Protool

‘करप्पु’ के आगे पस्त हुई ‘पत्नी पत्नी और वो दो’, सूर्या की दहाड़ से थर्रा उठा बॉक्स ऑफिस, दूसरे दिन भी धुआंधार हुई कमाई

Last Updated:

Karuppu vs Pati Patni Aur Woh Do Box Office Day 2: बॉक्स ऑफिस पर सुपरस्टार सूर्या की ‘करुप्पु’ के आगे आयुष्मान खुराना की ‘पति पत्नी और वो दो’ पूरी तरह पस्त नजर आ रही है. जहां एक तरफ बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की दहाड़ गूंज रही है और उनकी फिल्म ने दूसरे दिन रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए सुनामी ला दी है, वहीं आयुष्मान की कॉमेडी फिल्म दर्शकों के लिए तरस रही है. ‘करुप्पु’ का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है, जिसके सामने पति पत्नी और वो दो का टिक पाना बेहद मुश्किल लग रहा है.

karuppu box office collection, karuppu box office collection day 2, karuppu box office collection india, suriya trisha krishnan film, pati patni aur woh do box office collection day 2, करप्पु बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, करप्पु बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2, करप्पु बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इंडिया, पति पत्नी और वो दो बॉक्स ऑफिस, पति पत्नी और वो दो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2, करप्पु वर्सेस पति पत्नी और वो दो बॉक्स ऑफिस

नई दिल्ली. आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह की ‘पति पत्नी और वो दो’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस मूवी को क्रिटिक्स से मिले-जुले रिव्यूज मिले हैं और इसका फिल्म की कमाई पर असर साफ नजर आ रहा है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत बेहद ठंडी नजर आ रही है और दो दिनों में यह मूवी 10 करोड़ भी नहीं कमा पाई है. दूसरी तरफ, 15 मई को ही रिलीज हुई साउथ सुपरस्टार सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म करुप्पु दनादन नोट छाप रही है.

karuppu box office collection, karuppu box office collection day 2, karuppu box office collection india, suriya trisha krishnan film, pati patni aur woh do box office collection day 2, करप्पु बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, करप्पु बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2, करप्पु बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इंडिया, पति पत्नी और वो दो बॉक्स ऑफिस, पति पत्नी और वो दो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2, करप्पु वर्सेस पति पत्नी और वो दो बॉक्स ऑफिस

सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म करुप्पु फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस ने इसे बेहद शानदार रिस्पॉन्स दिया है. रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में बहुत बड़ा उछाल देखने को मिला है और अब यह 50 करोड़ के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई है. बॉक्स ऑफिस पर सूर्या का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है.

karuppu box office collection, karuppu box office collection day 2, karuppu box office collection india, suriya trisha krishnan film, pati patni aur woh do box office collection day 2, करप्पु बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, करप्पु बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2, करप्पु बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इंडिया, पति पत्नी और वो दो बॉक्स ऑफिस, पति पत्नी और वो दो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2, करप्पु वर्सेस पति पत्नी और वो दो बॉक्स ऑफिस

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, ‘करुप्पु’ ने दूसरे दिन करीब 23.45 करोड़ की बंपर कमाई की है. इससे पहले फिल्म ने ओपनिंग डे पर 15.50 करोड़ का कलेक्शन किया था. दो दिनों में फिल्म का टोटल इंडिया ग्रोस कलेक्शन 45.04 करोड़ हो गया है. वहीं, नेट कमाई 38.90 करोड़ रुपये हो गई है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

karuppu box office collection, karuppu box office collection day 2, karuppu box office collection india, suriya trisha krishnan film, pati patni aur woh do box office collection day 2, करप्पु बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, करप्पु बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2, करप्पु बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इंडिया, पति पत्नी और वो दो बॉक्स ऑफिस, पति पत्नी और वो दो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2, करप्पु वर्सेस पति पत्नी और वो दो बॉक्स ऑफिस

कमाई के इन आंकड़ों में आई भारी तेजी की बड़ी वजह फिल्म को लेकर मिल रहा पॉजिटिव रिस्पॉन्स है. लंबे समय बाद सूर्या की बड़े पर्दे पर बतौर मास एक्शन हीरो वापसी ने थिएटर्स में दर्शकों की भीड़ बढ़ा दी है. अब सबकी नजरें रविवार यानी आज के कलेक्शन पर टिकी हैं. जिस रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ रही है, उसे देखकर साफ लग रहा है कि यह फिल्म आज ही 50 करोड़ का आंकड़ा बेहद आसानी से पार कर जाएगी.

karuppu box office collection, karuppu box office collection day 2, karuppu box office collection india, suriya trisha krishnan film, pati patni aur woh do box office collection day 2, करप्पु बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, करप्पु बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2, करप्पु बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इंडिया, पति पत्नी और वो दो बॉक्स ऑफिस, पति पत्नी और वो दो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2, करप्पु वर्सेस पति पत्नी और वो दो बॉक्स ऑफिस

अब बात करते हैं ‘पति पत्नी और वो दो’ की. शनिवार को वीकेंड होने की वजह से थिएटर्स में दर्शकों की संख्या थोड़ी बढ़ी और कमाई में मामूली उछाल देखने को मिला, लेकिन इसके बाद भी फिल्म दो दिनों में 10 करोड़ का आंकड़ा पार करने में नाकाम रही. सिनेमाघरों में केवल 16 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई, जिससे साफ पता चलता है कि दर्शक इस कॉमेडी फिल्म को देखने के लिए थिएटर्स तक नहीं पहुंच रहे हैं. अगर बॉक्स ऑफिस पर यही हाल रहा, तो आने वाले वर्किंग डेज में इस फिल्म की राह और भी मुश्किल हो सकती है.

karuppu box office collection, karuppu box office collection day 2, karuppu box office collection india, suriya trisha krishnan film, pati patni aur woh do box office collection day 2, करप्पु बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, करप्पु बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2, करप्पु बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इंडिया, पति पत्नी और वो दो बॉक्स ऑफिस, पति पत्नी और वो दो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2, करप्पु वर्सेस पति पत्नी और वो दो बॉक्स ऑफिस

बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की हालत पस्त नजर आ रही है. रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को भी ‘पति पत्नी और वो दो’ दर्शकों को तरसती रही और महज 5.7 करोड़ का ही बिजनेस कर पाई. रिपोर्ट्स की मानें तो देश भर के सिनेमाघरों में इस फिल्म को कुल 6717 शोज दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद थिएटर्स तक जनता नहीं पहुंची.

karuppu box office collection, karuppu box office collection day 2, karuppu box office collection india, suriya trisha krishnan film, pati patni aur woh do box office collection day 2, करप्पु बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, करप्पु बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2, करप्पु बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इंडिया, पति पत्नी और वो दो बॉक्स ऑफिस, पति पत्नी और वो दो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2, करप्पु वर्सेस पति पत्नी और वो दो बॉक्स ऑफिस

दो दिनों में आयुष्मान खुराना की फिल्म पति पत्नी और वो दो का भारत में नेट कलेक्शन सिर्फ 9.75 करोड़ ही हो पाया है. हैरानी की बात है कि भारी-भरकम बजट और बड़े चेहरों के बावजूद यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 10 करोड़ रुपये का भी आंकड़ा पार नहीं कर पाई है.

karuppu box office collection, karuppu box office collection day 2, karuppu box office collection india, suriya trisha krishnan film, pati patni aur woh do box office collection day 2, करप्पु बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, करप्पु बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2, करप्पु बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इंडिया, पति पत्नी और वो दो बॉक्स ऑफिस, पति पत्नी और वो दो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2, करप्पु वर्सेस पति पत्नी और वो दो बॉक्स ऑफिस

बताते चलें कि फिल्म करुप्पु का निर्देशन आरजे बालाजी ने किया है. इसमें सूर्या और तृषा कृष्णन की लीड जोड़ी के साथ-साथ इंद्रांस, योगी बाबू, शिवदा, नट्टी सुब्रमण्यम और सुप्रीत रेड्डी जैसे सितारों ने अपने हुनर का जलवा बिखेरा है. वहीं, ‘पति पत्नी और वो दो’ में आयुष्मान खुराना के साथ सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह ने काम किया है. पति पत्नी और वो दो फिल्म मुदस्सर अजीज के डायरेक्शन में बनी है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *