Last Updated:
एक्ट्रेस को उनके फैंस फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ की वजह से याद करते हैं, जो ब्लॉकबस्टर रही थी. एक्ट्रेस ने अब बताया कि विशाखापत्तनम के तपते और पत्थरीले समुद्र तटों पर नंगे पैर फिल्म की शूटिंग करना बेहद मुश्किल था. शुरुआत में फिल्म को खरीदार नहीं मिल रहे थे. मगर रति ने निर्देशक के. बालाचंदर के कड़क निर्देशन और कमल हासन के स्टारडम का जादू चल गया. उन्होंने बेहद तंग लिफ्ट में 8 घंटे तक ‘मेरे जीवन साथी’ गाने की शूटिंग को भी याद किया और कहा कि इस फिल्म ने उन्हें सब कुछ दिया.

नई दिल्ली: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रति अग्निहोत्री ने महज 10 साल की उम्र में ही ग्लैमर की दुनिया में कदम रख दिया था. लेकिन निर्देशक के. बालाचंदर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ ने उनके करियर को एक ऐसी उड़ान दी, जिसने उन्हें हिंदी सिनेमा में हमेशा के लिए अमर कर दिया.
(फोटो साभार: IMDb)

फिल्म में कमल हासन और रति अग्निहोत्री की जोड़ी ने मिलकर पर्दे पर प्यार और दर्द की एक ऐसी कहानी बयां की, जो हिंदी सिनेमा की सबसे यादगार रोमांटिक ट्रेजेडी बन गई. रति ने हाल में एक इंटरव्यू में इस फिल्म की शूटिंग से जुड़े कई दिलचस्प और हैरान करने वाले किस्से शेयर किए हैं. (फोटो साभार: IMDb)

रति अग्निहोत्री ने बताया कि फिल्म की शूटिंग विशाखापत्तनम के खूबसूरत, लेकिन पथरीले समुद्र तटों पर हुई थी. दिखने में तो वो नजारे स्क्रीन पर बहुत जादुई लग रहे थे, लेकिन असल जिंदगी में वहां बिना चप्पल-जूतों के तपती धूप में शूटिंग करना पूरी टीम के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं था. (फोटो साभार: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google

हालत यह हो गई थी कि पत्थरों पर नंगे पैर दौड़ने-चलने की वजह से रति और बाकी कलाकारों के पैरों में छाले पड़ गए थे. रति बताती हैं कि फिल्म कुछ ही महीनों में बनकर तैयार तो हो गई थी, लेकिन शुरुआत में इसकी कहानी और अंत को देखकर कोई भी डिस्ट्रीब्यूटर इसे खरीदने को तैयार नहीं था.(फोटो साभार: IMDb)

रति अग्निहोत्री ने इंटरव्यू में फिल्म के कुछ आइकॉनिक और अजीबोगरीब सीन्स का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि एक सीन में कमल हासन को उनके पेट पर लट्टू घुमाना था, जिससे उन्हें बहुत तेज गुदगुदी हो रही थी. वहीं एक बेहद इमोशनल सीन में उन्हें हीरो की तस्वीर की राख को चाय में मिलाकर पीना था.

रति ने हंसते हुए कहा कि उस वक्त वे बहुत छोटी थीं और उन्हें इन सीन्स की गहराई का अंदाजा नहीं था. उन्होंने तो बस अपने डायरेक्टर के. बालाचंदर के निर्देशों का आंख बंद करके पालन किया, क्योंकि डायरेक्टर साहब सेट पर कलाकारों को कोई दूसरा ऑप्शन नहीं देते थे. (फोटो साभार: IMDb)

कमल हासन जैसे बड़े स्टार के साथ काम करने के अनुभव पर रति ने खुलकर बात की. उन्होंने माना कि शुरुआत में वे कमल हासन के स्टारडम को देखकर थोड़ा डर गई थीं, लेकिन कमल ने सेट पर उन्हें बेहद सहज महसूस कराया और हर सीन को बेहतर बनाने में उनकी बहुत मदद की. (फोटो साभार: IMDb)

रति अग्निहोत्री ने मशहूर गाने ‘मेरे जीवन साथी’ की शूटिंग का किस्सा सुनाते हुए बताया कि चेन्नई के ताज होटल की एक छोटी सी लिफ्ट के अंदर उन्हें लगातार आठ घंटे तक शूट करना पड़ा था. उस तंग जगह में डांस करना, कूदना और कैमरा एंगल का ध्यान रखना बेहद थका देने वाला और मुश्किल काम था. (फोटो साभार: IMDb)

