इसके खिलाफ इसलिए हूं क्योंकि वह शानदार एक्टर हैं, उनमें जबरदस्त एनर्जी है, वह धुरंधर कर सकते हैं, गली बॉय कर सकते हैं, खिलजी कर सकते हैं. लेकिन शक्तिमान में सिर्फ एक्टर नहीं, बल्कि चेहरा भी चाहिए. जैसे पृथ्वीराज चौहान को देख कर लगना चाहिए कि वह पृथ्वीराज चौहान हैं, जो फिल्म में अक्षय कुमार में नहीं दिखा. उन्होंने विग पहन ली और बाकी सब किया. जब मैं ऐतिहासिक किरदार निभाता था तो मुझे सिर्फ कॉस्ट्यूम बदलने में डेढ़ घंटा लग जाता था. मैं सात इंच का मुकुट पहनता था’.

