Protool

ऋतिक रोशन को दी हीरो ने टक्कर, नेगेटिव रोल से मिली पहचान, की 2 शादियां-बना जुड़वा बच्चों के पिता, अचानक हुई मौत

Last Updated:

फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में ऐसे बहुत कम कलाकार हैं, जो कम काम करने के बावजूद ऑडियंस के बीच बेहद पॉपुलर होते हैं. ऐसे ही एक एक्टर के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं. इस एक्टर ने लगभग 15-16 टीवी शोज़ में ही काम किया, लेकिन उन्हें जो प्यार मिला, वह कई बड़े सितारों को भी नसीब नहीं होता.

Vikas Sethi

इस एक्टर ने टीवी के साथ-साथ फिल्मों में भी काम किया. इतना ही नहीं एक फिल्म में तो ऋतिक रोशन के कंपीटिटर भी बने. इस एक्टर की सितंबर 2024 में मौत हुई. वह 48 साल के थे. टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई. एक्टर की दूसरी पत्नी ने मौत से पहले के दर्दनाक हालात भी बताए थे. कौन-है ये एक्टर आइए जानते हैं.

Vikas Sethi

इस एक्टर का नाम विकास सेठी है. कार्डियर अरेस्ट से उनकी मौत हुई थी. विकास सेठी के अचानक निधन के बाद उनकी दूसरी पत्नी जान्हवी सेठी ने पीटीआई से बात की और बताया कि वे मुंबई से नासिक एक पारिवारिक कार्यक्रम में जा रहे थे. रास्ते में विकास को बेचैनी और डिहाइड्रेशन महसूस हो रहा था, लेकिन उन्होंने अस्पताल जाने से मना कर दिया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Vikas Sethi

जब वे जान्हवी के मायके पहुंचे, तो विकास को उल्टी और दस्त शुरू हो गए. इसके बाद तुरंत घर पर डॉक्टर को बुलाया गया, जिन्होंने जांच के बाद सुबह करीब छह बजे परिवार को उनके निधन की सूचना दी. एक्टर की नींद में ही रात को मौत हो गई और पोस्टमॉर्टम मुंबई के कूपर अस्पताल में हुआ.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Entertainment

विकास सेठी को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था. एक आउटसाइडर होने की वजह से उन्होंने इंडस्ट्री में काफी स्ट्रगल करना पड़ा. फिर दीपक तिजोरी की फिल्म ‘ऊप्स!’ से एक्टिंग डेब्यू किया. इसमें उन्होंने एक मेल स्ट्रिपर का किरदार निभाया, जो अपने बेस्ट फ्रेंड की मां से प्यार कर बैठता है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली, लेकिन विकास कई प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स की नजर में आ गए.

Vikas Sethi

कम ही लोग जानते हैं कि ‘ऊप्स!’ से पहले विकास सेठी ने ‘दीवानापन’ और ‘कभी खुशी कभी ग़म’ में छोटे रोल किए थे. खासकर ‘कभी खुशी कभी ग़म’ में करीना कपूर के किरदार ‘पू’ के बॉयफ्रेंड ‘रॉबी’ के रोल में वे काफी पॉपुलर हुए. लुक्स और स्टाइल के मामले में उन्होंने ऋतिक रोशन को भी टक्कर दी.

Vikas Sethi

साल 2019 में विकास सेठी ने तेलुगू ब्लॉकबस्टर ‘आई स्मार्ट शंकर’ में अहम भूमिका निभाई, जिससे वे साउथ इंडस्ट्री में भी पहचाने जाने लगे. हालांकि उन्होंने कुछ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया, लेकिन असली पहचान उन्हें टीवी इंडस्ट्री से मिली. ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में ‘अबीर’ के रोल से वे घर-घर में मशहूर हो गए. इसके बाद ‘कहीं तो होगा’, ‘क्यों होता है प्यार’, ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘हमारी बेटियों का विवाह’, ‘उतरन’, ‘गीत हुई सबसे पराई’, ‘डर सबको लगता है’, ‘ससुराल सिमर का’ समेत कई शोज़ में नजर आए.

Vikas Sethi-

अगर बात करें विकास सेठी की पर्सनल लाइफ की, तो उन्होंने पहली शादी अमिता नाम की महिला से की थी, जो पेशे से केबिन क्रू मेंबर थीं. दोनों की शादीशुदा जिंदगी खुशहाल थी और 2007 में ‘नच बलिए 3’ में भी साथ नजर आए. लेकिन समय के साथ दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और तलाक हो गया. मिता से तलाक के बाद विकास सेठी की जिंदगी में जान्हवी सेठी आईं.

Vikas Sethi

जाह्नवी और विकास की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई और दोस्ती के बाद प्यार हुआ. 21 फरवरी 2018 को दोनों ने शादी कर ली. उस वक्त विकास की उम्र 42 साल थी. 21 जून 2021 को जान्हवी ने जुड़वां बेटों को जन्म दिया और विकास पहली बार पिता बने. विकास सेठी 45 साल की उम्र में पिता बने और उस वक्त वे अपनी जिंदगी के सबसे अच्छे दौर में थे. लेकिन जुड़वां बेटों के जन्म के करीब तीन साल बाद ही कार्डियक अरेस्ट से उनका निधन हो गया.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *