Protool

बॉलीवुड के 7 सितारे, जिन्होंने पर्दे पर नहीं किया KISS, सलमान खान लिस्ट में सबसे ऊपर, 2 हसीनाओं ने तोड़ी कसम

Last Updated:

बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में जहां रोमांस, इंटिमेसी और बोल्ड सीन फिल्मों की सफलता का बड़ा हिस्सा माने जाते हैं. वहां कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने अपनी ‘नो-किस पॉलिसी’ को कभी नहीं तोड़ा. ये वो स्टार्स हैं जो लाखों दिलों पर राज करते हैं लेकिन पर्दे पर कभी किसी का किस नहीं किया. दर्शक उनकी फिल्मों में रोमांस देखते हैं, लेकिन लिप-लॉक का इंतजार हमेशा अधूरा रह जाता है.

7 Bollywood stars who Never kiss on screen Salman Khan tops list 2 actress broke their oath

नई दिल्ली. ‘प्यार दोस्ती है…’ बॉलीवुड ने सालों से प्यार को अलग-अलग अंदाज में दिखाया है. कभी बारिश में भीगा रोमांस, कभी बाहों में खोए गाने और कभी कैमरे पर दिखते बोल्ड किसिंग सीन. लेकिन इसी चमकदार इंडस्ट्री में कुछ सितारे ऐसे भी रहे, जिन्होंने साफ कह दिया कि पर्दे पर रोमांस करेंगे, मगर एक लिमिट में… जहां कई स्टार्स ने फिल्मों में बोल्डनेस को अपनी पहचान बना लिया, वहीं कुछ बड़े नाम ऐसे भी हैं जिन्होंने सालों तक ऑनस्क्रीन किसिंग सीन से दूरी बनाए रखी. दिलचस्प बात ये है कि इन सितारों की फैन फॉलोइंग पर इसका कभी असर नहीं पड़ा. उल्टा, उनकी इस पर्सनल पॉलिसी ने उन्हें और अलग बना दिया.

7 Bollywood stars who Never kiss on screen Salman Khan tops list 2 actress broke their oath

हालांकि, वक्त बदला, कंटेंट बदला और OTT के दौर ने बॉलीवुड की तस्वीर भी बदल दी. ऐसे में कुछ सितारों ने अपनी सालों पुरानी ‘नो किसिंग पॉलिसी’ तोड़कर फैंस को हैरान कर दिया. खासतौर पर दो मशहूर एक्ट्रेस के फैसले ने खूब सुर्खियां बटोरीं, क्योंकि उन्होंने लंबे समय तक इस तरह के सीन्स से दूरी बनाए रखने के बाद अचानक स्क्रीन पर बोल्ड अवतार दिखाया.

7 Bollywood stars who Never kiss on screen Salman Khan tops list 2 actress broke their oath

इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम आता है सलमान खान का. बॉलीवुड में तीन दशक से ज्यादा वक्त बिताने के बावजूद सलमान ने बड़े पर्दे पर कभी किसिंग सीन नहीं किया. रोमांटिक फिल्मों के बाद भी उन्होंने अपनी ‘नो किस’ पॉलिसी बरकरार रखी. हालांकि, ‘टाइगर जिंदा है’ में एक सीन को लेकर चर्चा जरूर हुई थी, लेकिन वह कैमरा एंगल का कमाल बताया गया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Asin rahul Sharma

तमिल और हिंदी फिल्मों की अपनी मासूमियत के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस असिन ने भी कभी स्क्रीन पर किस नहीं किया. ‘गजनी’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म में भी यह एक्ट्रेस बिना लिप-लॉक के ही दर्शकों का दिल जीतने में सफल रही.

Ajay devgan comedy

सिंघम स्टार अजय देवगन का मानना है कि उनकी फिल्में फैमिली ऑडियंस के लिए होती हैं. उन्होंने इंटरव्यू में साफ कहा था कि मैं अपने परिवार के साथ फिल्में देखना पसंद करता हूं. ऑन-स्क्रीन इंटिमेसी बच्चों या बुजुर्गों के साथ देखने में अजीब हो सकती है.

Mohra, Suniel Shetty Best Film Anth, Suniel Shetty, Akshay Kumar, Anth, मोहरा, सुनील शेट्टी सर्वश्रेष्ठ फिल्म अंत, सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार, अंत

एक्शन हीरो रहे सुनील शेट्टी ने कई बोल्ड फिल्में की हैं, लेकिन किसिंग सीन से दूररहे. उन्होंने अपने पूरे करियर में एक बार भी किस सीन नहीं किया है. उनके लिए एक्शन की भाषा ही काफी रही.

7 Bollywood stars who Never kiss on screen Salman Khan tops list 2 actress broke their oath

रितेश देशमुख ने भी अपने करियर में किस सीन करने से इनकार किया. उन्होंने कई कॉमेडी और रोमांटिक फिल्मों में काम किया लेकिन पॉलिसी कभी नहीं तोड़ी.उन्होंने कई बार मजाकिया अंदाज में कहा कि उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा को यह बिल्कुल पसंद नहीं.

सलमान की फिल्म दबंग से डेब्यू करने वाली सोनाक्षी सिन्हा ने भी शुरुआत से नो-किस पॉलिसी अपनाई. उन्होंने कई फिल्मों में रोमांटिक रोल किए लेकिन किस से हमेशा दूर रहीं. सोनाक्षी कहती हैं कि वो अपनी इमेज और परिवार के कारण ऐसे सीन नहीं करतीं.

साउथ की ‘क्वीन’ कही जाने वाली तृषा ने अपने तमिल और तेलुगु करियर में बेहद सफाई बरती है. तृषा के बहुत कम ही ऐसे सीन आए हैं. उन्होंने हमेशा अपनी आंखों की काजल लगी बातों को इश्क का जरिया बनाया.

Kajol big win after Ajay Devgan on Right Protection Using actress photo video without permission is now crime

इन स्टार्स की लिस्ट में शुमार दो ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने कभी पक्का इरादा किया था कि वह अपने करियर में कभी स्क्रीन पर आंखें नहीं मूंदेंगी, लेकिन बाद में इस कसम को तोड़ने पर उन्हें मजबूर होना पड़ा. पहला नाम काजोल का है. बॉलीवुड की मोस्ट एक्सप्रेसिव हीरोइन काजोल ने अपने शुरुआती दौर में कहा था कि वह कभी स्क्रीन पर किस नहीं करेंगी. यहां तक कि उनके अपने पति अजय देवगन के साथ भी. लेकिन 2023 में अपनी OTT डेब्यू सीरीज द ट्रायल: प्यार, कानून और धोखा में उन्होंने जीशु सेनगुप्ता के साथ अपना पहला ऑन-स्क्रीन किस किया. काजोल ने बाद में कहा कि वो कंफर्टेबल नहीं थीं लेकिन किरदार की जरूरत के कारण यह फैसला लिया.

Vijay Varma, Vijay Varma and tamannaah Bhatia, Vijay Varma breakup, Vijay Verma broke down after breakup, Tamannaah Bhatia Vijay Varma breakup, Vijay Varma trolling, Bollywood breakup news, Vijay Varma interview News18, विजय वर्मा, विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा का ब्रेकअप, ब्रेकअप के बाद टूटे विजय वर्मा, तमन्ना भाटिया विजय वर्मा का ब्रेकअप, विजय वर्मा की ट्रोलिंग, बॉलीवुड ब्रेकअप की खबरें, विजय वर्मा का इंटरव्यू News18

इस लिस्ट में दूसरा नाम है तमन्ना भाटिया का है. 18 साल तक सख्त नो-किस और नो-इंटिमेसी पॉलिसी रखी. साउथ और बॉलीवुड दोनों जगह उन्होंने कभी किस नहीं किया. लेकिन 2023 में लस्ट स्टोरीज 2 में विजय वर्मा के साथ उन्होंने अपना पहला ऑन-स्क्रीन किस किया. तमन्ना भाटिया ने खुद विजय को बताया कि वो उनके साथ अपना पहला किस कर रही हैं. इस पर विजय का रिएक्शन ‘थैंक्यू’ बहुत वायरल हुआ था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *