Protool

‘डॉन 3’ विवाद पहुंचा कोर्ट, रणवीर सिंह के समर्थन में उतरे फिल्ममेकर, FWICE के आदेश को दी चुनौती

Last Updated:

फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर चल रहा विवाद अब अदालत की चौखट तक पहुंच गया है. FWICE द्वारा रणवीर सिंह के खिलाफ जारी गैर-सहयोग निर्देश के बाद वरिष्ठ फिल्ममेकर और निर्माता टीपी अग्रवाल उनके समर्थन में सामने आए हैं. उन्होंने बॉम्बे सिविल कोर्ट में याचिका दायर कर संगठन के आदेश को चुनौती दी है. टीपी अग्रवाल का कहना है कि किसी कलाकार के खिलाफ बैन या बहिष्कार जैसा निर्देश देने का अधिकार किसी ट्रेड बॉडी के पास नहीं होना चाहिए. वहीं, ‘डॉन 3’ से रणवीर के बाहर होने और कथित आर्थिक नुकसान को लेकर शुरू हुआ यह विवाद अब कानूनी लड़ाई का रूप लेता नजर आ रहा है.

ख़बरें फटाफट

'डॉन 3' विवाद पहुंचा कोर्ट, रणवीर सिंह के समर्थन में उतरे फिल्ममेकरZoom

फरहान अख्तर- रणवीर सिंह की ये लड़ाई कोर्ट पहुंच गई है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के बड़े विवादों में से एक ‘डॉन 3’ का मामला अब कानूनी अखाड़े में पहुंच गया है. रणवीर सिंह के फरहान अख्तर की इस महत्वाकांक्षी फिल्म से अचानक बाहर होने के बाद जहां फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने उनके खिलाफ ‘नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव’ जारी किया था. वहीं, अब फिल्ममेकर टीपी अग्रवाल ने इस आदेश को बॉम्बे सिविल कोर्ट में चुनौती दी है.

2023 में घोषणा की गई थी कि शाहरुख खान के बाद अब रणवीर सिंह ‘डॉन 3’ में लीड रोल निभाएंगे. हालांकि, दिसंबर 2025 में अचानक यह खबर आई कि रणवीर ने फिल्म छोड़ दी है. बताया गया कि उनकी फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद उन्होंने प्रोजेक्ट से हाथ खींच लिया. इसके बाद फरहान अख्तर ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज का दरवाजा खटखटाया. उनका आरोप था कि रणवीर के अचानक बाहर होने से फिल्म को 45 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.

याचिका में क्या कहा गया?

भारतीय मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) के पूर्व अध्यक्ष और फिल्ममेकर टीपी अग्रवाल ने मुंबई के दिंडोशी स्थित बॉम्बे सिविल कोर्ट में याचिका दायर की है. उन्होंने FWICE और IMPPA के खिलाफ दायर इस याचिका में कहा है कि किसी व्यक्ति, संगठन या ट्रेड बॉडी को किसी कलाकार या पेशेवर के खिलाफ प्रतिबंध लगाने या दूसरों को उसके साथ काम न करने के निर्देश देने का कानूनी अधिकार नहीं है.

टीपी अग्रवाल ने क्या कहा?

इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए टीपी अग्रवाल ने कहा, ‘फिल्म इंडस्ट्री सहयोग पर टिकी है. ऐसे मामलों को उचित कानूनी और प्रोफेशनल चैनल्स के जरिए हल किया जाना चाहिए. किसी व्यक्ति के साथ काम करने से लोगों को रोकने की कोशिश को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए. इससे रोजी-रोटी और रचनात्मक स्वतंत्रता पर गंभीर असर पड़ सकता है. इसलिए इसे निष्पक्ष, पारदर्शी और कानूनी तरीके से निपटाया जाना चाहिए.’ उनके मुताबिक, किसी कलाकार के साथ काम करने से लोगों को हतोत्साहित करने की कोशिश न केवल आजीविका को प्रभावित कर सकती है, बल्कि रचनात्मक स्वतंत्रता पर भी असर डाल सकती है. उन्होंने तर्क दिया है कि किसी व्यक्ति, संगठन या ट्रेड बॉडी के पास किसी पर बैन लगाने या दूसरों को उसके साथ काम करने से मना करने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है.

विवाद की शुरुआत

दिसंबर 2025 में रणवीर सिंह के ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद ‘डॉन 3’ से अचानक बाहर निकलने की खबर आई थी. फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अप्रैल 2026 में FWICE से शिकायत की थी. फरहान ने दावा किया कि रणवीर के प्रोजेक्ट छोड़ने से उन्हें करीब 45 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. इसके बाद FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी कर दिया. रणवीर सिंह की तरफ से जारी बयान में कहा गया, ‘रणवीर सिंह फिल्म फ्रेटरनिटी और डॉन फ्रैंचाइजी से जुड़े हर व्यक्ति का सम्मान करते हैं. हालिया घटनाक्रम के दौरान उन्होंने चुप रहना चुना क्योंकि प्रोफेशनल चर्चा और पर्सनल समीकरणों को गरिमा, परिपक्वता और आपसी सम्मान के साथ हैंडल किया जाना चाहिए.’

डॉन फ्रैंचाइजी की पृष्ठभूमि

‘डॉन’ सीरीज की शुरुआत 2006 में शाहरुख खान के साथ हुई थी. 2011 में ‘डॉन 2’ आई. 2023 में फरहान अख्तर ने घोषणा की कि रणवीर सिंह नई ‘डॉन 3’ की लीड भूमिका निभाएंगे. लेकिन प्रोजेक्ट अटक गया.

About the Author

authorimg

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय पिछले 15 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक्टिव हैं. शिखा दिसंबर 2019 से न्यूज 18 हिंदी के साथ हैं और बतौर चीफ सब एडिटर के पद काम कर रही हैं. पिछले 6 सालों से वह एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही …और पढ़ें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *