Last Updated:
Bollywood Musical Superhit Films : बॉलीवुड में ऐसा कई बार हो चुका है कि फिल्म की कहनी से ज्यादा म्यूजिक सुपरहिट हो जाता है. इन फिल्मों का म्यूजिक सालों तक संगीत प्रेमियों के दिलों में धड़कन की तरह समाया हुआ. कई बार किसी फिल्म का म्यूजिक हिट होता है लेकिन कहानी फ्लॉप साबित हो जाती है. जब म्यूजिक और कहानी दोनों सुपरहिट होते हैं तो सिल्वर स्क्रीन पर ऐसी फिल्में अपना जलवा बिखेर देती हैं. फिल्म के गानों को देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों तक जाते हैं. ये कहानी ऐसी ही फिल्मों की जिनका म्यूजिक ब्लॉकबस्टर रहा. दिलचस्प बात यह है कि ये चारों फिल्में एक ही साल में रिलीज हुईं. आइये नजर डालते हैं इन फिल्मों पर………

बॉलीवुड में 90-2000 के दशक में फिल्मों का म्यूजिक जरूर हिट होता है. फिल्म की कहानी भले फ्लॉप हो जाए लेकिन म्यूजिक सुपरहिट रहता था. हालांकि जिन फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिली, उनकी कहानी और म्यूजिक बेमिसाल था. म्यूइक नदीम-श्रवण का हो तो फिल्म के हिट होने को कोई नहीं रोक सकता था. 2002 में ऐसी चार फिल्में आई थीं जिनमें नदीम-श्रवण का म्यूजिक था. चारों फिल्मों की कहानी भी हिट रही और म्यूजिक तो सुपरहिट रहा. ये फिल्में थीं : राज़, ये दिल आशिकाना, हम तुम्हारे हैं तुम्हारे सनम और दिल है तुम्हारा. आइये जानते हैं चारों फिल्मों से जुड़े दिलचस्प फैक्ट्स…..

सबसे पहले बात करते हैं 18 जनवरी 2002 में रिलीज हुई फिल्म ‘ये दिल आशिकाना’ की जिसका निर्देशन कुकू कोहली ने किया था. कुकू कोहली बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस अरुणा ईरानी के पति हैं. यह एक रोमांटिक एक्शन फिल्म थी. फिल्म में करण नाथ और जिविधा शर्मा लीड रोल में थे. जिविधा इससे पहले ‘ताल’ फिल्म में नजर आई थीं. रजत बेदी और आदित्य पंचोली सहायक भूमिकाओं में थे. फिल्म की कहानी कुकू कोहली ने लिखी थी. डायलॉग तनवीर खान ने लिखे थे. फिल्म का म्यूजिक नदीम-श्रवण ने कंपोज किया था.

म्यूजिक ब्लॉकबस्टर रहा. गीतकार समीर ने दिल छूने वाले गाने लिखे. 16 लाख ऑडियो-वीडियो कैसेट म्यूजिक के बिके थे. फिल्म का हर गाना सुपरहिट था. इन गानों में कुमार सानू, उदित नारायण, अलका याज्ञनिक और अनुराधा पौडवाल की आवाज थी. फिल्म का टाइटल सॉन्ग ‘ये दिल आशिकाना’ कुमार सानू-अलका याज्ञनिक ने गाया था. फिल्म का एक गाना ‘उठा ले जाऊंगा, तुझे मैं डोली में’ आज भी शादी-विवाह में सुनाई देता है. 4 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 10 करोड़ की कमाई की थी. बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म हिट रही थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इस लिस्ट में दूसरा नाम डिनो मारिया-बिपासा बासु स्टारर ‘राज़’ फिल्म का है जिसका निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया था. फिल्म 1 फरवरी 2002 को रिलीज हुई थी. स्टोरी महेश भट्ट, गिरीश धमीजा ने लिखी थी. प्रोड्यूसर मुकेश भट्ट-कुमार एस. तौरानी, रमेश एस. तौरानी थे. फिल्म में आशुतोष राणा और मालिनी शर्मा भी अहम रोल में थीं. सबसे ज्यादा चर्चा में यही दोनों एक्टर रहे थे. हर कोई ‘राज़’ की भूतनी का असली नाम जानना चाहता था. फिल्म की शूटिंग ऊटी में हुई. वही ऊटी जहां पर संजय दत्त-माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘साजन’ का गाना ‘मेरा दिल भी कितना पागल है’ फिल्माया गया था. मुकेश भट्ट को यह फिल्म बनाने का आइडिया मुंबई के कोलाबा की की सबसे डरावनी मुकेश कपड़ा मिल से आया था जो कि खंडहर में तब्दील हो चुकी है. पूरे 10 एकड़ में फैली मुकेश मिल करीब 160 साल पुरानी है. हॉन्टेड मूवी की शूटिंग के लिए फेमस है.

‘राज़’ फिल्म का म्यूजिक नदीम-श्रवण ने कंपोज किया था. म्यूजिक ब्लॉकबस्टर था. हर गाना सुपरहिट था. फिल्म का म्यूजिक 8 दिसंबर 2001 को रिलीज हुआ था. गीत समीर ने लिखे थे. 30 लाख ऑडियो कैसेट बिके थे. ‘आपके प्यार में हम संवरने लगे’, ”जो भी कसमें खाई थीं हमने’, ‘कितना प्यार है ये चेहरा’, ‘मैं अगर सामने’ ‘इतना मैं चाहूं तुझे’, ‘मुझे तेरी जैसी लड़की’ जैसे गानों ने धूम मचा दी थी. 5 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 37 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.

इस लिस्ट में तीसरा नाम 24 मई 2002 में रिलीज हुई ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ फिल्म की है जिसका निर्देशन के. एस. अधियामन ने किया था. यह अधियामन की पहली हिंदी फिल्म थी जिसमें शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, सलमान खान, ऐश्वर्या राय, अतुल अग्निहोत्री जैसे सितारे नजर आए थे. प्रोड्यूसर केसी बोकाड़िया थे. इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म की कहानी के. एस. अधियामन ने ही लिखी थी. तमिल मूवी का रीमेक थी. म्यूजिक नदीम-श्रवण, डब्बू मलिक, बप्पी लाहिरी, निखिल -विनय, साजिद-वाजिद ने दिया था. हर संगीतकार से एक-एक सॉन्ग लिया गया था. गीतकार समीर, प्रवीण भारद्वाज, माया गोविंद, कार्तिक अवस्थी और जलेस शेरवानी थे.

म्यूजिक सुपरहिट रहा था. 2002 में यह चौथा सबसे ज्यादा बिकने वाला म्यूजिक था. फिल्म का टाइटल सॉन्ग ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ निखिल-विनय ने कंपोज किया था. इस गाने की धुन पाकिस्तानी सिंगर हदीका कियानी के 1998 के सॉन्ग ‘बूहे बारियां ते नाल कंडा टपके’ से चुराई गई थी. दोनों धुनें एक जैसी हैं. 12 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 34 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. यह उस साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज करार दी गई थी.

इसी क्रम में आखिरी फिल्म थी ‘दिल है तुम्हारा’ जो कि 6 सितंबर 2002 को सिनेमाघरों में आई थी. अर्जन रामपाल, जिमि शेरगिल, प्रीति जिंटा और महिमा चौधरी लीड रोल में थे. डायरेक्टर कुंदन शाह. इस फिल्म के भी प्रोड्यूसर रमेश एस. तौरानी थे जिन्होंने राज़ फिल्म प्रोड्यूस की थी. फिल्म में म्यूजिक नदीम-श्रवण का ही था. गीतकार समीर थे.

फिल्म में रखे गए 9 गानों ने धूम मचा दी थी. फिल्म के हिट गानों में ‘दिल लगा लिया’, ‘दिल है तुम्हारा’, ‘कसम खाके कहो’, ‘मुहब्बत दिल का सुकून’ गाने शामिल थे. 7.25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 18 करोड़ का कलेक्शन किया था. बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म औसत साबित हुई थी लेकिन इसका म्यूजिक आज भी सुपरहिट है.

