Protool

अनुपम खेर की गर्लफ्रेंड की चिट्ठियां पहुंचती थीं किरण खेर के घर, फिर ऐसे बदली किस्मत, दिलचस्प है दोनों की कहानी

Last Updated:

कभी गर्लफ्रेंड की चिट्ठियां किरण खेर के घर पहुंचती थीं, तो कभी टैक्सी के पैसों के लिए अनुपम खेर उन्हीं के पास जाते थे. दोस्ती से शुरू हुई ये कहानी कब प्यार में बदल गई, इसका दिलचस्प किस्सा खुद अनुपम खेर ने सुनाया है. जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. नीचे पढ़ें कपल के प्यार का अनोखा किस्सा.

मेरी गर्लफ्रेंड किरण के घर भेजती थी चिट्ठियां अनुपम खेर ने याद किए पुराने दिनZoom

अनुपम खेर किरण खेर (फोटो साभार-instgram @kirronkhermp)

नई दिल्ली: अनुपम खेर और किरण खेर की शादी को 40 साल से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन इनकी लव स्टोरी आज भी लोगों को काफी दिलचस्प लगती है. हाल ही में अनुपम खेर ने अपनी और किरण खेर की जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा शेयर किया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया.

उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा भी था जब उनकी गर्लफ्रेंड लव लेटर्स यानी प्रेम भरी चिट्ठियां भी किरण खेर के घर पहुंचा करती थीं.

पहली मुलाकात

अनुपम खेर ने बताया कि उनकी और किरण खेर की पहली मुलाकात चंडीगढ़ के थिएटर डिपार्टमेंट में हुई थी. उस समय किरण उनसे एक साल सीनियर थीं. अनुपम ने कहा कि कॉलेज में किरण काफी पॉपुलर थीं. वह बैडमिंटन खेलती थीं, इंग्लिश प्ले करती थीं और हर कोई उन्हें जानता था. अनुपम को लगता था कि किरण उनके पहुंच से काफी दूर हैं और उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि आगे चलकर दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगेंगे.

किरण से टैक्सी का किराया मांगते थे

इसके बाद दोनों मुंबई आ गए, लेकिन उस समय दोनों की जिंदगी अलग रास्तों पर चल रही थी. किरण खेर की शादी बिजनेसमैन गौतम बेरी से हो चुकी थी और उनके बेटे सिकंदर खेर भी थे. वहीं अनुपम खेर किसी और रिश्ते में थे. अनुपम ने बताया कि उस दौर में वह अक्सर किरण खेर के घर जाया करते थे. आर्थिक तंगी की वजह से कई बार वह किरण से घर लौटने के लिए टैक्सी के पैसे भी लिया करते थे.अनुपम खेर ने बताया कि धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती और मजबूत होती गई. उसी दौरान उनकी जिंदगी में मुश्किल समय चल रहा था. अनुपम अपने रिश्ते में परेशान थे और दूसरी तरफ किरण खेर भी अपनी शादीशुदा जिंदगी में कठिन दौर से गुजर रही थीं. ऐसे में दोनों एक-दूसरे के और करीब आ गए.

गर्लफ्रेंड भेजती थीं किरण के घर चिठ्ठियां

सबसे दिलचस्प बात बताते हुए अनुपम खेर ने कहा कि उनकी गर्लफ्रेंड पहले मेरे सारे लेटर्स यहां तक कि मेरी गर्लफ्रेंड के भी, सब उनके घर पर ही जाते थे. तभी मैं बोलता हूं कि कुछ भी हो सकता है. मुझे नहीं पता था कि एक दिन हमें प्यार हो जाएगा और हम शादी कर लेंगे. अब हमारी शादी को 41 साल हो गए हैं. बता दें कि अनुपम खेर और किरण खेर ने साल 1985 में शादी की थी. दोनों ने मिलकर सिकंदर खेर की परवरिश की.आज भी यह जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में गिनी जाती है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *