Protool

‘अशोक अच्छे इंसान हैं, लेकिन’, लव-मैरिज और तलाक के सालों बाद Ex पति पर खुलकर बोलीं एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों

Last Updated:

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों ने हाल ही में अपने एक्स पति अशोक ठकेरिया और शादीशुदा जिंदगी को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि अशोक आज भी एक अच्छे इंसान हैं और वह उनके बारे में कभी बुरा नहीं कहेंगी. उन्होंने यह भी माना कि सिर्फ अच्छा इंसान होना एक सफल शादी की गारंटी नहीं है. पूनम ने बताया कि उनकी शादी प्रेम विवाह थी और उस समय उन्हें जीवन का ज्यादा अनुभव नहीं था.

Actress Poonam Dhillon opens up about her ex husband Ashok Thakeria years after their love marriage divorce give Parenting Mantra

नई दिल्ली. पूनम ढिल्लों के लिए कभी प्यार में लिया गया एक फैसला जिंदगी का सबसे बड़ा सबक बन गया. सालों बाद एक्ट्रेस ने अपने टूटे रिश्ते और एक्स पति अशोक ठकेरिया को लेकर दिल की बात कही. एक्ट्रेस ने साफ कहा कि अशोक एक बहुत अच्छे इंसान हैं और वह आज भी उनके बारे में कोई गलत बात नहीं कह सकतीं. लेकिन उन्होंने यह भी माना कि हर अच्छा इंसान अच्छा जीवनसाथी साबित हो, यह जरूरी नहीं है. पूनम ने बताया कि उनकी शादी लव मैरिज थी. उस वक्त उन्हें जिंदगी का ज्यादा अनुभव नहीं था और प्यार में उन्हें लगा था कि उन्होंने सही फैसला लिया है. मगर शादी के बाद उन्हें समझ आया कि सिर्फ प्यार से रिश्ते नहीं चलते. सोच, परवरिश, जीवन-मूल्य और एक-दूसरे को समझने की क्षमता भी उतनी ही जरूरी होती है. 

Actress Poonam Dhillon opens up about her ex husband Ashok Thakeria years after their love marriage divorce give Parenting Mantra

राजीव खंडेलवाल के शो ‘तुम हो ना’ में बातचीत के दौरान एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों ने अपने संघर्षों और परवरिश से जुड़े अपने अनुभव शेयर किए.उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता बेहद सख्त थे और उन्हें अपनी उम्र के लोगों से मिलने या डेट करने की इजाजत नहीं थी. उनका मानना है कि सख्त परवरिश अच्छी होती है लेकिन आज के माता-पिता को बच्चों को खुद फैसले लेने और दुनिया को समझने का अवसर देना चाहिए. फोटो साभार-@poonam_dhillon_/Instagram

Actress Poonam Dhillon opens up about her ex husband Ashok Thakeria years after their love marriage divorce give Parenting Mantra

एक्ट्रेस के संघर्षों के बारे में राजीव ने पूछा, ‘ऐसा लगता है जैसे सभी लड़कियों को आपसे प्रेरित होना चाहिए. लेकिन जब भी कोई सार्वजनिक हस्ती यहां आती है तो मैं यह सुनिश्चित करने की कोशिश करता हूं कि लोग कम से कम इतना समझें कि हम सभी इंसान हैं. हमारे पास भी चुनौतियां हैं और कभी-कभी शायद बड़ी चुनौतियां भी होती हैं क्योंकि हम सार्वजनिक सुर्खियों में रहते हैं. फोटो साभार-@poonam_dhillon_/Instagram

Add News18 as
Preferred Source on Google

Actress Poonam Dhillon opens up about her ex husband Ashok Thakeria years after their love marriage divorce give Parenting Mantra

इस पर पूनम ने कहा, ‘जब आप एक सेलिब्रिटी या पब्लिक फिगर होते हैं और सोमवार से शुक्रवार या सोमवार से रविवार तक काम करते हैं तो आपको बहुत कम लोगों से मिलने का मौका मिलता है. आधे लोग आपको ऐसे देखते हैं कि ‘ये तो मेरी पसंद के बाहर है’ और आधे लोग सोचते हैं ‘फिल्मी सितारे’ ऐसे ही होते हैं.’ दोनों स्थितियों में आपकी एक अलग छवि बन जाती है.’ फोटो साभार-@poonam_dhillon_/Instagram

Actress Poonam Dhillon opens up about her ex husband Ashok Thakeria years after their love marriage divorce give Parenting Mantra

पूनम ढिल्लों ने कहा, ‘मेरे केस में भी ऐसा ही हुआ था. हम बहुत कम लोगों से मिल पाते थे. मेरे माता-पिता बहुत सख्त थे. मुझे अपनी उम्र के लोगों से मिलने या डेट करने की इजाजत नहीं थी. एक्टर बनने के बाद भी एक्टर्स मुझे दोस्त नहीं मानते थे. अगर कोई ग्रुप मूवी देखने का प्लान बनाता था तो मुझे कहा जाता था ‘नहीं, तुम्हें जाने की अनुमति नहीं है.’ फोटो साभार-@poonam_dhillon_/Instagram

Actress Poonam Dhillon opens up about her ex husband Ashok Thakeria years after their love marriage divorce give Parenting Mantra

सख्त परवरिश के बारे में बात करते हुए पूनम ने कहा, ‘मुझे लगता है कि सख्त परवरिश अच्छी होती है, लेकिन आज मैं माता-पिता से कहूंगी कि बच्चों को थोड़ा मौका दीजिए. उन्हें उड़ने और नई चीजें सीखने का अवसर दीजिए, ताकि वे सही फैसले लेना सीख सकें. अगर हम उन्हें जरूरत से ज्यादा सुरक्षित रखेंगे, तो उनका नजरिया सीमित रह जाएगा.’ पूनम ने कहा कि उनकी जिंदगी भी काम और घर तक ही सीमित थी. फोटो साभार-@poonam_dhillon_/Instagram

अपने पूर्व पति अशोक के बारे में बात करते हुए पूनम ने कहा, ‘मेरे पति अशोक बहुत अच्छे इंसान हैं. आज भी मैं उनके बारे में बुरा नहीं कहूंगी, क्योंकि वह वास्तव में अच्छे इंसान हैं, लेकिन यह जरूरी नहीं है कि दो अच्छे लोग हमेशा एक अच्छे जीवनसाथी साबित हों’. उन्होंने आगे कहा, ‘शादी सिर्फ दो अच्छे लोगों के साथ होने से नहीं चलती. परवरिश, सोच, शिक्षा और जीवन-मूल्य जैसी कई चीजों का मेल होना जरूरी होता है. जब ये बातें मेल नहीं खातीं, तो वैवाहिक जीवन कठिन हो जाता है.’

Actress Poonam Dhillon opens up about her ex husband Ashok Thakeria years after their love marriage divorce give Parenting Mantra

पूनम ढिल्लों ने बताया कि उनकी शादी प्रेम विवाह थी. उन्होंने कहा, ‘मुझे जीवन का ज्यादा अनुभव नहीं था. अशोक जी ने मुझे काफी समय तक मनाया. वह अच्छे इंसान थे, इसलिए मुझे लगा कि यही सही फैसला है. उस समय मुझे अंदाजा नहीं था कि आगे की जिंदगी कितनी चुनौतीपूर्ण होगी.’ फोटो साभार-@poonam_dhillon_/Instagram

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *