Last Updated:
वो नया नवेला एक्टर जिसने डेब्यू करते ही अपनी अलग पहचान बनाई. मॉडलिंग की दुनिया से आकर एक्टिंग में और अब सिंगिंग में भी अपनी धाक जमा रहे हैं. जल्द ही अपनी अगली फिल्म से ये हैडंसम हंक दिलों पर राज करने वाला है. आलिया भट्ट् संग भी एक्टर फिल्मों में काम कर चुका है.

नई दिल्ली. आलिया भट्ट संग काम कर चुका है ये हैंडसम हंक एक्टर. अपनी पहली ही फिल्म से बना ली पहचान. अब जल्द ही फिर से दर्शकों का दिल जीतने आ रहा ये कश्मीरी पंडित परिवार से ताल्लुक रखने वाला एक्टर सिंगिंग में भी माहिर हैं.

वो एक्टर कोई और नहीं, वेदांग रैना हैं. आज वेदांग रैना बॉलीवुड के सबसे चर्चित यंग एक्टर्स में गिने जाते हैं, एक्टिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था. जून 2000 में नई दिल्ली में जन्मे वेदांग एक कश्मीरी पंडित परिवार से ताल्लुक रखते हैं.

जब वह अपने परिवार के साथ मुंबई शिफ्ट हुए तो उन्होंने अपनी पढ़ाई यहीं आकर पूरी की. फिल्मों में आने से पहले वेदांग को संगीत में भी इंट्रेस्ट रखते थे. वह अक्सर गाना गाते और गिटार बजाते नजर आते थे.
Add News18 as
Preferred Source on Google

वेदांग पढ़ाई में भी काफी होशियार थे. उन्होंने जमनाबाई नरसी स्कूल से स्कूलिंग की और बाद में मुंबई के एनएमआईएमएस से ग्रेजुएशन कंप्लीट किया. खुद वेदांग कई इंटरव्यू में बता चुके हैं कि उनकी रूची साइंस में थी. लेकिन देखते ही देखते उनका इंट्रेस्ट बदला और वह संगीत, मॉडलिंग और एक्टिंग की ओर रुझान रखने लगे.

एक्टिंग की दुनिया में आने के लिए और यहां अपनी जगह बनाने के लिए भी वेदांग को लंबा इंतजार करना पड़ा. उन्होंने कॉलेज फेस्टिवल्स में परफॉर्म किया, कई म्यूजिक इवेंट्स भी किए. इसके अलावा उन्होंने मॉडलिंग में भी हाथ आजमाया. लेकिन कई ऑडिशन देने के बाद भी उन्हें काम नहीं मिला.

काफी संघर्ष के बाद उनका वक्त बदला और एक्टिंग की दुनिया में उन्हें काम करने का मौका मिला. फाइनली उन्होंने साल 2023 में जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. इस फिल्म में उन्होंने रेगी मेंटल के रोल में दर्शकों का दिल जीत लिया था.

बात अगर उनकी डेब्यू फिल्म की करें तो इस फिल्म में सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा जैसे स्टार किड्स भी नजर आए थे. इन सबके बीच भी वेदांग अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहे. इसमें उनकी परफॉर्मेंस की लोगों ने काफी तारीफ की थी.

खास बात ये है कि वेदांग सिर्फ अच्छे एक्टर ही नहीं, बल्कि एक शानदार सिंगर भी हैं. ‘द आर्चीज’ में उन्होंने एक्टिंग के साथ-साथ अपनी सिंगिंग टैलेंट भी दिखाया था. अपनी एक्टिंग, स्क्रीन प्रेजेंस और सिंगिंग टैलेंट से उन्होंने खुद को साबित कर दिया था. अब जल्द ही वेदांग अपनी अगली फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में नजर आने वाले हैं. इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म में दिलजीत दोसांझ, शरवरी और नसीरुद्दीन शाह भी नजर आने वाले हैं.

