Protool

काला हिरण: लीगल नोटिस के चीथड़े उड़ाकर बोले अमित जानी, ‘सलमान खान की टूलकिट और डी-कंपनी से अब कोर्ट में मिलेंगे’

Last Updated:

सलमान खान के चर्चित काले हिरण शिकार मामले पर बनी फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ ने अब कानूनी विवाद का रूप ले लिया है. सलमान खान की कानूनी टीम ने फिल्म को रोकने के लिए नोटिस भेजा था, जिस पर निर्माता अमित जानी ने कैमरे के सामने नोटिस फाड़कर पलटवार किया है.

ख़बरें फटाफट

सलमान खान के लीगल नोटिस के चीथड़े उड़ाकर बोले अमित जानी, कोर्ट में मिलेंगेZoom

सलमान खान ने बुधवार को मेकर्स को लीगल नोटिस भेजा था.

नई दिल्ली. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के बहुचर्चित काले हिरण शिकार मामले पर बन रही फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ रिलीज से पहले ही बड़े विवादों में घिर गई है. फिल्म के ऐलान और इसका पहला पोस्टर सामने आने के बाद सलमान खान की लीगल टीम ने मेकर्स को एक कानूनी नोटिस भेजा था, जिस पर फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है, अमित जानी ने न सिर्फ इस नोटिस को सरेआम फाड़ दिया, बल्कि यह भी दावा किया है कि उन्हें सलमान खान के समर्थकों और फैंस द्वारा लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं.

निर्माता अमित जानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सलमान खान द्वारा भेजे गए लीगल नोटिस के पन्ने फाड़ते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें जब से ये लीगल नोटिस मिला है, तब से जान से मारने की धमियां मिल रही हैं.

‘प्रोड्यूसर ने फाड़ा नोटि, बोले अब कोर्ट में मिलेंगे’

वीडियो में वो कहते हैं- ‘मुझसे मीडिया और दोस्त पूछ रहे हैं कि सलमान खान के नोटिस का क्या जवाब देना चाहिए. पिछले 36 घंटों में धारावी से लेकर जोगेश्वरी तक उनके फैंस ने मुझे 1,000 से ज्यादा मैसेज भेजे हैं, जिनमें जान से मारने की धमकियां शामिल हैं. वे कह रहे हैं कि अगर मैं मुंबई आया तो मेरा सिर काट देंगे. तो मैं किसे जवाब दूं? सलमान खान के टूलकिट के जरिए आ रही हजारों गालियों और धमकियों का जवाब दूं या इस नोटिस का? इस नोटिस का मेरा यही जवाब है.’

View this post on Instagram



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *