Protool

तमिल प्रोड्यूसर आर बी चौधरी का सड़क हादसे में निधन, इंडस्ट्री शोक में

Last Updated:

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है. मशहूर प्रोड्यूसर आर.बी. चौधरी का सड़क हादसे में निधन हो गया है. उनके अचानक निधन की खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है, क्योंकि उन्होंने दशकों तक कई यादगार और सुपरहिट फिल्मों का निर्माण किया था.

ख़बरें फटाफट

फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका, प्रोड्यूसर आर बी चौधरी का एक्सीडेंट में निधनZoom

नई दिल्ली. तमिल फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर आर बी चौधरी का सड़क हादसे में निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि उदयपुर के पास मंगलवार को हुए कार एक्सीडेंट में उनकी मौत हो गई. इस खबर के सामने आते ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.

आरबी चौधरी साउथ फिल्मों का एक बड़ा नाम थे. उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. लोग उन्हें याद कर रहे हैं, उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. आर.बी. चौधरी तमिल स्टार जीवा के पिता भी थे. वह लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए थे और उन्होंने अपने बैनर सुपर गुड फिलम्स के तहत कई सुपरहिट फिल्मों का निर्माण किया.

1988 में की थी प्रोडक्शन की शुरुआत

आर.बी. चौधरी ने साल 1988 से फिल्म प्रोडक्शन की शुरुआत की थी. उनकी पहली तमिल फिल्म Pudhu Vasantham थी. इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था और इसके लिए उन्हें तमिलनाडु स्टेट फिल्म अवॉर्ड भी मिला था. आर.बी. चौधरी ने कई बड़े निर्देशकों और कलाकारों को सपोर्ट किया. उन्होंने निर्देशक के एस रविकुमार की पहली फिल्म पुरियधा पुधीर को भी सपोर्ट किया था.

करियर में दे चुके कई हिट फिल्में

आरबी चौधरी की आखिरी फिल्म ‘मरीसन’ है, जो जुलाई 2025 में आई थी. ‘पुष्पा’ फेम फहाद फासिल लीड रोल में नजर आए थे. ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी. ‘लव टुडे’, ‘जॉली’, ‘मिस्टर रोमियो’, ‘एसीपी शिवा’ आरबी चौधरी की कुछ पॉपुलर फिल्में हैं.

बता दें कि आरबी चौधरी साउथ फिल्मों का एक बड़ा नाम थे. उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. लोग उन्हें याद कर रहे हैं, उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. 6 मई को उनका पार्थिव शरीर चेन्नई ले जाया जाएगा. चेन्नई में ही उनका अंतिम संस्कार होगा. आरबी चौधरी ने तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषाओं को मिलाकर 100 से भी ज्यादा फिल्मों का निर्माण किया था.

About the Author

authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…और पढ़ें



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *