Protool

‘बिल्कुल मिस मत कीजिए…’, हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ के दीवाने हुए कार्तिक-अनन्या, दिया ऐसा रिएक्शन

हॉलीवुड की नई हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ इन दिनों खूब चर्चा में हैं. दुनियाभर से शानदार कमाई करने के बाद अब ये फिल्म हाल ही में इंडिया के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. यहां भी दर्शक इसे पसंद कर रहे हैं. इसी बीच बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे ने भी हाल ही में इस फिल्म को देखा, जिसके बाद उन्होंने इसकी जमकर तारीफ की और फैंस के साथ स्टोरी शेयर की. 

अनन्या और कार्तिक ने की तारीफ

कार्तिक आर्यन ने फिल्म का फिल्म का एक क्लिप शेयर करते हुए लिखा, ‘काफी लंबे समय बाद इतनी बेहतरीन हॉरर फिल्म देखने को मिली! क्या शानदार फिल्म है! मैं पूरी तरह इसका दीवाना हो गया हूं. इस फिल्म को बिल्कुल मिस मत कीजिए.’

बिल्कुल मिस मत कीजिए...', हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' के दीवाने हुए कार्तिक-अनन्या, दिया ऐसा रिएक्शन

वहीं, अनन्या पांडे ने भी पोस्टर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘मैं इस फिल्म को अपने दिमाग से निकाल ही नहीं पा रही हूं. इतना तो तय है कि मैं इसकी दीवानी हो गई हूं.’

बिल्कुल मिस मत कीजिए...', हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' के दीवाने हुए कार्तिक-अनन्या, दिया ऐसा रिएक्शन

ये भी पढ़ें: आर माधवन से धनुष तक, एक्टिंग ही नहीं, स्विमिंग में भी उस्ताद हैं साउथ के ये सितारे

फिल्म का कलेक्शन

बता दें कि फिल्म का बजट मात्र 7.5 लाख डॉलर से 10 लाख डॉलर (करीब 6 से 8 करोड़ रुपये) बताया जा रहा है, इसके बावजूद फिल्म ने दुनियाभर से 100 मिलियन डॉलर यानी 850 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी हैं. 26 साल की उम्र में करी बार्कर ने इस फिल्म से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा है. इससे पहले वो यूट्यूब पर हॉरर कंटेंट और शॉर्ट फिल्मों के लिए जानी जाती थीं. उन्होंने निर्देशन के साथ इस फिल्म की कहानी भी खुद लिखी और एडिटिंग का काम संभाला. 

फिल्म की कहानी

वहीं बात करें इंडियन बॉक्स ऑफिस की, तो ये फिल्म 29 मई को रिलीज हुई है और अब तक 5.40 करोड़ रुपये ग्रॉस और करीब 4.50 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन कर चुकी हैं. फिल्म की कहानी एक बेयर नाम के आदमी के इर्द-गिर्द है, जो म्यूजिक स्टोर में काम करता हैं और बच्चों से अपनी दोस्त निक्की से प्यार करता हैं. हालांकि वो उसे कुछ नहीं बता पाता हैं. एक दिन वो एक रहस्यमयी क्रिस्टल शॉप पर जाता है और ‘वन विश विलो’ नाम की एक जादुई चीज खरीदता है. इसके बाद वो उससे एक विश मांगता है, लेकिन उसकी जिंदगी में कई खतरनाक मोड़ आने लगते हैं, जिसके बाद कहानी और शानदार हो जाती हैं. 

ये भी पढ़ें: शाहरुख खान का गोल्डन पीरियड, जब एक्टर ने दी 4 ब्लॉकबस्टर फिल्में, एक ने कमाया था 2450% प्रॉफिट

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *