Protool

पिता धर्मेंद्र को बहुत मिस करती हैं ईशा देओल, टेडी बियर्स से क्यों सजा रहता है बेड? बताई भावुक कर देने वाली वजह

Last Updated:

दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के निधन के बाद उनकी बेटी ईशा देओल आज भी पिता की यादों को अपने दिल के बेहद करीब रखती हैं. ईशा ने हाल ही में बेहद भावुक होते हुए बताया कि वह अपने पापा को बहुत मिस करती हैं और उनकी दी हुई हिम्मत ही आज उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने एक बेहद निजी और भावुक बात साझा करते हुए कहा कि वह धर्मेंद्र को प्यार से अपना टेडी बियर कहती थीं. यही वजह है कि आज भी उनका पूरा बेड टेडी बियर्स से सजा रहता है, ताकि उन्हें हर पल अपने पापा के पास होने का अहसास मिलता रहे.

ख़बरें फटाफट

धर्मेंद्र के निधन के बाद टेडी बियर्स से क्यों सजा है ईशा का बेड? बताई वजहZoom

पिता धर्मेंद्र को हर दिन याद करती हैं ईशा देओल.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के ही-मैन यानी धर्मेंद्र के निधन को भले ही कुछ महीने बीत चुके हैं. मगर उनकी कमी बेटी ईशा देओल को हर पल खलती है. हाल ही में ईशा ने अपने इस अधूरेपन और पिता की यादों को शेयर किया. उन्होंने पिता को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान मिलने को लेकर बात की, जिसे उनकी मां हेमा मालिनी ने स्वीकार किया था. अपनी मां को पिता की ओर से यह सम्मान लेते देखना ईशा के लिए बेहद भावुक कर देने वाला पल था. उन्होंने यह भी बताया कि पिता धर्मेंद्र के निधन के बाद ईशा देओल का बेड टेडी बियर्स के क्यों भरा पड़ा है.

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में ईशा ने कहा, ‘मैंने अपनी भावनाएं इसलिए जाहिर कीं क्योंकि कुछ पल ऐसे होते हैं, जिन्हें गहराई से महसूस करना और सबके साथ साझा करना जरूरी होता है. उस दिन जो मैंने महसूस किया, वह सिर्फ मेरा अकेले का अहसास नहीं था, बल्कि हमारा पूरा परिवार, उनके करोड़ों फैंस और उनसे प्यार करने वाला हर इंसान उसी दौर से गुजर रहा था.’

पद्म विभूषण के पहले ही हकदार थे धर्मेंद्र

ईशा ने पिता धर्मेंद्र को निधन के बाद पद्म विभूषण मिलने पर बात करते हुए कहा कि उन्हें यह काफी पहले ही मिल जानी चाहिए था. उन्होंने बताया, ‘हां, मेरा मानना है कि वह इस सम्मान के हकदार बहुत पहले ही थे. बल्कि हमें तो लगता है कि उन्हें और भी कई पुरस्कार मिलने चाहिए थे. लेकिन सच कहूं तो, अपने पापा को जितना मैं जानती हूं, अवॉर्ड्स कभी उनके लिए कामयाबी का पैमाना नहीं रहे. लोगों से जो बेपनाह प्यार और सम्मान उन्हें मिला, वही हमेशा उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि रही.’

दिल को झकझोर देने वाला पल था सम्मान मिलना

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘मम्मी को पापा की जगह यह सम्मान लेते देखना दिल को झकझोर देने वाला पल था. मन में गर्व भी था, आभार भी और जाहिर है, एक कसक भी कि काश वह खुद आज यहां हमारे बीच होते.’ हालांकि, ईशा के लिए अपने पिता की यादें किसी एक घटना तक सीमित नहीं हैं. जब उनसे धर्मेंद्र के साथ जुड़ी उनकी सबसे पसंदीदा याद के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उनके साथ बिताए पूरे जीवन में से किसी एक पल को चुनना नामुमकिन है.’

पिता धर्मेंद्र का हर दिन याद करती हैं ईशा देओल

ईशा ने बताया, ‘मेरी जिंदगी के हर पड़ाव पर उनका साया रहा है. ऐसे में किसी एक याद को चुनना बहुत मुश्किल है. यह पूरी एक उम्र है- एक बेटी के 44 साल, जो हमेशा अपने पिता को अपना आदर्श मानती आई है. बस उनका हाथ थामना, उनकी आवाज सुनना…मैं हर एक दिन उनकी हर बात को मिस करती हूं और हमेशा करती रहूंगी.’

टेडी बियर्स से भरा पड़ा है ईशा देओल का बेड

उन्होंने बताया, ‘मैं उन्हें हमेशा अपना टेडी बियर कहती थी और आज मेरा पूरा बेड टेडी बियर्स से भरा रहता है, क्योंकि उन्हें देखकर मुझे पापा की याद आती है. अपनों को खोने का गम कभी कम नहीं होता, बस आप उसके साथ जीना सीख जाते हैं. वह हमेशा मेरे दिल में रहते हैं और मैं जहां भी हूं, उनकी दी हुई हिम्मत हमेशा मेरे साथ रहती है.’

About the Author

authorimg

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …और पढ़ें



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *