Protool

न समय रैना, न कपिल शर्मा, ये कलाकार है सबपर भारी, 70 साल में बना सबसे अमीर कॉमेडियन

Last Updated:

बीते कुछ सालों में बॉलीवुड में कॉमेडियन्स ने एक नया मुकाम हासिल किया है. इन दिनों फिल्मों में कॉमेडी का क्रेज बढ़ते जा रहा है जिसकी वजह से कॉमेडियंस की फीस में भी काफी इजाफा हुआ है. लेकिन एक एक्टर ऐसे हैं जिन्होंने साइड रोल अदा कर करोड़ों छापे. ये एक्टर कमाई के मामले में रणबीर कपूर से भी आगे हैं.

नई दिल्ली. इन दिनों अगर कॉमेडी का जिक्र होता है तो दो शख्स के नाम सबसे पहले लोगों की जुबां पर चढ़े रहते हैं. समय रैना और कपिल शर्मा आज के दौर में सबसे पॉपुलर कॉमेडियन्स हैं. समय रैना जेन ज़ी जमाने में कॉमेडी को नए तड़के के साथ पेश कर रहे हैं. वो स्टेज परफॉर्मेंस और यूट्यूब के जरिए करोड़ों छापते हैं.

28 साल के समय रैना कॉमेडी की साथ ही कमाई के भी उस्ताद हैं. दुनियाभर में अपने शोज के जरिए वो करोड़ों रुपये की कमाई करते हैं. हालिया मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो समय रैना 140 करोड़ रुपये से 215 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं, लेकिन फिर भी वो कमाई में सबसे आगे नहीं हैं.

अब अगर टीवी के कॉमेडियन की बात करें तो कपिल शर्मा टीवी के सबसे लोकप्रिय कलाकारों में से एक हैं. उन्होंने अपने शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ से उन्होंने खूब पहचान बनाई और अब वो ओटीटी पर छा रहे हैं. कपिल के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके साथ ही कपिल शर्मा फिल्मों में भी कदम रख चुके हैं. उन्होंने ‘किस किस को प्यार करूं’ से एक्टिंग डेब्यू किया था. वो ‘किस किस को प्यार करूं 2’ में भी नजर आ चुके हैं. कपिल शर्मा ने एक्टिंग और कॉमेडी शोज के जरिए अच्छी खासी कमाई की है. वो करीबन 300 करोड़ की कुल संपत्ति के मालिक हैं.

करोड़ों की प्रॉपर्टी के बावजूद कपिल शर्मा और समय रैना सबसे अमीर कॉमेडियन नहीं है. दोनों एक साउथ के एक साइड एक्टर से कमाई के मामले में काफी पीछे रह गए हैं. कमाई में ये एक्टर बड़े-बड़े हीरो को भी मात देता है. ये ब्रह्मानंदम हैं.

ब्रह्मानंदम भारत के सबसे अमीर कॉमेडियन हैं. ब्रह्मानंदम का जन्म 1 फरवरी 1956 को आंध्र प्रदेश में हुआ था. फिल्मों में आने से पहले वे एक कॉलेज में लेक्चरर थे. उनकी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट तब आया, जब मशहूर निर्देशक जंध्याला ने उन्हें नोटिस किया और 1987 की फिल्म अहा ना पेल्लांटा में मौका दिया. इस फिल्म में उनके किरदार ने इतना प्रभाव डाला कि वे रातों-रात फेमस हो गए.

इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. 1100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके ब्रह्मानंदम ने हर तरह के किरदार निभाए हैं. चाहे वह मासूम कॉमिक रोल हो, सिचुएशनल कॉमेडी हो या ओवर-द-टॉप कैरेक्टर. उनकी खासियत यह रही कि वो बिना ज्यादा डायलॉग के भी सिर्फ चेहरे के भाव से दर्शकों को हंसा देते हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ब्रह्मानंदम की नेटवर्थ 505 करोड़ रुपये है. उन्होंने ज्यादातर कमाई अपनी फिल्मों की फीस के जरिए की है. वो इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड कॉमेडियन हैं जो अपनी फिल्मों के लिए 1 से 2 करोड़ रुपये की फीस चार्ज करते हैं.

एक्टर का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है. उन्होंने अपने करियर के दौरान 1100 फिल्मों में काम किया. हैदराबाद के जुबली हिल्स में एक्टर का आलीशान घर स्थित है. साल 2009 में दिग्गज एक्टर ब्रह्मानंदम को चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार मिला था. ब्रह्मानंदम को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *