Protool

‘बिहारी होने पर गर्व’ गली-कस्बों में घूमती थी हसीना, अक्षय संग किया बॉलीवुड डेब्यू, भोजपुरी डांस से मचाया तहलका

Last Updated:

अक्षय कुमार के साथ जिस भोजपुरी एक्ट्रेस का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है, वह कभी बिहार के गली-कस्बों में घूमा करती थी. लोगों का उन्हें इतना प्यार और आशीर्वाद मिला कि उन्होंने आज अक्षय कुमार के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया. वे भोजपुरी सिनेमा की स्टार हैं. उन्होंने रवि किशन की फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था.

akshara singh, akshara singh Bollywood debut, akshara singh akshay kumar, akshara singh news, akshara singh movie, akshara singh welcome to the jungle, अक्षरा सिंह डेब्यू, अक्षरा सिंह अक्षय कुमार

नई दिल्ली: भोजपुरी हसीना ने बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री मारी है! अक्षय कुमार के साथ उनका मदमस्त डांस सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इसमें बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ और भोजपुरी सिनेमा की ‘रानी’ एक साथ देसी स्वैग में नजर आ रहे हैं. फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के गाने ‘घिस घिस घिस’ में उनका जलवा बरकरार है. एक्ट्रेस ने बॉलीवुड डेब्यू करते ही अपनी जर्नी और अक्षय कुमार के साथ काम करने का अनुभव बयां किया है. (फोटो साभार: Instagram@singhakshara)

akshara singh, akshara singh Bollywood debut, akshara singh akshay kumar, akshara singh news, akshara singh movie, akshara singh welcome to the jungle, अक्षरा सिंह डेब्यू, अक्षरा सिंह अक्षय कुमार

अक्षय कुमार संग गाने ‘घिस घिस घिस’ पर डांस करके अक्षरा सिंह काफी खुश हैं. उन्होंने एएनआई से बातचीत में बताया कि उन्हें बिहारी होने पर गर्व है. वे कहती हैं, ‘बहुत खुशी हो रही है कि मुझे इतना बड़ा प्लेटफॉर्म मिला है. अक्षय सर को मैं भोजपूरी डांस करा रही हूं. यह शानदार बात है कि मैं इसका हिस्सा हूं. ‘वेल्कम टू द जंगल’ में जितने आर्टिस्ट हैं, वे सब अपने-आप में दिग्गज हैं. उनके साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है.’ (फोटो साभार: Instagram@singhakshara)

akshara singh, akshara singh Bollywood debut, akshara singh akshay kumar, akshara singh news, akshara singh movie, akshara singh welcome to the jungle, अक्षरा सिंह डेब्यू, अक्षरा सिंह अक्षय कुमार

अक्षरा सिंह ने बॉलीवुड में एंट्री को लेकर कहा, ‘मुझे लगता है कि मैं सपने में हूं. जितना भी बिहार वालों का मुझे प्यार मिला है, उसकी शुक्रगुजार हूं. यहीं गली-कस्बे में घूमती थी. लोगों ने अपना आशीर्वाद देकर कहां से कहां पहुंचा दिया. एक्ट्रेस भी बना दिया.’ (फोटो साभार: Instagram@singhakshara)

Add News18 as
Preferred Source on Google

akshara singh, akshara singh Bollywood debut, akshara singh akshay kumar, akshara singh news, akshara singh movie, akshara singh welcome to the jungle, अक्षरा सिंह डेब्यू, अक्षरा सिंह अक्षय कुमार

अक्षरा सिंह फिर कहती हैं, ‘बिहार की बेटी हूं. लोगों का बहुत स्नेह मिला है कि मैं आज बॉलीवुड में अक्षय सर के साथ काम कर रही हूं. यह बहुत बड़ी बात है.’ वे ‘वेल्कम टू द जंगल’ के गाने ‘घिस घिस घिस’ का जिक्र करते हुए कहती हैं, ‘लोगों का गाने पर रिस्पॉन्स बहुत अच्छा आया है. लोगों ने बहुत तारीफ की है.’ (फोटो साभार: Instagram@singhakshara)

akshara singh, akshara singh Bollywood debut, akshara singh akshay kumar, akshara singh news, akshara singh movie, akshara singh welcome to the jungle, अक्षरा सिंह डेब्यू, अक्षरा सिंह अक्षय कुमार

अक्षरा सिंह ने फिर बताया कि उन्हें ‘वेल्कम टू द जंगल’ में कैसे ऑफर मिला. वे बोलीं, ‘मैं अक्षय सर को शुभकामनाएं देने गई थी. मेरा मानना है कि वे जैसे भी हैं, बहुत अच्छे इंसान हैं. जिनमें कुछ बात होती है, उनका आंकलन बहुत किया जाता है.'(फोटो साभार: Instagram@singhakshara)

akshara singh, akshara singh Bollywood debut, akshara singh akshay kumar, akshara singh news, akshara singh movie, akshara singh welcome to the jungle, अक्षरा सिंह डेब्यू, अक्षरा सिंह अक्षय कुमार

अक्षरा सिंह फिर अपनी बात करते हुए कहती हैं, ‘मैं बैठी हूं न आपके सामने. कितनी आलोचना हुई. हर कोई आपकी टांग खींचेगा. आपको अपने-आप में मजबूत होना होगा. क्या करने के लिए फोकस हुए हो.’ अक्षय के इस गाने को साल का सबसे बड़ा कोलैबोरेशन माना जा रहा है, इस गाने को विक्रम मोंट्रोस और सुप्रिया पाठक ने गाया है, जिसमें भरपूर एनर्जी और एंटरटेनमेंट का तड़का लगा है. (फोटो साभार: Instagram@singhakshara)

akshara singh, akshara singh Bollywood debut, akshara singh akshay kumar, akshara singh news, akshara singh movie, akshara singh welcome to the jungle, अक्षरा सिंह डेब्यू, अक्षरा सिंह अक्षय कुमार

फिल्म ‘वेल्कम टू द जंगल’ के गाने में भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह की मौजूदगी ने चार चांद लगा दिए हैं. यह फिल्म स्टार्स से भरी हुई है. इसमें अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी और संजय दत्त जैसे कई दिग्गज कलाकार शामिल हैं. अक्षरा सिंह के फैंस के लिए यह एक बड़ी अचीवमेंट है. वे अब इतने बड़े पर्दे पर बॉलीवुड के बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं. (फोटो साभार: Instagram@singhakshara)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *