Protool

नमित मल्होत्रा ने नितेश तिवारी के बर्थडे पर शेयर किया ‘रामायण’ से जुड़ा वीडियो, दी शुभकामनाएं

निर्देशक नितेश तिवारी और रणबीर कपूर की आने वाली ‘रामायण’ को लेकर दर्शक बहुत उत्साहित हैं. ये फिल्म दो पार्ट में बनाई जा रही हैं, जिसमें भगवान राम के जीवन को नए विजन और इमोशन के साथ दिखाया जाएगा. इसी बीच आज नितेश तिवारी अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं और फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने उन्हें खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं. साथ ही एक वीडियो शेयर किया, जिसमें नितेश और रणबीर फिल्म को लेकर बात करते नजर आए. 

नमित मल्होत्रा ने विश किया बर्थडे

नमित मल्होत्रा ने एक वीडियो शेयर कर लिखा, ‘डियर नितेश सर, जैसा कि सभी आपको कहते हैं, आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं. आने वाला साल आपके लिए खुशियों और सफलता से भरा रहे. हम दोनों ने साथ में एक ऐसा सफर तय किया है, जिसे शब्दों में बयां करना आसान नहीं है. आपके साथ इतने करीब से काम करना, मेरी जिंदगी के सबसे शानदार अनुभवों में से एक रहा है. आपसे बहुत कुछ सीखने को मिला, खासकर जिस तरह आप हर इंसान और सिचुएशन को इतनी शांति से संभालते हैं, वो सच में काबिल-ए-तारीफ है. आपको आगे ढेर सारी ताकत और सफलता मिले, ताकि आप हमारे देश की सबसे महान कहानी को पूरी दुनिया तक उसी पॉजिटिव एनर्जी और उत्साह के साथ पहुंचा सकें.’

फिल्म की रिस्पॉन्सिबिलिटी पर नितेश का बयान

वहीं वीडियो में रणबीर ने पूछा कि नितेश सर, एक डायरेक्टर के तौर पर जब नमित मल्होत्रा ने आपको रामायण डायरेक्ट करने का ऑफर दिया, तब आपके मन में क्या चल रहा था? तब नितेश ने कहा, ‘एक साथ बहुत सारे इमोशंस थे, डर भी, चुनौती भी और प्रेरणा भी. डर इसलिए क्योंकि रामायण जैसी महान कहानी को बताना अपने आप में बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. आपको इसे सही तरीके से और सही सोच के साथ लोगों तक पहुंचाना होता है. प्रेरणा मिली क्योंकि जो दुनिया मुझे दिखाई गई थी, वो सच में हैरान कर देने वाली थी. मेरे मन में एक पल के लिए भी शक नहीं आया कि हम इसे हासिल नहीं कर पाएंगे.’

ये भी पढ़ें: ‘इतनी बड़ी बात क्या है?…’, सीक्रेट वेडिंग की अफवाहों पर कंगना रनौत ने तोड़ी चुप्पी

फिल्म की टीम और स्टारकास्ट

बता दें कि इस फिल्म को दो भाग में बनाया जा रहा हैं, जिसका पहला भाग इसी साल दिवाली में रिलीज होगा. वहीं इसका दूसरा भाग दिवाली 2027 में आएगा. कुछ समय पहले ही रणबीर कपूर के भगवान राम की झलक दिखाई गई थीं, जिसे बहुत पसंद किया गया था. सभी इस फिल्म को लेकर बहुत एक्साइटेड है और इसके टीजर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसे नमित मल्होत्रा, नितेश तिवारी, 8 बार ऑस्कर जीत चुकीं DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस साथ मिलकर बना रही हैं. फिल्म में रणबीर कपूर के साथ रवि दुबे, साई पल्लवी, अरुण गोविल, यश और सनी देओल जैसे कलाकार नजर आएंगे. 

ये भी पढ़ें: दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम ने यूं सेलिब्रेट किया बेटे का पहला बर्थडे, सामने आई क्यूट तस्वीरें



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *