Protool

क्या पारुल गुलाटी ने कर ली सगाई? रिंग फ्लॉन्ट कर शेयर की फोटो, वायरल हुई तस्वीर

एक्ट्रेस और उद्यमी पारुल गुलाटी इन दिनो सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है. ऐसा लग रहा है कि एक्ट्रेस ने सगाई कर ली है. उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है. जिसने देख फैंस के होश उड़ गए हैं.

क्या पारुल गुलाटी ने कर ली सगाई? 
पारुल गुलाटी ने हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक स्टोरी शेयर करके सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. उनकी इस पोस्ट के बाद फैंस और फॉलोअर्स के बीच यह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या जल्द ही उनके घर शादी की शहनाइयां बजने वाली हैं.

दरअसल, शेयर की गई तस्वीर में पारुल अपनी एक दोस्त के साथ वीडियो कॉल पर नज़र आ रही हैं. तस्वीर में उनके चेहरे पर हैरानी और खुशी झलक रही है. फोटो में वो अपने बाएं हाथ की रिंग फिंगर में पहनी हुई एक चमकदार सॉलिटेयर रिंग भी दिखाती नजर आ रही हैं. साथ ही उनकी दोस्त भी काफी शॉक्ड हैं.

ये भी पढ़ेः क्या ‘अल्फा’ के सेट पर आलिया भट्ट से हुआ था बॉबी देओल का झगड़ा? एक्टर बोले- ‘लोग इतने खाली हैं कि कुछ भी…’

क्या पारुल गुलाटी ने कर ली सगाई? रिंग फ्लॉन्ट कर शेयर की फोटो, वायरल हुई तस्वीर

इस पल ने लोगों के बीच ये अटकलें तेज कर दी हैं कि क्या एक्ट्रेस ने सगाई कर ली है. हालांकि, पारुल ने अब तक इन अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है और न ही किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि की है.  लेकिन इस रिंग ने लोगों की जिज्ञासा जरूर बढ़ा दी है. उनकी इस स्टोरी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. अब फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि क्या एक्ट्रेस जल्द ही इस खास पल से जुड़ी सच्चाई सबके सामने लाएंगी.

पारुल गुलाटी का वर्क फ्रंट
बता दें पारुल गुलाटी को आखिरी बार फिल्म किस किस को प्यार करूं 2 में देखा गया था. इस फिल्म में कपिल शर्मा, हीरा वरीना, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी, आयेशा खान मनजोत सिंह जैसे कलाकार नजर आए थे. फिल्म को इतना कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था. 

ये भी पढ़ेंः सुपरस्टार से किसान बने मोहनलाल, आधे एकड़ जमीन में बसाया ऑर्गेनिक फार्म, देखिए उनकी हरी-भरी दुनिया

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *