Protool

बॉलीवुड की महंगी सिंगर: जगरातों में भजन गाकर बीता बचपन, जिस शो से हुई बाहर, काबिलियत के दम पर उसी मंच पर बनी जज

Last Updated:

बॉलीवुड की एक मशहूर पॉप स्टार ने अपने गानों से लोगों को दीवाना बना लिया है. आज वह सफलता के जिस मुकाम पर है, वहां तक पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं. गरीब परिवार में जन्मी इस सिंगर का बचपन किराए के एक छोटे से कमरे में बीता और आर्थिक तंगी के कारण महज चार साल की उम्र से उन्होंने जगरातों में भजन गाना शुरू कर दिया था. हैरानी की बात है कि वह एक पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो से शुरुआती दौर में ही बाहर हो गई थी. हालांकि, सिंगर ने हार नहीं मानी और अपनी काबिलियत के दम पर आगे चलकर उसी शो में बतौर जज वापसी की.

Neha Kakkar, Neha Kakkar birthday, Neha Kakkar highest paid female singer struggle, Neha Kakkar life story, Indian Idol contestant turned judge Neha Kakkar, Neha Kakkar success story, Bollywood singer Neha Kakkar net worth and biography, नेहा कक्कड़, नेहा कक्कड़ बर्थडे, नेहा कक्कड़ के संघर्ष की कहानी, बॉलीवुड की सबसे महंगी सिंगर नेहा कक्कड़, इंडियन आइडल कंटेस्टेंट से जज तक नेहा कक्कड़

नई दिल्ली. बॉलीवुड की पॉप स्टार नेहा कक्कड़ आज सफलता के उस मुकाम पर हैं, जहां हर सिंगर पहुंचने का सपना देखता है. हालांकि, इस कामयाबी के पीछे उनका लंबा और कड़ा संघर्ष रहा है. बचपन में जगरातों में भजन गाने से लेकर देश की सबसे महंगी सिंगर्स में से एक बनने तक का उनका सफर वाकई कमाल का है. उनकी जिंदगी की सबसे दिलचस्प और इंस्पायरिंग बात यह है कि जिस सिंगिंग रियलिटी शो में वह कभी बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुई थीं और शुरुआती दौर में ही बाहर हो गई थीं, बाद में अपनी काबिलियत के दम पर वह उसी शो में जज की कुर्सी पर बैठीं.

Neha Kakkar, Neha Kakkar birthday, Neha Kakkar highest paid female singer struggle, Neha Kakkar life story, Indian Idol contestant turned judge Neha Kakkar, Neha Kakkar success story, Bollywood singer Neha Kakkar net worth and biography, नेहा कक्कड़, नेहा कक्कड़ बर्थडे, नेहा कक्कड़ के संघर्ष की कहानी, बॉलीवुड की सबसे महंगी सिंगर नेहा कक्कड़, इंडियन आइडल कंटेस्टेंट से जज तक नेहा कक्कड़

नेहा कक्कड़ का जन्म 6 जून 1988 को उत्तराखंड के ऋषिकेश में हुआ था. उनका बचपन आर्थिक तंगी में बीता. उनका परिवार एक छोटे से किराए के घर में रहता था. संगीत से जुड़े माहौल में पली-बढ़ीं नेहा को बचपन से ही गाने का शौक था. उनकी बड़ी बहन सोनू कक्कड़ और भाई टोनी कक्कड़ भी संगीत से जुड़े रहे हैं. (फोटो साभार: Instagram@nehakakkar)

Neha Kakkar, Neha Kakkar birthday, Neha Kakkar highest paid female singer struggle, Neha Kakkar life story, Indian Idol contestant turned judge Neha Kakkar, Neha Kakkar success story, Bollywood singer Neha Kakkar net worth and biography, नेहा कक्कड़, नेहा कक्कड़ बर्थडे, नेहा कक्कड़ के संघर्ष की कहानी, बॉलीवुड की सबसे महंगी सिंगर नेहा कक्कड़, इंडियन आइडल कंटेस्टेंट से जज तक नेहा कक्कड़

महज चार साल की उम्र में नेहा ने धार्मिक आयोजनों और जागरणों में गाना शुरू कर दिया था. छोटी उम्र में ही वह परिवार के साथ मंच पर भजन गाती थीं. धीरे-धीरे उनका आत्मविश्वास बढ़ता गया और उन्होंने गायकी को ही अपना भविष्य बनाने का फैसला किया. बेहतर अवसरों की तलाश में परिवार दिल्ली आया और बाद में नेहा अपने भाई टोनी कक्कड़ के साथ मुंबई पहुंच गईं. यहां उन्हें कई बार निराशा का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. (फोटो साभार: Instagram@nehakakkar)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Neha Kakkar, Neha Kakkar birthday, Neha Kakkar highest paid female singer struggle, Neha Kakkar life story, Indian Idol contestant turned judge Neha Kakkar, Neha Kakkar success story, Bollywood singer Neha Kakkar net worth and biography, नेहा कक्कड़, नेहा कक्कड़ बर्थडे, नेहा कक्कड़ के संघर्ष की कहानी, बॉलीवुड की सबसे महंगी सिंगर नेहा कक्कड़, इंडियन आइडल कंटेस्टेंट से जज तक नेहा कक्कड़

साल 2005 में नेहा ने ‘इंडियन आइडल’ में हिस्सा लिया, लेकिन वह आगे नहीं बढ़ सकीं और शुरुआती दौर में ही बाहर हो गईं. उस समय शायद ही किसी ने सोचा होगा कि यही लड़की एक दिन उसी मंच पर जज बनकर बैठेगी. शो से बाहर होने के बाद नेहा ने छोटे-बड़े कई प्रोजेक्ट्स में काम किया. (फोटो साभार: Instagram@nehakakkar)

Neha Kakkar, Neha Kakkar birthday, Neha Kakkar highest paid female singer struggle, Neha Kakkar life story, Indian Idol contestant turned judge Neha Kakkar, Neha Kakkar success story, Bollywood singer Neha Kakkar net worth and biography, नेहा कक्कड़, नेहा कक्कड़ बर्थडे, नेहा कक्कड़ के संघर्ष की कहानी, बॉलीवुड की सबसे महंगी सिंगर नेहा कक्कड़, इंडियन आइडल कंटेस्टेंट से जज तक नेहा कक्कड़

साल 2008 में उनका पहला म्यूजिक एल्बम ‘नेहा द रॉकस्टार’ रिलीज हुआ. इसी दौरान उन्होंने फिल्म ‘मीराबाई नॉट आउट’ में कोरस सिंगिंग की. इसके बाद उन्हें कई फिल्मों और म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में काम मिलने लगा. फिल्म ‘कॉकटेल’ का गाना ‘सेकंड हैंड जवानी’ उनके करियर का बड़ा मोड़ साबित हुआ. इस गाने ने उन्हें देशभर में पहचान दिलाई. (फोटो साभार: Instagram@nehakakkar)

Neha Kakkar, Neha Kakkar birthday, Neha Kakkar highest paid female singer struggle, Neha Kakkar life story, Indian Idol contestant turned judge Neha Kakkar, Neha Kakkar success story, Bollywood singer Neha Kakkar net worth and biography, नेहा कक्कड़, नेहा कक्कड़ बर्थडे, नेहा कक्कड़ के संघर्ष की कहानी, बॉलीवुड की सबसे महंगी सिंगर नेहा कक्कड़, इंडियन आइडल कंटेस्टेंट से जज तक नेहा कक्कड़

इसके बाद सफलता का सिलसिला लगातार आगे बढ़ता गया. ‘लंदन ठुमकदा’, ‘सनी सनी’, ‘काला चश्मा’, ‘दिलबर’ और ‘आंख मारे’ जैसे गानों ने उन्हें बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय आवाजों में शामिल कर दिया. उनकी गायकी को देश ही नहीं, विदेशों में भी पसंद किया जाने लगा. सोशल मीडिया और यूट्यूब पर भी उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग बनी. (फोटो साभार: Instagram@nehakakkar)

Neha Kakkar, Neha Kakkar birthday, Neha Kakkar highest paid female singer struggle, Neha Kakkar life story, Indian Idol contestant turned judge Neha Kakkar, Neha Kakkar success story, Bollywood singer Neha Kakkar net worth and biography, नेहा कक्कड़, नेहा कक्कड़ बर्थडे, नेहा कक्कड़ के संघर्ष की कहानी, बॉलीवुड की सबसे महंगी सिंगर नेहा कक्कड़, इंडियन आइडल कंटेस्टेंट से जज तक नेहा कक्कड़

नेहा को उसी ‘इंडियन आइडल’ में जज बनने का मौका मिला, जहां कभी वह कंटेस्टेंट के रूप में बाहर हो गई थीं. उन्होंने कई सीजन में जज की भूमिका निभाई और नए प्रतिभाशाली गायकों को मार्गदर्शन दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेहा कक्कड़ एक गाने के लिए 15 से 20 लाख रुपये चार्ज करती हैं. (फोटो साभार: Instagram@nehakakkar)

Neha Kakkar, Neha Kakkar birthday, Neha Kakkar highest paid female singer struggle, Neha Kakkar life story, Indian Idol contestant turned judge Neha Kakkar, Neha Kakkar success story, Bollywood singer Neha Kakkar net worth and biography, नेहा कक्कड़, नेहा कक्कड़ बर्थडे, नेहा कक्कड़ के संघर्ष की कहानी, बॉलीवुड की सबसे महंगी सिंगर नेहा कक्कड़, इंडियन आइडल कंटेस्टेंट से जज तक नेहा कक्कड़

निजी जीवन की बात करें तो नेहा कक्कड़ ने साल 2020 में पंजाबी गायक रोहन प्रीत सिंह से शादी की. दोनों की जोड़ी को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं. आज भी नेहा म्यूजिक की दुनिया में एक्टिव हैं. सोशल मीडिया पर फैंस कपल पर खूब प्यार लुटाते रहते हैं. (फोटो साभार: Instagram@nehakakkar)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *