Protool

कभी बॉक्स ऑफिस पर राज करते 80s-90s के 8 स्टार्स, अब बदली जिंदगी, कोई बिजनेस, तो कोई कर रहा स्टेज पर परफॉर्म

Last Updated:

एक समय था जब बॉलीवुड के ये सितारे काफी ज्यादा पॉपुलर हुआ करते थे. इन सेलेब्स की एक्टिंग के लाखों-करोंड़ों चाहने वाले थे,लेकिन बॉलीवुड में अपनी पहचान हमेशा वैसे ही बनाए रखना मुश्किल है. इस बात का जीता जागता उदाहरण ये हिट सितारे हैं. चलिए बताते हैं एक्टिंग की दुनिया के ये टॉप स्टार्स लाइमलाइट से दूर आज कैसी जिंदगी जी रहे हैं.

कभी बड़े पर्दे पर जिन सितारों का नाम ही फिल्म हिट कराने के लिए काफी होता था, आज वही चेहरे धीरे-धीरे लाइमलाइट से दूर नजर आते हैं. 80s, 90s और 2000 के दशक में इन एक्टर्स-एक्ट्रेसेस ने अपनी एक फिल्म या किरदार से ऐसी पहचान बनाई कि लोग आज तक उन्हें भूल नहीं पाए. लेकिन वक्त के साथ करियर की रफ्तार बदली और ये सितारे फिल्मों से दूर होते चले गए. आज कोई इवेंट्स में दिखता है, कोई बिजनेस या अपनी निजी जिंदगी में व्यस्त है, फिर भी इनके चाहने वालों की कमी आज भी नहीं है. (फोटो साभारः Instagram @Viral Bhayani)

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड गोविंदा का है. 90 के दशक में गोविंदा का नाम ही फिल्म हिट कराने के लिए काफी था. ‘हीरो नंबर 1’ जैसी फिल्मों ने उन्हें अलग पहचान दी. अपनी कॉमेडी और डांस से उन्होंने लाखों दिल जीते. लेकिन समय के साथ फिल्मों में उनकी मौजूदगी कम होती गई. आज वे बड़े पर्दे से दूर हैं, कभी-कभी इवेंट्स और शादियों में नजर आते हैं, फिर भी उनके फैंस आज भी उन्हें उतना ही प्यार करते हैं. (फोटो साभारः Instagram @govindafan )

कुमार गौरव भी इस लिस्ट में शामिल हैं. ‘लव स्टोरी’ फिल्म से कुमार गौरव ने जबरदस्त शुरुआत की और युवाओं के फेवरेट बन गए. एक्टर की पहली फिल्म ने उन्हें स्टार बना दिया था. लेकिन इसके बाद उनकी फिल्में ज्यादा नहीं चलीं. आज वे फिल्मों से दूर बिजनेस की दुनिया में अपनी जिंदगी बिता रहे हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बॉलीवुड के हैंडसम हंक कहे जाने वाले डिनो मोरिया का भी यही हाल है. ‘राज’ जैसी फिल्मों से डिनो मोरिया को पहचान मिली और वे 2000 के दशक के सबसे ज्यादा फेमस एक्टर की लिस्ट में शामिल हो गए. उनकी स्टाइल और पर्सनैलिटी लोगों को बहुत पसंद आती थी. लेकिन धीरे-धीरे फिल्मों में उनका करियर धीमा पड़ गया. अब वे कुछ कम ही फिल्मों में दिखाई देते हैं. आखिरी बार उन्हें हाउसफुल 5 में देखा गया था. एक्टर फिलहाल बिजनेस और फिटनेस लाइफ पर ज्यादा ध्यान देते हैं. (फोटो साभारः Instagram @thedinomorea)

आफताब शिवदासानी एक समय पर ज्यादा पॉपुलर थे. ‘कसूर’ और ‘मस्ती’ जैसी फिल्मों से आफताब ने अपनी पहचान बनाई थी. एक टाइम था जब वे हर दूसरी फिल्म में नजर आते थे. लेकिन समय के साथ उनका करियर भी धीमा पड़ गया. आज वे कम फिल्मों में ही दिखाई देते हैं और ज्यादा लाइमलाइट में नहीं रहते. (फोटो साभारः imdb)

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह का नाम भी इसमें शामिल है.‘लगान’ और ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ जैसी हिट फिल्मों से ग्रेसी सिंह को अलग पहचान मिली थी. उनकी सादगी और अभिनय लोगों को खूब पसंद आया. लेकिन उन्होंने धीरे-धीरे फिल्मों से दूरी बना ली. अब वे टीवी और आध्यात्मिक जीवन की ओर ज्यादा झुकाव रखती हैं. (फोटो साभारः imdb)

इस लिस्ट में 7 वें नंबर पर उदय चोपड़ा का नाम है. ‘धूम’ सीरीज में अपने किरदार से उदय चोपड़ा काफी पॉपुलर हुए थे. उनका स्टाइल और कॉमिक अंदाज लोगों को पसंद आया. लेकिन बाद में वे एक्टिंग से दूर हो गए. आज वे पर्दे के पीछे प्रोडक्शन और दूसरे कामों में लगे हैं और लाइमलाइट से दूर रहते हैं. (फोटो साभारः imdb)

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *