Last Updated:
DON 3 Controversy: फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ को लेकर विवाद बढ़ते जा रहा है. रणवीर के फिल्म छोड़ने के बाद FWICE ने उनपर बैन लगाया जिसका कई सितारों ने विरोध किया. अब इस मामले में रणवीर ने कानूनी कदम उठा लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह ने बैन लगाने वाली फेडरेशन FWICE को कानूनी नोटिस भेजा है.
रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच का विवाद बढ़ते दिख रहा है.
नई दिल्ली. रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच डॉन 3 को लेकर विवाद बढ़ते जा रहा है. प्रोड्यूसर और एक्टर के बीच का आपसी मतभेद अब कोर्ट के दरवाजे तक पहुंचते दिख रहा है. FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिने एम्प्लॉइज) ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए रणवीर सिंह पर ‘बैन’ लगाया. फेडरेशन ने एक्टर के खिलाफ नॉन कोऑपरेटिव निर्देश जारी किया जिसके तहत इंडस्ट्री के वर्कर्स को रणवीर सिंह संग काम न करने की सलाह दी गई.
FWICE के इस बड़े कदम के बाद इंडस्ट्री दो गुटों में बंट गई. एक गुट रणवीर सिंह के साथ मजबूती से खड़ा हुआ. वहीं दूसरे ने FWICE के फैसले को सही ठहराया. इंडस्ट्री के नामी प्रोड्यूसर्स और एक्टर्स रणवीर सिंह के सपोर्ट में आए. कइयों ने FWICE के फैसले पर सवाल खड़े किए. अब इस विवाद ने नया मोड़ ले लिया है. फेडरेशन के बैन के बाद रणवीर सिंह ने कानूनी कदम उठा लिया है. एक्टर ने FWICE को लीगल नोटिस भेज दिया है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह ने मंगलवार को सिने बॉडी को लीगल नोटिस भेजा है.
आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी FWICE
अभी तक रिपोर्ट में ये बात सामने नहीं आई है कि रणवीर ने अपनी तरफ से क्या मांग रखी है, लेकिन ये तय है कि एक्टर के इस फैसले के बाद ये मामला आसानी से शांत नहीं होने वाला है. एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर के इस कदम के बाद आज 3 जून को FWICE इस पूरे मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली है.
इससे पहले वरिष्ठ फिल्ममेकर और निर्माता टीपी अग्रवाल भी रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतर चुके हैं. उन्होंने बॉम्बे सिविल कोर्ट में याचिका दायर कर संगठन के आदेश को चुनौती दी है. उनका कहना है कि फेडरेशन के पास किसी एक्टर पर बैन लगाने जैसा अधिकार नहीं है.
कंगना रनौत, मीका सिंह और पद्मिनी कोल्हापुरे जैसे दिग्गजों ने भी रणवीर सिंह का सपोर्ट किया है. कंगना रनौत कहती हैं कि ‘धुरंधर’ की धमाकेदार सफलता के बाद रणवीर का कद बढ़ गया है और जब इंसान की हैसियत बढ़ती है तो उसके दुश्मन अपने आप ही पैदा हो जाते हैं. प्रोड्यूसर और एक्टर निखिल द्विवेदी ने भी इस मामले में रणवीर का सपोर्ट किया है.
क्या है ‘डॉन 3’ विवाद?
फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने साल 2023 में डॉन 3 का ऐलान किया था. एक्टर अपनी इस फिल्म का निर्देशन भी करने वाले हैं. उन्होंने रणवीर सिंह को लीड रोल में अनाउंस किया था. कई साल तक फिल्म को लेकर कोई अपडेट नहीं थी. पिछले साल खबर आई कि फिल्म ठंसे बस्ते में नहीं गई है और डॉन 3 पर काम जारी है. अब फऱहान अख्तर औऱ एक्सेल एंटरटेनमेंट का आरोप है ऱणवीर ने शूटिंग शुरू होने से 3 हफ्ते पहले फिल्म छोड़ दी. डायरेक्टर का कहना है कि फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा था जिसकी वजह से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. फरहान ने रणवीर से 45 करोड़ का जुर्माना मांगा जिसे उन्होंने देने से साफ इनकार कर दिया जिसके बाद मामला FWICE के पास पहुंचा.
About the Author

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें

