Last Updated:
सलमान खान अपने फैंस का दिल जीतने का कोई मौका नहीं छोड़ते. सलमान पिछले 37 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में हैं और उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है. उनकी शुरुआत 1988 में ‘बीवी हो तो ऐसी 1’ में एक छोटे से रोल से हुई थी. सलमान के दुनियाभर में फैंस हैं, जो उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

सलमान खान 61 साल के हो चुके हैं. उनका फिल्मी करियर 35 से भी ज्यादा सालों का है. उन्कोंने कई फिल्मों में काम किया है और अब पैन इंडिया फिल्मों में हाथ आजमा रहे हैं. फिल्मों में फीस लेने का पैटर्न में बदलाव हुए हैं. सलमान खुद की फिल्में प्रोड्यूस कर रहे हैं. 100 करोड़ से ज्यादा की फीस ले रहे हैं. कई बार तो प्रॉफिट शेयर भी ले रहे हैं. लेकिन पहले ऐसा नहीं था.

सलमान को एक फिल्म में हीरोइन से भी कम फीस मिली थी. इतना ही नहीं, इस फिल्म को कई बॉलीवुड के कई हीरो ने रिजेक्ट कर दिया था. इसके क्लाइमैक्स की वजह से फिल्म डिजास्टर साबित हुई थी. इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और शिल्पा शेट्टी लीड रोल में थे. फिल्म के प्रोड्यूसर रहे शैलेंद्र सिंह ने अपने एक बार अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फिल्म के बारे में हैरान करने वाला किस्सा बताया था.

फिल्म का नाम ‘फिर मिलेंगे’ है. प्रोड्यूसर शैलेन्द्र सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बताया कि सलमान खान ने ‘फिर मिलेंगे’ में एचआईवी पॉजिटिव शख्स का किरदार निभाने के लिए हां कहा था, जबकि लगभग पूरी इंडस्ट्री ने इस रोल के लिए मना कर दिया था.
Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म ‘फिर मिलेंगे’ में सलमान खान के रोल के बारे में बात करते हुए शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि सिनेमा समाज का आईना है. साल 2004 में बॉलीवुड के ‘हार्टथ्रॉब’ सलमान ने एक ऐसा किरदार निभाया था, जिसकी फिल्म के अंत में मौत हो जाती है और फिल्म की कहानी एचआईवी/एड्स के मुद्दे पर आधारित थी.

शैलेन्द्र ने पोस्ट में बताया कि बॉलीवुड के ‘रैंबो, टर्मिनेटर और सुपरमैन’ को ऐसी फिल्म के लिए मनाना काफी मुश्किल था. शैलेन्द्र ने कहा: “उस वक्त और आज भी सलमान सबसे बड़े यूथ आइकन हैं. सोचिए, सलमान को एड्स पर फिल्म करने के लिए मनाना, जब वो असल में इंडिया के रैंबो, टर्मिनेटर और सुपरमैन हैं.”

शैलेंद्र ने लिखा था,”लीड एक्टर को एचआईवी होता है और फिर उसकी मौत हो जाती है. पूरी इंडस्ट्री ने मना कर दिया और उसी दिन मैंने सलमान खान को कॉल किया.” शैलेन्द्र ने बताया कि फिल्म के क्लाइमैक्स में सलमान खान की एचआईवी से मौत हो जाती है, हालांकि उनके फैंस उनके मरने से खुश नहीं थे. लेकिन सलमान के रोल के जरिए देशभर में एक बड़ा संदेश गया.

यह भी बताया गया कि सलमान ने यह रोल सिर्फ 1 रुपये में किया था, जबकि कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि सलमान इस फिल्म में फ्री में काम करना चाहते थे. शैलेन्द्र ने बताया कि जब पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री ने इस रोल के लिए मना कर दिया था, तब सिर्फ एक फोन कॉल पर सलमान मान गए थे.

बात करें वर्कफ्रंट की, तो सलमान खान चित्रंगदा सिंह के साथ फिल्म ‘मातृभूमि’ में नजर आएंगे. यह फिल्म पहले ईद के मौके पर रिलीज होनी थी, लेकिन ‘धुरंधरः द रिवेंज’ के चलते रिलीज नहीं हो सकी. पहले इसका नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था, जिसे बदल दिया गया.

