साल 2008 में रिलीज हुई जन्नत बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी. फिल्म में इमरान हाशमी और सोनल चौहान लीड रोल में नजर आए थे. इस फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसके गाने भी लोगों को काफी पसंद आए थे. खासकर ‘जरा सी दिल में’ सॉन्ग आज भी रोमांटिक गानों की लिस्ट में शामिल रहता है. इस गाने ने इमरान हाशमी की रोमांटिक हीरो वाली इमेज को और ज्यादा मजबूत बना दिया था. गाने में दिखाया गया प्रपोजल सीन आज भी फैंस के बीच काफी पॉपुलर है और सोशल मीडिया रील्स में अक्सर देखने को मिलता है. फिल्म में इमरान अर्जुन और सोनल चौहान जोया के किरदार में थीं. इस गाने को केके ने अपनी आवाज दी थी, जिसने इसे और खास बना दिया. वहीं प्रपोजल सीन इसलिए यादगार बन गया क्योंकि अर्जुन सड़क के बीच एक घुटने पर बैठकर जोया को प्रपोज करता है. जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया, हर लड़की चाहती है कि उसे भी कोई इस तरह प्रपोज करे.

