Protool

बॉलीवुड की वो बवाली फिल्म, 1 सीन पर मचा ऐसा तहलका, एक्ट्रेस को खटखटाना पड़ा था कोर्ट का दरवाजा

Last Updated:

24 साल पहले 2002 में एक फिल्म आई थी जिसने बॉलीवुड के गलियारों में तहलका मचा दिया था. इंडस्ट्री में कुछ ऐसा हुआ जैसा कभी देखने को नहीं मिला था. फिल्म को लेकर लीड एक्ट्रेस को कोर्ट तक के चक्कर लगाने पड़े थे.

नई दिल्ली. साल 2002 में रिलीज हुई एक छोटी सी लव स्टोरी उन फिल्मों में शामिल है, जिन्होंने अपने बोल्ड विषय और विवादित कंटेंट की वजह से रिलीज के साथ ही पूरे बॉलीवुड में सनसनी मचा दी थी. उस दौर में जब हिंदी सिनेमा मुख्य रूप से पारिवारिक ड्रामा, रोमांस और एक्शन फिल्मों तक सीमित था, तब निर्देशक शशि लाल के. नायर एक ऐसी कहानी लेकर आए, जिसने समाज, सेंसर बोर्ड और दर्शकों के बीच बड़ी बहस छेड़ दी.

फिल्म में डायरेक्टर ने समय से काफी आगे की परिकल्पना को पर्दे पर उतारा था. इस फिल्म में कुछ ऐसा रोमांस था जो उस वक्त के दर्शक स्वीकार करने को तैयार नहीं थे. इस फिल्म की बोल्डनेस को लेकर काफी सवाल उठे थे.

फिल्म में मनीषा कोइराला, आदित्य सील और रणवीर शौरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे. कहानी एक 15 वर्षीय लड़के ‘टिनो’ के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अपनी उम्र से काफी बड़ी और खूबसूरत पड़ोसी से प्यार हो जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म में मनीषा कोइराला, आदित्य सील और रणवीर शौरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे. कहानी एक 15 वर्षीय लड़के ‘टिनो’ के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अपनी उम्र से काफी बड़ी और खूबसूरत पड़ोसी से प्यार हो जाता है.

Manisha Koirala, Manisha Koirala movie, 2002 love story Ek Chhotisi Love Story, aditya seal Manisha Koirala movie, Ek Chhotisi Love Story movie trivia, bollywood,

फिल्म में टीनएज रोमांस, युवाओं की भावनाओं, आकर्षण और मानसिक उलझनों को जिस तरह फिल्म में दिखाया गया, वह उस समय के हिसाब से बेहद साहसिक माना गया. फिल्म में आदित्य सील ने टिनो का किरदार निभाया था, जो अकेलेपन और खालीपन से जूझ रहा होता है. वह अपनी पड़ोसी को चुपके-चुपके देखता है और धीरे-धीरे उसकी एक काल्पनिक दुनिया बना लेता है.

Manisha Koirala, Manisha Koirala movie, 2002 love story Ek Chhotisi Love Story, aditya seal Manisha Koirala movie, Ek Chhotisi Love Story movie trivia, bollywood,

फिल्म में इस पड़ोसी का रोल मनीषा कोइराला ने अदा किया था. वो 25 साल की लड़की के किरदार में नजर आई थीं जबकि आदित्य सील ने 15 साल के लड़के का रोल अदा किया था. आदित्य सील के किरदार में मचलती भावनाएं दिखाई गई थीं.

उसकी मासूम दीवानगी कब जुनून में बदलने लगती है, यही फिल्म की कहानी का सबसे संवेदनशील हिस्सा बन जाता है. दूसरी ओर मनीषा कोइराला ने उस महिला का किरदार निभाया, जिसके इर्द-गिर्द पूरी कहानी घूमती है.

फिल्म ने सबसे ज्यादा सुर्खियां अपने बोल्ड दृश्यों और संवेदनशील विषय की वजह से बटोरीं. उस दौर में मुख्यधारा की हिंदी फिल्मों में इस तरह के दृश्य बेहद कम देखने को मिलते थे. यही वजह थी कि फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई. कई लोगों ने फिल्म की कहानी और उसके ट्रीटमेंट पर सवाल उठाए, जबकि कुछ क्रिटिक्स ने इसे युवा साइकोलॉजी को अलग नजरिए से दिखाने की कोशिश बताया.

फिल्म ‘एक छोटी सी लव स्टोरी’ में मनीषा कोइराला के बोल्ड रोल पर इतना बवाल मचा था कि उन्होंने मेकर्स से अपना सीन हटाने तक की अपील कर डाली थी. एक्ट्रेस ने अपील की थी कि उनके सीन को उनकी अनुमति के बिना डाला गया. मेकर्स ने एक्ट्रेस के बॉडी डबल की मदद से वो बोल्ड सीन्स शूट कराए थे. मनीषा कोइराला ने कोर्ट में केस तक कर डाला था, लेकिन बॉम्बे हाईकोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *