Protool

आरसीबी क्रिकेटर देवदत्त पडिक्कल को डेट कर रही हैं शहनाज गिल? हो रही ऐसी चर्चा

पंजाब की कटरीना कैफ ने नाम से फेमस शहनाज गिल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटो रही हैं. रिपोर्ट्स हैं कि शहनाज गिल आरसीबी क्रिकेटर देवदत्त पडिक्कल को डेट कर रही हैं. देवदत्त पडिक्कल संग अफेयर की अफवाहें तब शुरू हुईं जब शहनाज ने एक पोस्ट शेयर की थी. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था- दिल आरसीबी में है.

ये भी पढ़ें- थलापति विजय की स्पेशल परमिशन के बाद भी तृषा कृष्णन की ‘करुप्पू’ के शो हुए कैंसिल, फाइनेंशियल क्राइसिस में फंसी फिल्म

शहनाज गिल की लव लाइफ

इसके बाद शहनाज गिल को स्टेडियम में देखा गया था. वो आरसीबी को चियर करती दिखी थीं. 3 दिन पहले उन्होंने दो फोटोज शेयर की, इनमें वो आरसीबी की जर्सी पहने दिखी थीं. सोशल मीडिया पर दोनों की डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा हैं. इंडिया टाइम्स की एक रिपोर्ट में लिखा गया कि शहनाज गिल देवदत्त पडिक्कल को डेट कर रही हैं. हालांकि, न ही शहनाज गिल ने और न ही देवदत्त पडिक्कल ने अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया है. बता दें कि शहनाज गिल अपनी लव लाइफ को लेकर प्राइवेट रहती हैं. 

ये भी पढ़ें- ‘ये मुझे मां से मिला है’, मां स्मिता पाटिल को याद कर इमोशनल हुए प्रतीक बब्बर, शेयर की Unseen फोटो

बता दें कि शहनाज गिल का नाम राघव जुयाल संग भी जुड़ा था. दोनों ने साथ में ‘किसी का भाई किसी की जान’ में साथ काम किया था. इसके बाद से दोनों के बीच में अफयेर की खबरें उड़ी थीं. उन्होंने साथ में भी कई बार स्पॉट किया. हालांकि, दोनों ने इसे दोस्ती का ही नाम दिया. उन्होंने अफेयर की खबरों को नकार दिया.

वर्क फ्रंट पर शहनाज गिल को बिग बॉस 13 में देखा गया था. इस शो में शहनाज गिल को बहुत पसंद किया गया था. शो में सिद्धार्थ शुक्ला संग उनकी दोस्ती खबरों में रही थी. शहनाज गिल को इस शो से खूब नेम फेम मिला. शो खत्म होने के बाद उनका जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिला.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *