Last Updated:
Nora Fatehi FIFA World Cup 2026 Song: ग्लोबल स्टार नोरा फतेही ने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर फिर से इतिहास रच दिया है. फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ऑफिशियल म्यूजिक लाइनअप में एंट्री मारकर दिलबर गर्ल ने साबित कर दिया है कि उनका कोई मुकाबला नहीं है. नए गाने ‘सीर सीर’ में नोरा का कातिलाना अंदाज देखकर पूरी दुनिया उनकी दीवानी हो गई है. देखिए यह धमाकेदार वीडियो.
नई दिल्ली: बॉलीवुड की डांस क्वीन नोरा फतेही ने एक बार फिर पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन कर दिया है. अपने कमाल के डांस मूव्स से सबको दीवाना बनाने वाली नोरा ने इस बार कुछ ऐसा कर दिखाया है, जिसे देखकर उनके फैंस खुशी से झूम उठे हैं. दरअसल साल 2026 के फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत हो चुकी है और इसके धमाकेदार म्यूजिक लाइनअप में भारत की तरफ से सिर्फ और सिर्फ नोरा फतेही ने अपनी जगह बनाई है.
इस वर्ल्ड कप के लिए उनका एक नया गाना भी रिलीज हो गया है, जिसने इंटरनेट पर आते ही तहलका मचा दिया है. इस नए गाने का नाम सीर सीर है, जिसमें नोरा का एक अलग ही जलवा देखने को मिल रहा है.
लूट ली पूरी महफिल
इस धमाकेदार गाने में नोरा फतेही के साथ दुनिया के कई और बड़े कलाकार भी नजर आ रहे हैं, लेकिन अपनी कातिलाना अदाओं और बेहतरीन डांस से नोरा ने पूरी महफिल लूट ली है. गाने के वीडियो में नोरा का स्टाइल और उनकी एनर्जी इतनी कमाल की है कि लोग बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं. यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग नोरा के इस इंटरनेशनल अचीवमेंट की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
View this post on Instagram

