Protool

कार्तिक आर्यन-जाह्नवी कपूर के बाद अब करण जौहर को मिला 1 और झटका, डायरेक्टर ने छोड़ी ‘दोस्ताना 2’? सामने आई अपडेट

Last Updated:

करण जौहर की मच अवेटेड फिल्म ‘दोस्ताना 2’ एक बार फिर मुश्किलों में घिरती नजर आ रही है. कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर के बाहर होने की खबरों के बाद अब रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्देशक अद्वैत चंदन ने भी रचनात्मक मतभेदों के चलते प्रोजेक्ट से किनारा कर लिया है. वहीं, पूर्व मिस इंडिया सिनी शेट्टी के फिल्म से डेब्यू करने की चर्चा है, जबकि लक्षय के नाम को लेकर भी असमंजस बना हुआ है. लगातार बदलावों के बावजूद धर्मा प्रोडक्शंस फिल्म को नए सिरे से आगे बढ़ाने की तैयारी में जुटा है.

कार्तिक आर्यन-जाह्नवी कपूर के बाद अब करण जौहर को मिला झटका, सामने आई अपडेटZoom

करण जौहर की फिल्म ‘दोस्ताना 2’ को लेकर सस्पेंस बना हुआ है.

नई दिल्ली. करण जौहर की ‘दोस्ताना 2’ पर काफी समय से सस्पेंस बना हुआ है. इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर लीड रोल में नजर आने वाले थे, लेकिन फिर एक-एक करके दोनों ने फिल्म छोड़ दी. पहले कार्तिक आर्यन और फिर जाह्नवी कपूर ने भी ‘दोस्ताना 2’ से कन्नी कांट ली. अब खबर है कि करण जौहर की फिल्म ‘दोस्ताना 2’ के डायरेक्टर ने भी फिल्म छोड़ दी है.

वैरायटी की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्ममेकर अद्वैत चंदन ने भी इस प्रोजेक्ट से दूरी बना ली है. बताया जा रहा है कि वह पिछले सात महीनों से फिल्म की तैयारियों में जुटे हुए थे और निर्देशन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. हालांकि, अब उन्होंने खुद को इस फिल्म से अलग करने का फैसला कर लिया है. सूत्रों के अनुसार, इसके पीछे किसी तरह का विवाद नहीं, बल्कि रचनात्मक सोच में अंतर मुख्य वजह माना जा रहा है. ऐसे में ‘दोस्ताना 2’ एक बार फिर अनिश्चितता के दौर में पहुंच गई है.

इससे पहले फिल्म उस वक्त चर्चा में आई थी, जब कार्तिक आर्यन अचानक इस प्रोजेक्ट से बाहर हो गए थे. उनके और धर्मा प्रोडक्शंस के बीच मतभेद की खबरों के बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी. इसके बाद लंबे समय तक इस प्रोजेक्ट को लेकर कोई खास अपडेट सामने नहीं आया. बाद में ऐसी खबरें भी आईं कि जाह्नवी कपूर अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं, जिससे कास्ट को लेकर भी कई सवाल खड़े हो गए. अब अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्ममेकर अद्वैत चंदन ने भी ‘दोस्ताना 2’ छोड़ दी है जिसके बाद से फिल्म के भविष्य पर तलवार लटक रही है. हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से फिल्म को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है.

‘दोस्ताना 2’ की कहानी

‘दोस्ताना’ के दूसरे पार्ट की कहानी दो भाई-बहनों के इर्द-गिर्द घूमेगी, जो एक ही लड़के के प्यार में पड़ जाते हैं. इससे रोमांस, गलतफहमियों और मजेदार कॉमिक सिचुएशंस का तड़का लगेगा. पहले, विक्रांत मैसी ने धर्मा फिल्म में काम करने को लेकर अपनी खुशी जाहिर की थी. उन्होंने टाइम्स नाउ से कहा, ‘मुझे लगता है कि यह खबर पहले ही बाहर आ चुकी है. मुझे नहीं पता मैं इसके बारे में क्यों नहीं बोल रहा. मैं ‘दोस्ताना 2’ कर रहा हूं. यह मेरी पहली धर्मा फिल्म है.’

क्या लक्षय भी ‘दोस्ताना 2’ से बाहर होंगे?

फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि लक्षय भी धर्मा प्रोडक्शंस की ‘दोस्ताना 2’ से बाहर हो सकते हैं. एक सूत्र ने एंटरटेनमेंट पोर्टल को बताया, ‘दोस्ताना 2 की कास्ट अभी फाइनल नहीं हुई है. लक्षय शायद यह फिल्म न करें’.  सूत्र ने यह भी कहा कि ‘दोस्ताना 2’ जरूर बनेगी, लेकिन फिलहाल कास्ट फाइनल नहीं हुई है. हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

About the Author

authorimg

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *