Protool

मां बनने के बाद कमबैक को तैयार हैं कैटरीना कैफ! क्या है सच? टीम ने जारी किया बयान

Last Updated:

कैटरीना कैफ को आखिरी बार ‘मेरी क्रिस्मस’ में देखा गया था. इस फिल्म में एक्ट्रेस विजय सेतुपति के साथ दिखी थीं. कैटरीना की इस आखिरी फिल्म को दर्शकों का कुछ खास अच्छा रिस्पांस नहीं मिला था. ‘मेरी क्रिस्मस’ के बाद से कैटरीना कैफ पर्दे से दूर हैं.

नई दिल्ली. साल 2024 में कैटरीना कैफ को आखिरी बार पर्दे पर देखा गया था. इस फिल्म के बाद से एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबरें थीं. पिछले साल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने बेटे का स्वागत किया. मां बनने के बाद से एक्ट्रेस लाइमलाइट और सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम katrinakaif)

अब बीते कुछ समय से कैटरीना कैफ के कमबैक को लेकर बज बना हुआ है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है एक्ट्रेस अगले साल ओटीटी से कमबैक कर सकती हैं. इस रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस फिल्मों के जरिए नहीं बल्कि ओटीटी के जरिए कमबैक करेंगी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम katrinakaif)

इन खबरों में दावा किया गया था कि कैटरीना कैफ इन दिनों स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं. लेकिन 10 जून को एक्ट्रेस की टीम ने अपना ऑफिशियल बयान जारी कर इन दावों को झूठा करार दिया. कैटरीना कैफ की टीम ने कहा कि इन दावों में कोई सच्चाई नहीं है और ये सिर्फ अटकलें हैं. एक्ट्रेस के फ्यूचर प्लान की खबरें गलत हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम katrinakaif)

Add News18 as
Preferred Source on Google

पिछले साल नवंबर में मां बनने के बाद से कैटरीना कैफ लाइमलाइट से दूर हैं. एक्ट्रेस ने विक्की कौशल के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. इन दिनों वो अपने बच्चे की परवरिश में बिजी हैं. एक्ट्रेस अपनी फैमिली को अपना समय देना चाहती हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम katrinakaif)

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने अपने बेटे विहान को सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर रखा है. कपल ने अभी तक अपने बेटे की एक भी झलक शेयर नहीं की है. दोनों ने अपने बच्चे को पूरी तरह से दुनिया की नजरों से दूर रखा है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम katrinakaif)

अब अगर वर्क फ्रंट पर बात करें तो पिछला साल विक्की कौशल के लिए बेहद खास था. विक्की कौशल ने साल की शुरुआत में ‘छावा’ दी थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. फिल्म में उनके काम को काफी पसंद किया गया था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम katrinakaif)

Bollywood celebs who dont have Indian citizenship, diljit dosanjh, Alia Bhatt, katrina kaif, Nora Fatehi, Nargis Fakhri, Sunny Leone, Imran Khan, Amy Jackson, Sapna Pabbi, विदेशी पासपोर्ट, इंडिया की नागरिकता

‘छावा’ की सक्सेस ने विक्की कौशल के करियर के एक नया आयाम दिया. वो ‘छावा’ की सफलता से सुपरस्टार की कैटेगरी में शामिल हो गए हैं. इस फिल्म ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करके एक्टर को स्टारडम दिलाया और मेकर्स को मालामाल कर दिया था.

actresses Mob Incidents, nidhi agerwal mobbed, Sushmita Sen, Raveena Tandon, Katrina Kaif, Adah Sharma, Kajal Aggarwal, noorin shereef, Samantha Ruth Prabhu

अब अगर कैटरीना कैफ की बात करें, तो विजय सेतुपति के साथ ‘मेरी क्रिस्मस’ में एक्ट्रेस के काम को कुछ खास तारीफ नहीं मिली थी. फिल्म औसतन रही थी जिसके बाद से वो पर्दे से दूर हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम katrinakaif)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *