Protool

जोया अख्तर के ऑफिस से 66 हार्ड डिस्क चोरी, कंपनी को लाखों-करोड़ों का नुकसान, एक आरोपी गिरफ्तार-एक फरार

Last Updated:

मशहूर फिल्म निर्देशक जोया अख्तर और रीमा कागती की कंपनी में लाखों रुपये का डेटा चोरी हुआ है. जोया और रीमा की ‘टाइगर बेबी डिजिटल एलएलपपी’ से हार्ड डिस्क चोरी का चौंकाने वाला मामला आया है. करीब 12 से 13 लाख रुपये की 66 हार्ड डिस्क गायब हुई हैं. इन हार्ड डिस्क में फिल्मों, विज्ञापनों और शूटिंग का महत्वपूर्ण डेटा है, जिससे कंपनी को करोड़ों का नुकसान होने की आशंका है.

ख़बरें फटाफट

जोया अख्तर के ऑफिस से 66 हार्ड डिस्क चोरी, कंपनी को लाखों-करोड़ों का नुकसानZoom

जोया अख्तर के साथ रीमा कागती फोटो के लिए पोज देते हुए.

मुंबई. फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा डेटा चोरी का मामला सामने आया है. मशहूर फिल्ममेकर जोया अख्तर और रीमा कागती के प्रोडक्शन हाउस टाइगर बेबी डिजिटल एलएलपी से 66 हार्ड डिस्क गायब हो गई हैं. इन हार्ड डिस्क में फिल्मों, वेब सीरीज और विज्ञापन प्रोजेक्ट्स से जुड़ा बेहद अहम और गोपनीय डेटा था. शुरुआती जांच में चोरी से करीब 12 से 13 लाख रुपये का नुकसान बताया गया है. लेकिन अगर यह डेटा लीक होता है तो नुकसान करोड़ों में पहुंच सकता है.

कंपनी के दो कर्मचारियों पर शक है. एक ने चोरी को कबूल भी कर लिया है. चोरी की हार्ड डिस्क 15-20 हजार रुपए में बेचने का आरोप है. जांच में खुलासा हुआ है कि हार्ड डिस्क बोरीवली के एक व्यक्ति को बेची गई थी. कंपनी की अलमारी में सिर्फ जले हुए बॉक्स मिले. पिछले पांच महीनों से चोरी की वारदात हो रही थी, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज की गई. वांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने जांच तेज कर दी है.

इंडिया टीवी के मुताबिक, यह मामला 21 मई 2026 को सामने आया, जब बांद्रा वेस्ट स्थित कंपनी के ऑफिस में कर्मचारियों को एक प्रोजेक्ट के लिए कुछ हार्ड डिस्क की जरूरत पड़ी. काफी तलाश के बाद भी हार्ड डिस्क नहीं मिलीं, जिसके बाद स्टाफ ने स्टोरेज कैबिनेट्स की जांच की. तलाशी के दौरान कई खाली और आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हार्ड डिस्क बॉक्स मिले. शुरुआत में कर्मचारियों को तकनीकी खराबी या किसी अन्य वजह का शक हुआ, लेकिन बाद में पुष्टि हुई कि हार्ड डिस्क चोरी हो गई हैं.

5 महीने में चुराई 24 हार्ड डिस्क

कंपनी की एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट और एचआर एडमिनिस्ट्रेटर मेहजबीन मुश्ताक शेख ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मोहम्मद शाहिद अजीम खान और रितेश नाम के दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया. पूछताछ में खान ने कबूल किया कि उसने पिछले पांच महीनों में 24 हार्ड डिस्क चुराकर बेच दी हैं. उसने बताया कि उसने ये डिस्क बोरिवली निवासी रितेश को 15,000 से 20,000 रुपये प्रति डिस्क के हिसाब से बेचीं. हालांकि, बाकी गायब हार्ड डिस्क के बारे में उसने स्पष्ट जानकारी नहीं दी है. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बाकी चोरी की गई डिस्क कहां गईं और क्या उनका डेटा लीक हुआ है.

हार्ड डिस्क में थे ‘मेड इन हेवन’-‘नायका’ जैसे प्रोजेक्ट्स के कंटेंट

जांच में पता चला कि ऑफिस में कुल 119 हार्ड डिस्क थीं, जिनमें से 66 गायब हैं. इनमें 16टीबी से 72टीबी तक की हाई कैपेसिटी स्टोरेज डिवाइस शामिल थीं. इन हार्ड डिस्क में कच्चा फिल्म फुटेज, एडिटेड कंटेंट, पोस्ट प्रोडक्शन फाइल्स, शूटिंग आर्काइव्स और विज्ञापन प्रोजेक्ट्स का डेटा था. सूत्रों के मुताबिक, गायब डिस्क में ‘मेड इन हेवन’, ‘घोस्ट स्टोरीज’, ‘नायका’ और ‘गांधी मनी’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स का कंटेंट भी शामिल था. कुछ डिस्क में अप्रकाशित और संवेदनशील डेटा भी था, जिससे लीक होने की आशंका और बढ़ गई है.

About the Author

authorimg

रमेश कुमारSenior Sub Editor

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी काम करते हैं. इससे पहले हिंदीरश (पिंकविला) में एंटर…और पढ़ें



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *