Protool

बॉलीवुड की वो इनसाइडर, जिसे लोग समझते रहे आउटसाइडर, करण जौहर ने गॉडफादर बन चमकाई किस्मत

Last Updated:

बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर बहस सालों से चली आ रही है. इंडस्ट्री में इनसाइडर्स और आउटसाइडर्स को मिलने वाले मौकों पर कई लोग खुलकर अपनी बात रख चुके हैं. इसी इंडस्ट्री में कुछ चेहरे ऐसे हैं जिन्हें आप बरसों तक बाहरवाला समझते रहे, लेकिन उनका बॉलीवुड से गहरा कनेक्शन रहा है. ऐसी ही एक एक्ट्रेस कियारा आडवाणी हैं.

नई दिल्ली. कियारा आडवाणी को काफी लंबे समय तक लोग इंडस्ट्री का आउटसाइडर समझते रहे. कई लोगों को लगता था कि कियारा का इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन बहुत कम लोग इस बात से वाकिफ हैं कि उनका बॉलीवुड से काफी पुराना और गहरा रिश्ता है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम kiaraaliaadvani)

दिवंगत दिग्गज एक्टर अशोक कुमार और कियारा का पारिवारिक रिश्ता है. दिग्गज एक्टर कियारा के सौतेले परनाना लगते थे. अशोक कुमार की बेटी भारती गांगुली कियारा की मां की सौतेली मां थीं. इस रिश्ते से उनका अशोक कुमार से कनेक्शन था. साथ ही एक्ट्रेस का परिवार दिग्गज अदाकारा जूही चावला के भी बेहद करीब है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम kiaraaliaadvani)

कियारा आडवाणी का असली नाम आलिया है. एक्ट्रेस ने अपने पुराने इंटरव्यू में कहा था कि उनको सलमान खान ने नाम बदलने की सलाह दी थी क्योंकि इंडस्ट्री में एक आलिया पहले से ही थी. एक्ट्रेस ने आगे कहा था कि उन्होंने प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘अंजाना और अंजानी’ देखकर अपना नाम कियारा रखा था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम kiaraaliaadvani)

Add News18 as
Preferred Source on Google

अब कियारा और करण जौहर की बॉन्डिंग की बात करें तो एक्ट्रेस ने हमेशा फिल्ममेकर का बचाव किया है. उन्होंने फिल्ममेकर का नेपोटिज्म के बीच बचाव किया था. एक्ट्रेस ने कहा था कि करियर की शुरुआत में करण जौहर ने उनका काफी सपोर्ट किया था. उस वक्त वो इंडस्ट्री में किसी को नहीं जानती थीं, लेकिन करण ने उनका सपोर्ट किया था और उनपर भरोसा जताया था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम kiaraaliaadvani)

उन्होंने याद किया कि करियर की शुरुआत में डिजाइनर्स ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था, लेकिन सिर्फ मनीष मल्होत्रा ने उनका साथ दिया. एक्ट्रेस की शादी का लहंगा भी मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था. वो फैशन डिजाइनर के साथ भी काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम kiaraaliaadvani)

फिल्म कंपैनियन को दिए पुराने इंटरव्यू में कियारा आडवाणी ने कहा था, ‘उस वक्त ऐसा माहौल था, लेकिन मनीष उन लोगों में से हैं जिन्होंने कभी इस तरह नहीं देखा. उन्होंने कभी नहीं सोचा कि मैं किसी को सिर्फ इसलिए कुछ दूंगा क्योंकि वह सफल है. करण भी ऐसे ही हैं. मुझे पता है कि उन्हें नेपोटिज्म के लिए बहुत हेट मिलता है, लेकिन उन्होंने मुझे तब लिया जब मैं कोई नहीं थी, और किसी ने उन्हें ऐसा करने के लिए नहीं कहा था.’ (फोटो साभार इंस्टाग्राम kiaraaliaadvani)

कियारा आडवाणी ने करण जौहर की तारीफ करते हुए आगे कहा था, ‘ये लोग बहुत सफल हैं, लेकिन उनके मन में कोई हिचक नहीं थी, उन्होंने मुझे इसलिए नहीं चुना था क्योंकि मैं सक्सेसफुल थी. उन्होंने मुझपर भरोसा जताया था जब मेरे पास कुछ नहीं था’. (फोटो साभार इंस्टाग्राम kiaraaliaadvani)

एक्ट्रेस ने करण जौहर के साथ लस्ट स्टोरीज में काम किया था. वो करण जौहर की नेटफ्लिक्स एंथोलॉजी फिल्म के एक सेगमेंट का हिस्सा रही थीं. कियारा वाली शॉर्ट फिल्म को लेकर काफी विवाद भी खड़ा हुआ था. इस फिल्म में करण जौहर ने महिलाओं की ख्वाहिशों और इच्छाओं पर खुलकर बात की थी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम kiaraaliaadvani)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *