Protool

मीनाक्षी शेषाद्रि ने नए कलाकारों पर कसा तंज, बोलीं- ‘कुछ भी कर रहे एक्टर्स, काम से पहचान बनाएं, पीआर से नहीं’

Last Updated:

मीनाक्षी शेषाद्रि ने मौजूदा दौर के पीआर कल्चर और पब्लिसिटी स्टंट पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कई कलाकार काम से ज्यादा अतरंगी कपड़ों और मीडिया मैनेजमेंट के जरिए सुर्खियां बटोरते हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि वह चाहती हैं कि उनका काम ही उनकी पहचान बने. मीनाक्षी के अनुसार, सफलता का सबसे सही रास्ता अच्छी कला और मेहनत है.

ख़बरें फटाफट

मीनाक्षी शेषाद्रि ने नए कलाकारों पर कसा तंज, बोलीं- 'कुछ भी कर रहे एक्टर्सZoom

मीनाक्षी ने पीआर स्टंट पर तंज कसा.

नई दिल्ली.  बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा मीनाक्षी शेषाद्रि ने मौजूदा दौर में फिल्म इंडस्ट्री में बढ़ते पीआर कल्चर और पब्लिसिटी स्टंट पर खुलकर अपनी राय रखी है. उनका मानना है कि आज कई कलाकार अपने काम से ज्यादा अतरंगी फैशन, विवादित बयानों और मीडिया मैनेजमेंट के जरिए सुर्खियों में बने रहने की कोशिश करते हैं. मीनाक्षी ने साफ कहा कि वो इस तरह नहीं हैं कि वो पीआर और पब्लिसिटी कल्चर का हिस्सा नहीं हैं. वो सिर्फ अपने काम पर यकीन करते हैं.

आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू में मीनाक्षी ने कहा कि आज मनोरंजन जगत में कई लोग बिना किसी उल्लेखनीय काम के भी लगातार खबरों में बने रहते हैं. उन्होंने द डर्टी पिक्चर का उदाहरण देते हुए कहा, ‘उस फिल्म में एक संवाद था कि यहां सिर्फ एंटरटेनमेंट चलता है. आज भी यही सच है. कुछ लोग सिर्फ मीडिया और पब्लिसिटी के सहारे चर्चा में रहते हैं. लेकिन मैं उनमें से नहीं हूं. मुझे हमेशा यह पसंद रहा है कि मेरा काम ही मेरी पहचान बनाए’.

मीनाक्षा शेषाद्रि ने सितारों पर कसा तंज

मीनाक्षी ने आगे कहा कि सफलता पाने का सबसे बेहतर तरीका अच्छा काम करना है. उन्होंने अंग्रेजी की मशहूर कहावत ‘सक्सेस इज़ द बेस्ट सक्सेस’ का हवाला देते हुए कहा कि जब कलाकार अपनी कला और मेहनत से सफलता हासिल करता है, तो बाकी रास्ते अपने आप खुलते चले जाते हैं. उनके अनुसार, किसी भी कलाकार का पहला लक्ष्य अपने काम के जरिए दर्शकों का दिल जीतना होना चाहिए, न कि कृत्रिम प्रचार के सहारे लोकप्रियता हासिल करना.

मीनाक्षी की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब फिल्म इंडस्ट्री में पीआर गेम और सोशल मीडिया इमेज बिल्डिंग को लेकर लगातार बहस हो रही है. हाल ही में अभिनेत्री अमीषा पटेल ने भी इसी मुद्दे पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था कि भारत में अपने ही लोग कलाकारों को हॉलीवुड सितारों से भी ज्यादा बेरहमी से ट्रोल करते हैं, जो बेहद दुखद है.

अमीषा पटेल ने पीआर गेम पर कसा था तंज

अमीषा ने कहा था कि सोशल मीडिया पर अब लोगों की मानसिकता दूसरों को नीचे गिराने वाली हो गई है. उन्होंने बड़े इवेंट्स में अभिनेत्रियों के लुक, कपड़ों और स्टाइल को लेकर होने वाली अनावश्यक आलोचना पर भी नाराजगी जताई. उनका कहना था कि किसी के काम की सराहना करने के बजाय लोग कमियां निकालने में ज्यादा रुचि लेने लगे हैं.

About the Author

authorimg

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *