Last Updated:
नई दिल्ली. 25 मई 2026 का दिन बॉलीवुड और धर्मेंद्र के लाखों फैंस के लिए एक ऐतिहासिक और इमोशनल दिन था, जब देश के सबसे बड़े सिविलियन सम्मानों की घोषणा की गई और उन्हें दिया गया. राष्ट्रपति भवन के बड़े दरबार हॉल में हुए एक खास समारोह में हिंदी सिनेमा के ‘ही-मैन’ कहे जाने वाले जाने-माने एक्टर धर्मेंद्र को मरणोपरांत देश के दूसरे सबसे बड़े सिविलियन सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. धर्मेंद्र को कला के क्षेत्र में उनके बेमिसाल और ऐतिहासिक योगदान के लिए दिए गए इस सबसे बड़े सम्मान को लेने के लिए उनकी पत्नी और मसहूर एक्ट्रेस हेमा मालिनी समारोह में शामिल हुईं. जब राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र के नाम की घोषणा की, तो पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा. हेमा मालिनी अपने दिवंगत पति के लिए यह सबसे बड़ा सम्मान लेते समय काफी इमोशनल दिखीं. अवॉर्ड लेते समय उनके चेहरे पर गर्व की चमक के साथ-साथ धर्मेंद्र को खोने का गहरा दर्द और उनकी यादें साफ दिख रही थीं.

