Protool

अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को किस करते हुए शेयर की फोटो, आईपीएल जीत की मनाई खुशी

विराट कोहली की आईपीएल टीम आरसीबी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) ने आईपीएल 2026 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. आरसीबी ने लगातार दूसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है. आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया और आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी जीती. आईपीएल जीत के बाद से सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की फोटोज और वीडियोज वायरल हैं.

अब अनुष्का ने भी एक प्यारी फोटो शेयर की है.

अनुष्का शर्मा ने शेयर की फोटो 

विराट कोहली की जीत से पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा बहुत खुश हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है. फोटो में विराट कोहली आईपीएल ट्रॉफी हाथ में पकड़े दिख रहे हैं. उन्होंने आईपीएल की आरसीबी की जर्सी पहनी हुई है. वहीं अनुष्का शर्मा उन्हें माथे पर किस कर रही है. अनुष्का ने शर्ट और डेनिम पहनी है और हाथ में फोन भी पकड़ा है. 

पोस्ट के साथ अनुष्का ने हार्ट और हाथ जोड़ने वाली इमोजी बनाई है.

सोशल मीडिया पर अनुष्का और विराट की फोटो को काफी पसंद किया जा रहा है. यूजर्स उनकी फोटो पर क्यूट और हार्ट इमोजी कमेंट कर रहे हैं. बता दें कि मैच ग्राउंड से भी अनुष्का और विराट के कई वीडियोज वायरल हैं. जिसमें विराट अनुष्का की केयर करते दिख रहे हैं. दोनों की रोमांटिक जोड़ी के फैंस कायल हो गए हैं.

 



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *