Last Updated:
फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच का विवाद अब इंडस्ट्री में बढ़ते जा रहा है. डॉन 3 विवाद मामले में इंडस्ट्री में अब दो गुट बन चुके हैं. FWICE ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए रणवीर सिंह पर बैन लगा दिया. पद्मिनी कोल्हापुरे ने एक्टर पर बैन लगाए जाने के बाद उनका सपोर्ट किया. अब दिग्गज डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा भी रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतर गए हैं.

नई दिल्ली. रामगोपाल वर्मा ने ‘डॉन 3’ मामले में रणवीर सिंह का सपोर्ट किया है. डायरेक्टर ने एक्स पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर FWICE को जमकर खरी-खोटी सुनाई है. डायरेक्टर ने एक्टर पर ‘बैन’ लगाने वाली फेडरेशन को फटकार लगाते हुए उनके अधिकारों पर भी सवाल उठाए. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rgvzoomin)

रामगोपाल वर्मा ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा, ‘रणवीर सिंह पर नहीं FWICE पर बैन लगना चाहिए. ये कथित बैन या फिर नॉन कोऑपरेटिव निर्देश आगे जाकर इस फेडरेशन पर ही एक बड़ा मजाक बनने वाला है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rgvzoomin)

वो आगे लिखते हैं कि FWICE किसी वर्कर या इंडस्ट्री के हितों का बचाव नहीं कर रहा है. ये बस एक तरह की दादागिरी है. वो इंडस्ट्री और वर्कर्स के हितों की रक्षा का दावा कर रहे हैं लेकिन असल में बस ये शक्ति प्रदर्शन है. ये एक गुजरे जमाने का घिसा-पिटा यूनियन सिस्टम है जो अपने पैर जमाए रखने की कोशिश में लगा हुआ है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rgvzoomin)
Add News18 as
Preferred Source on Google

बॉडी पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए रामगोपाल वर्मा आगे लिखते हैं, ये फेडरेशन भले ही 5 लाख वर्कर्स के हितों की बात करे या फिर 50 लाख, सच है कि असल में किसी को भी इसका सच नहीं पता है कि आखिर दोनों पक्षों में हुआ क्या है. विवाद की असली जड़ क्या है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम rgvzoomin)

डायरेक्टर ने फेडरेशन को कंगारु बॉडी कहते हुए इसपर तंज भी कसा है. वो कहते हैं कि ये बॉडी दिखावा करती हैं हितों की रक्षा की, लेकिन असल में ये जो रूल्स और लॉ हैं उसको कभी भी फॉलो नहीं करती है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rgvzoomin)

वो अपने पोस्ट में दावा करते हैं कि FWICE जैसी बॉडी के अधिकतर फैसले कुछ एक्टर्स मिलकर तय करते हैं. ये फैसले लेने वालों में वो एक्टर्स भी शामिल हैं जो रणवीर सिंह की धुरंधर की धुंआधार सफलता से डरे हुए हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rgvzoomin)

डॉन 3 का ऐलान करते हुए फरहान अख्तर ने बताया था कि रणवीर सिंह फिल्म में लीड रोल में दिखेंगे. वो अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान की विरासत को आगे बढ़ाएंगे. कुछ साल की देरी के बाद अपडेट आई कि रणवीर सिंह ने फिल्म छोड़ दी है. फरहान अख्तर और उनकी एक्सेल प्रोडक्शन हाउस का आरोप है कि रणवीर सिंह ने डॉन 3 की शूटिंग शुरू होने से 3 हफ्ते पहले फिल्म छोड़ी जिसकी वजह से उनके भारी नुकसान उठाना पड़ा. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rgvzoomin)

FWICE ने अपने बयान में बताया कि फरहान अख्तर और एक्सेल प्रोडक्शन ने सबूत पेश किए हैं कि वो फिल्म की शूटिंग की शुरुआत करने जा रहे थे. उन्होंने होटल बुकिंग, फ्लाइट बुकिंग वगैरह कर ली थी जिसके चलते हुए 45 करोड़ का नुकसान हुआ है. फरहान ने रणवीर सिंह से फिल्म छोड़ने के लिए जुर्माने की मांग की है जिसमें वो 45 करोड़ रुपये की मांग कर रहे हैं. रणवीर ने ये कीमत चुकाने से साफ मना कर दिया जिसके बाद अब ये आपसी मामला विवाद का रूप ले चुका है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rgvzoomin)

