Protool

फ्लॉप फिल्मों से डूबने लगा था सुपरस्टार का करियर, इस डायरेक्टर का साथ मिलते ही बदली तकदीर, 5 साल बाद हुआ कमबैक

Last Updated:

बॉक्स ऑफिस पर कभी लगातार एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर देने वाले इस सुपरस्टार के दिन अचानक ऐसे बदले कि लगातार फ्लॉप फिल्मों की झड़ी लग गई. लेकिन सुपरस्टार ने हार नहीं मानी और 5 साल के लंबे इंतजार के बाद किस्मत तब पलटी, जब उन्हें अपने सबसे पसंदीदा और भरोसेमंद डायरेक्टर का साथ मिला. साल 2026 में फिल्म की बंपर सफलता ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया, बल्कि डूबते हुए करियर को भी एक नया जीवनदान दे दिया है.

akshay kumar flop films, akshay kumar's bhooth bangla, akshay kumar movie with priyadarshan, bhooth bangla's box office collection, akshay kumar's last hit film, अक्षय कुमार फ्लॉप फिल्में, अक्षय कुमार प्रियदर्शन फिल्में, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, अक्षय कुमार कमबैक फिल्म, अक्षय कुमार आखिरी हिट फिल्म, अक्षय कुमार न्यूज

नई दिल्ली. फिल्मों की चकाचौंध दुनिया में अक्सर कहा जाता है कि वक्त हमेशा एक जैसा नहीं रहता. जो सितारा आज अर्श पर है, वो कल फर्श पर भी आ सकता है. ऐसा ही कुछ देखने को मिला हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ. एक दौर था जब साल में चार फिल्में देकर चारों को हिट कराने का रिकॉर्ड उनके नाम था, लेकिन पिछले कुछ साल अक्षय के करियर के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहे.

akshay kumar flop films, akshay kumar's bhooth bangla, akshay kumar movie with priyadarshan, bhooth bangla's box office collection, akshay kumar's last hit film, अक्षय कुमार फ्लॉप फिल्में, अक्षय कुमार प्रियदर्शन फिल्में, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, अक्षय कुमार कमबैक फिल्म, अक्षय कुमार आखिरी हिट फिल्म, अक्षय कुमार न्यूज

वैसे साल 2026 में रिलीज हुई फिल्म भूत बंगला ने अक्षय कुमार के करियर की बाजी पलट दी है. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया और इसके साथ ही अक्षय कुमार का एक ऐसा कमबैक हुआ है, जिसकी किसी को उम्मीद भी नहीं थी.

akshay kumar flop films, akshay kumar's bhooth bangla, akshay kumar movie with priyadarshan, bhooth bangla's box office collection, akshay kumar's last hit film, अक्षय कुमार फ्लॉप फिल्में, अक्षय कुमार प्रियदर्शन फिल्में, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, अक्षय कुमार कमबैक फिल्म, अक्षय कुमार आखिरी हिट फिल्म, अक्षय कुमार न्यूज

अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की जोड़ी जब भी पर्दे पर आती है, इतिहास रचती है. ‘हेरा फेरी’, ‘गरम मसाला’, ‘भागम भाग’ और ‘भूल भुलैया’ जैसी कल्ट क्लासिक फिल्में देने वाली इस जोड़ी ने 14 साल बाद ‘भूत बंगला’ के लिए हाथ मिलाया. यह फिल्म अक्षय के लिए सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि डूबते करियर को बचाने की आखिरी उम्मीद थी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

akshay kumar flop films, akshay kumar's bhooth bangla, akshay kumar movie with priyadarshan, bhooth bangla's box office collection, akshay kumar's last hit film, अक्षय कुमार फ्लॉप फिल्में, अक्षय कुमार प्रियदर्शन फिल्में, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, अक्षय कुमार कमबैक फिल्म, अक्षय कुमार आखिरी हिट फिल्म, अक्षय कुमार न्यूज

अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म बनकर सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसे दर्शकों का वैसा ही प्यार मिला, जैसा आज से दो दशक पहले मिलता था. ‘भूत बंगला’ की भारी सफलता के साथ ही अक्षय कुमार ने करीब 5 साल बाद बॉक्स ऑफिस पर क्लीन हिट फिल्म का स्वाद चखा है.

akshay kumar flop films, akshay kumar's bhooth bangla, akshay kumar movie with priyadarshan, bhooth bangla's box office collection, akshay kumar's last hit film, अक्षय कुमार फ्लॉप फिल्में, अक्षय कुमार प्रियदर्शन फिल्में, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, अक्षय कुमार कमबैक फिल्म, अक्षय कुमार आखिरी हिट फिल्म, अक्षय कुमार न्यूज

‘भूत बंगला’ से ठीक पहले अक्षय कुमार के करियर का ग्राफ तेजी से नीचे गिरा था. साल 2021 में आई फिल्म सूर्यवंशी के बाद से अक्षय कुमार एक अदद बड़ी हिट के लिए तरस रहे थे. ‘भूत बंगला’ की रिलीज से पहले अक्षय कुमार की लगभग 10 से ज्यादा फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, डिजास्टर या बेहद औसत साबित हुईं.

akshay kumar flop films, akshay kumar's bhooth bangla, akshay kumar movie with priyadarshan, bhooth bangla's box office collection, akshay kumar's last hit film, अक्षय कुमार फ्लॉप फिल्में, अक्षय कुमार प्रियदर्शन फिल्में, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, अक्षय कुमार कमबैक फिल्म, अक्षय कुमार आखिरी हिट फिल्म, अक्षय कुमार न्यूज

अक्षय कुमार की ‘बच्चन पांडे’, ‘सम्राट पृथ्वीराज’ और ‘रक्षा बंधन’, ‘राम सेतु’, ‘सेल्फी’ और ‘मिशन रानीगंज’ जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर पानी तक नहीं मांगा. ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘सरफिरा’ जैसी मूवीज का भी कमाई के मामले में बहुत बुरा हाल हुआ. इस बीच साल 2023 में आई ‘ओएमजी 2’ जरूर सफल रही, लेकिन उसमें अक्षय का कैमियो जैसा रोल था और फिल्म की सफलता का क्रेडिट पंकज त्रिपाठी को मिल गया.

akshay kumar flop films, akshay kumar's bhooth bangla, akshay kumar movie with priyadarshan, bhooth bangla's box office collection, akshay kumar's last hit film, अक्षय कुमार फ्लॉप फिल्में, अक्षय कुमार प्रियदर्शन फिल्में, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, अक्षय कुमार कमबैक फिल्म, अक्षय कुमार आखिरी हिट फिल्म, अक्षय कुमार न्यूज

इतनी फ्लॉप फिल्मों के किसी भी सुपरस्टार के लिए खड़े होना मुश्किल हो जाता है. सोशल मीडिया पर फिल्मों की चॉइस को लेकर उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा था. लेकिन ‘भूत बंगला’ ने यह साबित कर दिया कि अक्षय कुमार को हल्के में लेना कितनी बड़ी भूल है. प्रियदर्शन के सिग्नेचर कॉमेडी स्टाइल, शानदार स्क्रीनप्ले और अक्षय कुमार की बेजोड़ कॉमिक टाइमिंग ने दर्शकों को थिएटर्स तक खींच लाया.

akshay kumar flop films, akshay kumar's bhooth bangla, akshay kumar movie with priyadarshan, bhooth bangla's box office collection, akshay kumar's last hit film, अक्षय कुमार फ्लॉप फिल्में, अक्षय कुमार प्रियदर्शन फिल्में, भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, अक्षय कुमार कमबैक फिल्म, अक्षय कुमार आखिरी हिट फिल्म, अक्षय कुमार न्यूज

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने भारत में 161.15 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. वहीं, दुनियाभर में टोटल कमाई 238.86 रही. ‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस वर्डिक्ट हिट है. प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में तब्बू, परेश रावल, वामिका गब्बी और राजपाल यादव जैसे सितारों में अहम किरदारों नजर आए थे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *