Protool

‘अल्फा’ का टीजर कॉपी किया है? ‘निकिता’ से निकाला सीन, ‘अमेरिकन स्नाइपर’ से डायलॉग! यूजर्स ने खोली पोल, दिया सबूत

Last Updated:

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर बहुप्रतीक्षित स्पाई थ्रिलर ‘अल्फा’ का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. जहां एक तरफ फिल्म के एक्शन और स्टारकास्ट की तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ दर्शकों ने टीजर के कुछ सीन्स और डायलॉग्स को विदेशी फिल्मों से मिलता-जुलता बताते हुए सवाल खड़े कर दिए हैं.

ख़बरें फटाफट

'अल्फा' का टीजर कॉपी किया है? 'निकिता' से निकाला सीन, यूजर्स ने खोली पोलZoom

फिल्म ‘अल्फा’ के टीजर में लोगों ने ‘चोरी’ पकड़ ली है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘अल्फा’ का टीजर रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है. वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की इस पहली फीमेल लीड एक्शन फिल्म को लेकर जहां एक तरफ फैंस बेहद उत्साहित हैं, वहीं दूसरी तरफ यह फिल्म एक बड़े विवाद में घिरती नजर आ रही है. टीजर को करीब से देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इसमें हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म और एक क्लासिक फ्रेंच थ्रिलर से मिलती-जुलती कई समानताएं ढूंढ निकाली हैं. नेटिजन्स का आरोप है कि फिल्म के अहम सीन्स और डायलॉग्स सीधे तौर पर विदेशी सिनेमा से कॉपी किए गए हैं.

सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा टीजर के शुरुआती सीन को लेकर हो रही है. फिल्म में बॉबी देओल द्वारा निभाया गया किरदार ‘बाबा’ आलिया भट्ट के किरदार सीता को उसके 18वें जन्मदिन पर एक शानदार रेस्टोरेंट में डिनर के लिए ले जाता है. इस दौरान वह उसे एक खास तोहफा देता है, जो दरअसल उसके पहले मिशन की शुरुआत का संकेत होता है. इस गिफ्ट बॉक्स को खोलते ही आलिया के होश उड़ जाते हैं क्योंकि उसमें किसी खिलौने या गहने के बजाय उनकी पहली गुप्त मिशन की चाबी और हथियार होता है.

फ्रेंच एक्शन थ्रिलर से चुराया आइडिया

सोशल मीडिया पर फैंस ने पॉइंट आउट किया है कि यह पूरा सीक्वेंस साल 1990 में आई मशहूर फ्रेंच एक्शन थ्रिलर ‘ला फेम निकिता’ से प्रेरित है. उस फिल्म में भी मुख्य किरदार (बॉब) अपनी ट्रेन की गई महिला शूटर (निकिता) को एक महंगे रेस्टोरेंट में ले जाता है और अचानक उसे बंदूक सौंपकर तीन लोगों की हत्या करने का पहला मिशन दे देता है. यूजर्स का कहना है कि यह केवल प्रेरणा नहीं बल्कि सीधा ‘कंटेंट कॉपी’ है.

View this post on Instagram



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *