Last Updated:
फिल्म ‘शक्तिमान’ में हीरो को लेकर चर्चा लंबे समय से चल रही है. शुरुआत में रणवीर सिंह के इस किरदार को निभाने की बात चल रही थी. मुकेश खन्ना ने कहा था कि वह इस पर विचार कर सकते हैं. लेकिन अभी तक कुछ तय नहीं हो पाया है. फिल्म में शक्तिमान का किरदार कौन निभाएगा? इस बहस पर नया ट्विस्ट आ गया है. टीवी सीरियल ‘शक्तिमान’ में विलेन बने डाक्टर जैकाल ने इस पर सवाल उठाया है.

‘शक्तिमान’ में लीड हीरो कौन होगा? अभी तक तय नहीं हो पाया है. एक्टर ललित परिमू ने इस सवाल उठाया है कि क्या यह विवाद पब्लिसिटी के लिए जानबूझकर बढ़ाया जा रहा है. ललित परिमू ने टीवी सीरियल ‘शक्तिमान’ में विलेन डॉ जैकाल का किरदार निभाया था. उन्होंने यह प्रतिक्रिया तब दी जब मुकेश खन्ना ने हाल ही में दावा किया कि रणवीर सिंह ने उन्हें शक्तिमान के किरदार के लिए मनाने के लिए तीन घंटे तक कोशिश की थी. (फोटो साभारः फाइल फोटो/इंस्टाग्राम)

ललित परिमू ने सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत में कहा कि फिल्म को लेकर बार-बार हो रही चर्चा के पीछे कुछ और भी हो सकता है. उन्होंने कहा, “मैं मुकेश जी के खिलाफ कुछ नहीं कहना चाहता. यह उन पर है कि उन्हें क्या करना है. आज का जमाना पब्लिसिटी का है, और लोग फिल्मों के लिए पब्लिसिटी गिमिक करते हैं; टीवी शोज़ पर भी करते हैं.” (फोटो साभारः फाइल फोटो/इंस्टाग्राम)

ललित परिमू ने आगे कहा, “जानबूझ कर खबर बनाने के लिए कुछ करना पड़ता है. मुझे लगता है कि वह भी इसी लाइन पर चल रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि वक्त ही बताएगा कि पर्दे के पीछे असल में क्या चल रहा है. (फोटो साभारः फाइल फोटो/इंस्टाग्राम)
Add News18 as
Preferred Source on Google

बॉलीवुड ठिकाना को दिए इंटरव्यू में मुकेश खन्ना ने रणवीर सिंह के साथ हुई एक कथित मुलाकात को याद करते हुए कहा था, “वो बेचारा (रणवीर सिंह) मेरे सामने तीन घंटे बैठा रहा. लेकिन उसके चेहरे पर वह बात नहीं दिखती, जो शक्तिमान बनने के लिए चाहिए. वह थोड़ा चंचल लगता है, जैसे किसी को बेवकूफ बना देगा. लेकिन वह जबरदस्त एक्टर है.” (फोटो साभारः फाइल फोटो/इंस्टाग्राम)

जहां ललित परिमू ने इस विवाद पर सवाल उठाए, वहीं उन्होंने रणवीर की प्रतिभा पर कोई शक नहीं जताया. उन्होंने रणवीर की लेटेस्ट फिल्म ‘धुरंधर’ में उनके काम की तारीफ की. ललित ने कहा कि उन्हें लगता है रणवीर इस किरदार को निभा सकते हैं. (फोटो साभारः फाइल फोटो/इंस्टाग्राम)

ललित परिमू ने यह भी चिंता जताई कि क्या ‘शक्तिमान’ फिल्म, ओरिजिनल टीवी शो जैसा जादू दोहरा पाएगी, जो सैकड़ों एपिसोड तक चला और एक पूरी जनरेशन के लिए कल्चरल आइडेंटिटी बन गया. उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि शक्तिमान फिल्म में वही जादू होगा, जो टीवी शो में था.” (फोटो साभारः फाइल फोटो/इंस्टाग्राम)

ललित परिमू ने कहा, “उन 350 एपिसोड्स में बहुत सारा कंटेंट पहले ही आ चुका है. लेकिन हमें दर्शकों की पसंद के बारे में नहीं पता. आज की जनरेशन अगर सुपरहीरो फिल्म देखती है, तो वह इंटरनेशनल स्टैंडर्ड ही चाहेगी. उससे कम उन्हें पसंद नहीं आएगा. अगर हम इसे तकनीकी रूप से ऊंचे स्तर पर नहीं बनाएंगे, तो इसका वही असर नहीं होगा.” (फोटो साभारः फाइल फोटो/इंस्टाग्राम)

बता दें, ‘शक्तिमान’ फिल्म की आधिकारिक घोषणा 2022 में हुई थी, जब सोनी पिक्चर्स ने भारत के सबसे लोकप्रिय देसी सुपरहीरो पर आधारित ट्रिलॉजी बनाने की प्लानिंग का ऐलान किया था. इस घोषणा में कहा गया था कि यह किरदार नई पीढ़ी के दर्शकों के सामने फिर से पेश किया जाएगा. सोनी पिक्चर्स ने ब्रेविंग थॉट्स प्राइवेट लिमिटेड और मुकेश खन्ना की भीष्म इंटरनेशनल के साथ साझेदारी की भी पुष्टि की थी. (फोटो साभारः फाइल फोटो/इंस्टाग्राम)

