Protool

‘कॉकटेल 2’ शूट के दौरान सख्त डाइट पर रहीं कृति सैनन, बोलीं- अक्सर रहती थीं भूखी और चिड़चिड़ी

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. फिल्म में वो ‘ऐली’ का किरदार निभाने वाली हैं और उन्होंने अपनी परफेक्ट फिजीक से सभी को हैरान कर दिया है. हालांकि, इस शानदार लुक को पाने के लिए उन्हें सख्त डाइट फॉलो करनी पड़ी और जिम में कड़ी मेहनत करनी पड़ी. 

शूट के दौरान भूखी और चिड़चिड़ी रहती थीं कृति
हाल ही में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान मीडिया से बातचीत में कृति ने माना कि फिल्म की शूटिंग के दौरान वो काफी चिड़चिड़ी हो जाती थीं. उन्होंने बताया कि उस समय उन्हें बहुत कम खाना खाने को मिलता था.

उन्होंने कहा, ‘मुझे कहना होगा कि ये एक बहुत ही कठिन अनुभव था क्योंकि मुझे बहुत कम खाना मिल रहा था और मैं पहली बार अपने जीवन में इतनी सख्त डाइट पर थी, वो भी इटली में शूटिंग के दौरान. और मुझे लगता है कि शाहिद इस बात की गवाही दे सकते हैं कि मैं उस समय हमेशा बहुत चिड़चिड़ी और भूखी रहती थी.’

कॉकटेल 2' शूट के दौरान सख्त डाइट पर रहीं कृति सैनन, बोलीं- अक्सर रहती थीं भूखी और चिड़चिड़ी

ये भी पढ़ेंः 50 की उम्र में क्यों कुंवारी हैं सुष्मिता सेन? एक्ट्रेस ने खुद बताई हैरान करने वाली वजह

उन्होंने आगे कहा, ‘सब कुछ वर्थ इट है, मुझे उम्मीद है कि अब जब आप कह रहे हैं कि ऐली आपकी स्पिरिट एनिमल जैसी लग रही है, तो मुझे लगता है कि सारी मेहनत सफल रही है.’ कृति सेनन ने ‘कॉकटेल 2’ को लेकर अपनी एक्साइटमेंट शेयर करते हुए कहा कि उन्हें फिल्म की सबसे खास बात इसका स्टाइलिश और फ्रेश लुक लगता है. उन्होंने बताया कि फिल्म आज के समय के हिसाब से काफी रिलेटेबल और मॉडर्न है, जहां रिश्ते उलझे हुए लेकिन असली और दिल से जुड़े हुए दिखते हैं.

कॉकटेल 2' शूट के दौरान सख्त डाइट पर रहीं कृति सैनन, बोलीं- अक्सर रहती थीं भूखी और चिड़चिड़ी

कब रिलीज होगी फिल्म?
बता दें, फिल्म को होमी अडजानिया डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म में कृिति, शाहिद कपूर और  रश्मिका मंदाना एक साथ धमाल मचाने को तैयार हैं. कॉकटेल 2 साल 20212 में रिलीज हुई कॉकटेल का सीक्वल है, जो 19 जून को थिएटर्स में रिलीज होने वाला है. 

ये भी पढ़ेंः ‘ससुर जी’ के लिए इलियाना डिक्रूजा बनीं शेफ, बर्थडे पर अपने हाथों से बनाया खास केक

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *