Protool

‘धुरंधर’ ओटीटी रिलीज से पहले, ‘धुरंधर 2’ की बढ़ी परेशानियां, अब कौन सा मामला पहुंच गया कोर्ट

Last Updated:

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ एक नए विवाद में फंस गई है.फिल्म पर हाईकोर्ट सख्त रवैया अपनाया है. फिल्म पर सेना और डिफेंस ऑपरेशन से जुड़ी संवेदनशील जानकारियों को दिखाने का आरोप भी लगा है. इसी के चलते दिल्ली हाईकोर्ट ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और सीबीएफसी को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं.

नई दिल्ली. रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ इन दिनों फिर से सुर्खियों में हैं.लेकिन इस बार अपनी कमाई या किसी को लेकर नहीं, बल्कि उससे जुड़ा कानूनी विवाद को लेकर है. दिल्ली हाईकोर्ट ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और सीबीएफसी को फिल्म के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर ध्यान देने और मामले की जांच करने को कहा है.

Dhurandhar 2, Dhurandhar 2 OTT, Dhurandhar 2 hit on OTT, foreign viewers review Dhurandhar 2, Ranveer Singh, dhurandhar 2 box office, dhurandhar netflix, dhurandhar ott release, धुरंधर 2, धुरंधर 2 ओटीटी, धुरंधर 2 ओटीटी पर हिट, विदेशी दर्शकों ने धुरंधर 2 की समीक्षा की, रणवीर सिंह, धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस, धुरंधर नेटफ्लिक्स, धुरंधर ओटीटी रिलीज

दरअसल, सशस्त्र सीमा बल यानी SSB में तैनात हेड कांस्टेबल दीपक कुमार ने फिल्म को लेकर जनहित याचिका दायर की है. उनका कहना है कि फिल्म में भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियों से जुड़ी कुछ ऐसी इनफॉर्मेशन को दर्शाया गया है, जो बहुत पर्सनल थीं.

Dhurandhar 2 OTT Release why Is Ranveer Singh Film Releasing on 2 ott platforms Look At Biggest Deals Of All Time

फिल्म में दिखाई गई इन चीजों को बहुत पर्सनल रखा जाना था. याचिका में ये भी दायर किया गया है कि फिल्म में डिफेंस ऑपरेशन से जुड़ी रणनीतियों और संवेदनशील जानकारी को सरेआम लाया गया है, जो कि बहुत प्राइवेसी से रखी जाती हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Dhurandhar

इतना ही नहीं याचिकाकर्ता ने तो इस बात को भी उठाया है कि फिल्म में DRDO से जुड़ी कुछ रिसर्च और दवाओं की बात की गई है.इसके अलावा फिल्म के कुछ किरदारों और इंसिडेंट पर भी चर्चा की है.

Dhurandhar Box Office

इन पर सवाल उठाए जाने की वजह ये है कि वे असली अधिकारियों और शहीद जवानों से मिलते-जुलते बताए जा रहे हैं. इस पूरी सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि फिल्में भले ही एंटरटेनमेंट के लिए बनाई जाती हों, लेकिन इसका प्रभाव लोगों पर पड़ता है. कोर्ट ने इस बात पर भी जोर दिया कि याचिकाकर्ता की चिंताओं पर चर्चा करना जरूरी है, साथ ही इस मामले की सही तरीके से जांच होनी चाहिए.

लेकिन इस पूरा मामले के बाद भी कोर्ट ने फिल्म पर किसी तरह की रोक नहीं लगाई है. इस पर कोर्ट ने महज मंत्रालय और सेंसर बोर्ड को कहा है कि वह इस शिकायत पर गौर करें और नियमों के मुताबिक कोई अहम नतीजा निकाले.

Dhurandhar 2, Dhurandhar 2 OTT, Dhurandhar 2 hit on OTT, foreign viewers review Dhurandhar 2, Ranveer Singh, dhurandhar 2 box office, dhurandhar netflix, dhurandhar ott release, धुरंधर 2, धुरंधर 2 ओटीटी, धुरंधर 2 ओटीटी पर हिट, विदेशी दर्शकों ने धुरंधर 2 की समीक्षा की, रणवीर सिंह, धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस, धुरंधर नेटफ्लिक्स, धुरंधर ओटीटी रिलीज

कोर्ट ने इस बात पर भी जौर दिया है कि सेंसर बोर्ड को राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दों पर साफ और मजबूत गाइडलाइंस के आधार पर काम करना चाहिए. गौरतलब है कि ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी बॉक्स ऑफिस पर आते ही छा गई थी.

mera lyari movie release date, mera lyari movie cast, mera lyari movie Pakistan, mera lyari movie trailer, mera lyari movie plot, mera lyari movie story, mera lyari movie budget, mera lyari vs Dhurandhar, Dhurandhar vs Meri lyari movie, mera lyari and dhurandhar, dhurandhar movie budget, dhurandhar movie collection worldwide, dhurandhar 2 movie collection worldwide, Ranveer singh Dhurandhar movie cast, dhurandhar movie watch online, dhurandhar movie story, dhurandhar movie lyari shooting location, lyari pakistan dhurandhar, rahman dacoit movie online

फिल्म में जहां आर माधवन ने इंटेलिजेंस ब्यूरो ऑफिसर का रोल निभाया था, वहीं रणवीर सिंह का किरदार एक खास मिशन के लिए पाकिस्तान के कराची अंडरवर्ल्ड में भेजा जाता है.इनके अलावा फिल्म में अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त भी नजर आए हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *