Last Updated:
अनुष्का शर्मा लंबे समय बाद एक ज्वेलरी ब्रांड के विज्ञापन में नजर आईं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके लुक को लेकर चर्चा तेज हो गई. कुछ लोगों ने कहा कि वह पहले से अलग दिख रही हैं और उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है, जबकि उनके फैंस ने उनकी खूबसूरती की तारीफ करते हुए उनका समर्थन किया. कई फैंस का मानना है कि समय के साथ चेहरे में बदलाव स्वाभाविक है और अनुष्का आज भी बेहद खूबसूरत लगती हैं.

अनुष्का शर्मा काफी समय बाद ऐड फिल्म में नजर आई हैं.
नई दिल्ली. अनुष्का शर्मा बीते 8 साल से पर्दे से दूर हैं. एक्ट्रेस को आखिरी बार शाहरुख खान, कैटरीना कैफ के साथ फिल्म जीरो में देखा गया था. इसके बाद अनुष्का कला में कैमियो में दिखी थी. उन्होंने फिल्म में लीड रोल अदा नहीं किया था. उसके बाद से एक्ट्रेस पर्दे से पूरी तरह से दूर हैं. साल 2017 में विराट कोहली से शादी के बाद एक्ट्रेस ने फिल्मों में काम करना कम कर दिया था. मां बनने के बाद अनुष्का शर्मा पर्दे से पूरी तरह से दूर हो गई थीं. अब लंबे समय के ब्रेक के बाद एक्ट्रेस ने अब एक ऐड फिल्म से वापसी की है. वो कई साल बाद विज्ञापन में दिखी हैं.
अनुष्का को हाल ही में ज्वैलरी ब्रांड के विज्ञापन में देखा गया, लेकिन उनके फैंस उन्हें पहचान नहीं पा रहे हैं. वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई. कुछ यूजर्स ने कहा कि अनुष्का का चेहरा पहले से काफी अलग दिख रहा है और अनुमान लगाया कि शायद उन्होंने किसी तरह का कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट कराया हो. कई लोगों ने यह भी लिखा कि पहली नजर में उन्हें पहचानना मुश्किल लग रहा था.
अनुष्का शर्मा को पहचानना हुआ मुश्किल
कुछ यूजर्स ने इस वीडियो पर कमेंट कर कहा कि अनुष्का शर्मा पहले से काफी अलग लग रही हैं. वो इतनी अलग दिख रही हैं कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल है. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि शायद एक्ट्रेस ने अपने चेहरे की सर्जरी कराई. हालांकि, अभिनेत्री के फैंस ने उनका बचाव भी किया.
यहां देखें वीडियो
एक्ट्रेस के फैंस ने उनका बचाव करते हुए कहा कि उनके चेहरे पर बस उम्र का असर है. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि एक्ट्रेस अब दो बच्चों की मां हैं तो चेहरे पर बदलाव दिखना लाजमी है. वहीं कुछ लोगों ने अनुष्का शर्मा के सिंपल लुक की तारीफ भी की. एक यूजर ने लिखा कि उन्होंने अनुष्का को स्टेडियम में देखा है और अब वो वैसी ही दिखने लगी हैं.
शाहरुख खान संग की थी पहली और आखिरी फिल्म
अनुष्का शर्मा ने साल 2008 में शाहरुख खान के अपोजिट रब ने बना दी जोड़ी से एक्टिंग डेब्यू किया था. इस फिल्म का निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने किया था. 10 साल लंबे करियर के दौरान अनुष्का ने कई हिट फिल्में दीं. उन्होंने आमिर खान के साथ पीके, सलमान खान के साथ दंगल जैसी फिल्मों में काम किया. 10 साल के दौरान अनुष्का शर्मा ने अपने दम पर अपनी अलग पहचान बनाई. दिलचस्प बात है कि अनुष्का के करियर की पहली और आखिरी फिल्म शाहरुख खान के साथ ही रही. विराट से शादी के बाद एक्ट्रेस ने फिल्मों को अलविदा कह दिया और अब उनका पूरा फोकस उनकी फैमिली पर है.
About the Author

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें

