Last Updated:
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ने अपने करियर का एक ऐसा किस्सा साझा किया है, जहां उनकी खूबसूरती ही उनकी राह का कांटा बन गई. एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्हें एक ऑस्कर विनिंग फिल्म से सिर्फ इसलिए बाहर कर दिया गया क्योंकि वह उस किरदार के लिए जरूरत से ज्यादा सुंदर थीं. फिल्म के डायरेक्टर तो उनकी एक्टिंग से तो दंग थे, लेकिन उन्हें लगा कि एक्ट्रेस के हाई-प्रोफाइल लुक्स झुग्गी-झोपड़ी वाले माहौल में फिट नहीं बैठेंगे. हालांकि, एक्ट्रेस को इस बात का कोई मलाल नहीं है.

नई दिल्ली. गौहर खान आज फिल्म और टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं. उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की. साल 2009 में ‘रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर’ से एक्टिंग डेब्यू करने वाली गौहर ने ‘इश्कजादे’ और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया. सिर्फ फिल्में ही नहीं, ‘बिग बॉस 7 की विनर बनने के साथ-साथ उन्होंने ‘झलक दिखला जा 3’ और ‘खतरों के खिलाड़ी 5’ जैसे रियलिटी शोज से भी खूब सुर्खियां भी बटोर चुकी हैं.

गौहर खान ने अपने फिल्मी सफर को लेकर एक बार बेहद दिलचस्प किस्सा साझा करते हुए बताया था कि कैसे एक बार उनकी खूबसूरती ही उनके काम के आड़े आ गई. फिल्म कंपैनियन को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि एक बड़े इंटरनेशनल प्रोजेक्ट से उन्हें सिर्फ इसलिए हाथ धोना पड़ा, क्योंकि वह उस रोल के लिए जरूरत से ज्यादा सुंदर दिख रही थीं.

वह प्रोजेक्ट कोई और नहीं, बल्कि ऑस्कर विनिंग फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर थी. डैनी बॉयल के निर्देशन में बनी इस ऑस्कर विनिंग फिल्म ने दुनियाभर में तहलका मचाया था. गौहर ने बताया कि उन्होंने फिल्म के लिए ऑडिशन के 5 राउंड्स पार कर लिए थे और डैनी बॉयल उनकी एक्टिंग से बेहद प्रभावित थे.
Add News18 as
Preferred Source on Google

गौहर खान की एक्टिंग में तो कोई कमी नहीं थी, लेकिन डायरेक्टर को लगा कि उनके लुक्स रोल के हिसाब से कुछ ज्यादा ही अच्छे हैं. डैनी बॉयल का मानना था कि फिल्म की कहानी मुंबई की झोपड़पट्टियों और वहां के संघर्ष पर आधारित है और गौहर के हाई-प्रोफाइल लुक्स उस रफ और टफ माहौल में फिट नहीं बैठ रहे थे. सीधे शब्दों में कहें, तो उनकी खूबसूरती ही उनके हाथ से यह रोल छिनने की वजह बन गई.

गौहर खान ने अपनी जिंदगी का बड़ा किस्सा शेयर करते हुए बताया, ‘मेरे हाथ से निकला अब तक का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट स्लमडॉग मिलियनेयर था और इसकी वजह यह थी कि मैं उस रोल के लिए जरूरत से ज्यादा खूबसूरत थी. मैं डैनी बॉयल से मिली और मैंने फिल्म के लिए पांच राउंड के कड़े ऑडिशन दिए थे. पांचवें राउंड के बाद डैनी ने मुझसे कहा कि तुम कमाल की एक्टर हो, क्या वाकई तुमने इंडिया में ट्रेनिंग ली है? उस वक्त मेरे पास काम का बहुत ज्यादा अनुभव नहीं था, फिर भी मैंने कहा कि हां सर, मैंने इंडिया में ही सब सीखा है.’

गौहर ने आगे बताया, ‘डैनी हैरान थे, उन्होंने कहा कि तुम किसी विदेशी एक्टर की तरह बात करती हो, तुम्हारी बातों में इंडियन टच नहीं है, फिर तुम्हें इतना तजुर्बा कैसे मिला?. मैंने बस इतना ही कहा कि सर, मुझे नहीं पता, बस मैं हर रोज कोशिश करती हूं और काम करती हूं.’ उन्होंने मेरी तारीफ तो खूब की लेकिन आखिर में साफ कह दिया कि तुम बेहतरीन अदाकारा हो, लेकिन मैं तुम्हें इस फिल्म में कास्ट नहीं कर पाऊंगा.’

एक्ट्रेस से डैनी ने आगे कहा कि मुझे तीन अलग-अलग उम्र के किरदारों का तालमेल बिठाना है और तुम्हारे चेहरे को मैं स्लमडॉग मिलियनेयर के उस माहौल में फिट नहीं देख पा रहा हूं. मैंने उनसे विनती भी की कि सर, मैं झुग्गी-झोपड़ी वाले किरदार में ढल सकती हूं, लेकिन बात नहीं बनी.

भले ही गौहर के हाथ से इतना बड़ा मौका निकल गया, लेकिन उनके मन में इस रिजेक्शन को लेकर कोई कड़वाहट नहीं है. उनके लिए यही बहुत बड़ी बात थी कि डैनी बॉयल जैसे विश्व प्रसिद्ध फिल्म मेकर ने उनकी अदाकारी की इतनी सराहना की. गौहर ने बताया कि ऐसी ही चुनौती उनके सामने अपनी पहली फिल्म रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर के दौरान भी आई थीं. उस फिल्म में उनके किरदार को साधारण दिखना था, जिसके लिए डायरेक्टर ने उन पर जानबूझकर थोड़ा लाउड मेकअप करवाया था ताकि वह पर्दे पर बहुत ज्यादा खूबसूरत न दिखें.

