Protool

इन हसीनाओं ने पति से नहीं ली फूटी-कौड़ी, 1 ने 200 करोड़ को मारी ठोकर, तो दूसरी ने छुटकारा पाने के लिए चुकाए लाखों

Last Updated:

थलापति विजय का पत्नी संगीता के साथ तलाक इन दिनों खबरों में है. सुपरस्टार की पत्नी ने तलाक की याचिका दायर करते हुए एक्टर पर अफेयर के आरोप लगाए हैं. ऐसे में संगीता को मिलने वाली एलिमनी पर भी चर्चाएं तेज हैं, लेकिन आज आपको फिल्म और टीवी जगत की उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने तलाक के बाद अपने एक्स हस्बैंड से एक रुपया भी नहीं लिया था.

नई दिल्ली. इस फेहरिस्त की शुरुआत उस हसीना के साथ करेंगे जिसका तलाक और शादी दोनों खूब सुर्खियों में रही थी. ये सामंथा रुथ प्रभु हैं. सामंथा ने नागा चैतन्य से पहली शादी की थी. कपल 2017 में शादी के बंधन में बंधा था और साल 2021 में दोनों ने तलाक ले लिया था.

उस वक्त खबरें थीं कि नागा चैतन्य ने सामंथा को 200 करोड़ की एलिमनी ऑफर की थी, लेकिन एक्ट्रेस ने इसे ठुकरा दिया. सामंथा ने कहा था कि उनके लिए पैसों से ज्यादा आत्मसम्मान मायने रखता है और वो अपने दम पर अपना गुजारा कर सकती हैं. एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्हें किसी के पैसों की जरूरत नहीं है.

Shweta Tiwari fashion tips, Shweta Tiwari style guide, Shweta Tiwari jeans look, Shweta Tiwari saree style, Shweta Tiwari western outfits, Shweta Tiwari ethnic looks, Bollywood actress fashion tips,

श्वेता तिवारी एक नहीं दो बार तलाक का दर्द झेल चुकी हैं. पहला राजा चौधरी के साथ और दूसरा अभिनव कोहली के साथ. राजा चौधरी के साथ श्वेता तिवारी के तलाक ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. इस दर्दभरे रिश्ते से छुटकारा पाने के लिए एक्ट्रेस ने पहले एक्स हस्बैंड को लाखों की कीमत चुकाई थी. एक्ट्रेस ने दावा किया कि डिवोर्स सेटलमेंट में उन्होंने 93 लाख रुपये का फ्लैट भी राजा चौधरी को दिया था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Jay Bhanushali, Mahhi Vij, Jay Bhanushali Mahhi Vij divorce, Jay Bhanushali Divorce Rumours

अब बात करते हैं हाल ही में अलग हुए टीवी के लोकप्रिय कपल जय भानुशाली और माही विज की. माही विज ने अपने ब्लॉग में दावा किया कि उन्होंने जय से एलिमनी नहीं ली है. उनका तलाक आपसी सहमति से हुआ था और एक्ट्रेस ने एलिमनी लेने की खबरों को झूठा ठहराया था.

hansika motwani, hansika motwani childhood photos, hansika motwani age, hansika motwani childhood movies, hansika motwani husband, hansika motwani transformation, hansika motwani daughter, hansika motwani tv shows, हंसिका मोटवानी

हंसिका मोटवानी ने भी कुछ समय पहले ही पति सोहेल कथूरिया से तलाक लिया. एक्ट्रेस ने एलिमनी लेने से इनकार कर दिया था. सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने दावा किया कि उनका रिश्ता आपसी सहमति से टूटा है.

Kalki Koechlin, Kalki Koechlin breakup, Kalki Koechlin life story, Kalki Koechlin affair, Kalki Koechlin insomnia,

कल्कि कोचलिन और अनुराग कश्यप की शादी ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल पाई थी. तलाक के बाद भी दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता कायम है. कल्कि कोचलिन और अनुराग कश्यप आज भी एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं. एक्ट्रेस ने एक्स हस्बैंड से तलाक के बाद फूटी-कौड़ी तक नहीं ली थी.

90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस पूजा बेदी ने साल 2003 में अपने पति फरहान फर्नीचरवाला से तलाक ले लिया था. अपने तलाक के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस कई बार बता चुकी हैं कि उन्होंने पति से एक रुपये भी नहीं लिया था. पूजा बेदी ने कहा था कि वो बिना एलिमनी शांति से अपना रिश्ता खत्म करना चाहती थीं.

Dalljiet Kaur

दलजीत कौर भी दो-दो बार तलाक का दर्द झेल चुकी हैं. एक्ट्रेस ने निखिल पटेल से दूसरी शादी की थी और शादी के बाद वो अपने पति और बेटे के साथ केन्या सेटल हो गई थीं. लेकिन कुछ समय बाद ही कपल का तलाक हो गया और तलाक के बाद निखिल पटेल ने दलजीत कौर को कुछ भी नहीं दिया.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *