Protool

एक-दो नहीं, अजय देवगन के खाते में हैं 100 करोड़ी 15 ब्लॉकबस्टर, 6 कॉमेडी तो 2 हैं साइको थ्रिलर

Last Updated:

अजय देवगन भारतीय सिनेमा के उन चुनिंदा कलाकारों में से हैं, जिन्होंने पिछले साढ़े तीन दशकों मे अपनी आंखों की गहराई, सीरियस एक्टिंग और एक्शन हीरो की इमेज से दर्शकों के दिलों पर राज किया है. इतना ही नहीं उन्होंने अपनी कॉमिक टाइमिंग से भी ऑडियंस को इम्प्रेस किया है. उन्होंने 35 साल के लंबे करियर में 15 ऐसी फिल्में दी हैं, जिसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया है.

ख़बरें फटाफट

एक-दो नहीं, अजय देवगन के खाते में हैं 100 करोड़ी 15 ब्लॉकबस्टर, 6 हैं कॉमेडी Zoom

अजय देवगन का फिल्मी करियर 35 साल का हो गया है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @ajaydevgn)

मुंबई. अजय देवगन ने साल 1991 में ‘फूल और कांटे’ से डेब्यू किया. फिल्म में उनकी दो बाइक पर खड़े होकर एंट्री सीन ने लोगों का दिल जीत लिया. उनका यह सिग्ननैचर स्टाइल बन गया. शुरुआत में उन्होंने एक एक्शन हीरो के तौर पर कदम जमाए. फिर रोमांटिक और कॉमेडी फिल्मों में के जरिए और पॉपुलैरिटी हासिल की. अजय ने अपने करियर में गंभीर और एक्शन रोल भी किए और पिछले 35 साल से इंडस्ट्री पर रूल कर रहे हैं. अजय ने समय के साथ-साथ अपने अदाकारी स्किल्स को सुधारा है.

2000 के दशक की शुरुआत अजय देवगन के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई. महेश भट्ट की ‘जख्म’ और राजकुमार संतोषी की ‘द लीजेंड ऑफ भगत सिंह’ के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला. राम गोपाल वर्मा की ‘कंपनी’ में उनके ‘मलिक’ के किरदार ने अंडरवर्ल्ड ड्रामा को एक नई परिभाषा दी. इस दौर में अजय ने गंभीर और सार्थक सिनेमा की ओर कदम बढ़ाए और खुद को एक ‘मेथड एक्टर’ के रूप में स्थापित किया.

अजय देवगन के इतने सालों में 100 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली 15 फिल्में दी हैं. अजय की जिस फिल्म ने पहली बार 100 करोड़ रुपए कमाए, वो 2010 में आई. इस फिल्म का नाम ‘गोलमाल 3’ है. रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी थी. इसके बाद आई उनकी एक्शन फिल्म ‘सिंघम’ 100.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया.

अजय देवगन की कॉमेडी और एक्शन फिल्मों ने 100 करोड़ रुपए से ज्यादा कलेक्शन किया

अजय देवगन की इन फिल्मों ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है: साल 2020 में आई ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ 279.59 करोड़ रुपए कमाए. 2024 में आई ‘सिंघम अगेनने ₹250.4 करोड़ कमाए. ‘दृश्यम 2’ ने ₹239.67 करोड़, ‘गोलमाल अगेन’ ने ₹205.69 करोड़ रुपए कमाए. ‘रेड 2’ ने ₹173.5 करोड़ रुपए, टोटल धमाल ने ₹155.67 करोड़ रुपए कमाए.

साइलेंट सुपरस्टार हैं अजय देवगन

इनके अलावा, अजय देवगन की ‘शैतान’, ‘सिंघम रिटर्न्स’, ‘सन ऑफ सरदार’, ‘दे दे प्यार दे’, ‘बोल बच्चन’, ‘रेड’ और ‘शिवाय’ ने भी 100 करोड़ रुपए से ज्यादा कलेक्शन किया. अजय ज्यादा लाइमलाइट में नहीं रहते हैं. सिर्फ फिल्मो रिलीज के दौरान ही एक्टिव दिखते हैं. उनका करियर ग्राफ दिखाता है वह भले ही लाइमलाइट से दूर रहे हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर राज करते हैं.

अजय देवगन की प्रोडक्शन कंपनी

अजय देवगन केवल पर्दे पर ही नहीं, बल्कि पर्दे के पीछे भी एक्टिव हैं. उन्होंने ‘यू मी और हम’, ‘शिवाय’, ‘रनवे 34’ और ‘भोला’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर अपनी तकनीकी समझ का लोहा मनवाया है. उनकी प्रोडक्शन कंपनी ‘अजय देवगन एफिल्म्स’ बड़े स्तर की विजुअल इफेक्ट्स (वीएफएक्स) वाली फिल्में बनाने के लिए जानी जाती है.

About the Author

authorimg

रमेश कुमारSenior Sub Editor

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी काम करते हैं. इससे पहले हिंदीरश (पिंकविला) में एंटर…और पढ़ें



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *