Protool

अनीत पड्डा और अहान पांडे ने कराया मैचिंग टैटू, फैंस हुए क्रेजी, बढ़ी डेटिंग की चर्चा

एक्टर अहान पांडे और अनीत पड्डा इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने मैचिंग टैटू को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. मैचिंग टैटू ने फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है और दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा तेज कर दी है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हालिया तस्वीरों में दोनों कलाकारों के गर्दन के पीछे समान टैटू नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों के सामने आते ही यह तेजी से वायरल हो गईं और फैंस ने इस पर हजारों कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं.

बता दें, ये जोड़ी पिछले साल यश राज फिल्म्स की रोमांटिक ड्रामा ‘सैयारा’ के जरिए काफी पॉपुलर हुई थीं. इसके बाद से दोनों की एक मजबूत फैन फॉलोइंग बन गई है, जो उनकी हर पब्लिक अपीयरेंस पर नजर रखती है.

अनीत पड्डा और अहान पांडे ने कराया मैचिंग टैटू
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक यूजर ने अनीत और अहान की फोटो शेयर की जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों की गर्दन पर सेम टैटू बना हुआ है. इस पोस्ट के साथ लिखा, ‘अहान पांडे और अनीत पड्डा के मैचिंग टैटू हैं. ये पोस्ट सामने आते ही तेजी से वायरल हो गई और फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई. सोशल मीडिया पर इन वायरल तस्वीरों को लेकर फैंस ने खूब उत्साह दिखाया. मैचिंग टैटू की तस्वीरों के बाद दोनों के डेटिंग रूमर्स और तेज हो गए हैं.

ये भी पढ़ेंः रुमर्ड बॉयफ्रेंड रचित सिंह संग स्क्रीन शेयर करेंगी हुमा कुरैशी, पोस्ट शेयर कर जताई खुशी, कहा, ‘जब मैं पहली बार मिली…’

हालांकि अहान पांडे और अनीत पड्डा ने अब तक न तो अपने मैचिंग टैटू को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी दी है और न ही अपने रिश्ते को लेकर चल रही अफवाहों पर कोई बयान दिया है.

‘सैयारा’ के बारे में
बता दें, मोहित सूरी के निर्देशन में बनीं फिल्म सैयारा को दर्शकों से काफी अच्छा रिसपॉन्स मिला था. फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा की केमेस्ट्री को खूब सराहा गया था. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक फिल्म ने वर्ल्डवाइड 579.23 करोड़ का कलेक्शन किया था.

वर्क फ्रंट की बात करें तो अनीत ने हाल ही में अपनी फिल्म शक्ति शालिनी की शूटिंग पूरी कर ली है, जो मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है. वहीं अहान पांडे जल्द ही अली अब्बास जफर की एक एक्शन-रोमांस फिल्म में नजर आएंगे, जिसमें उनके अपोजिट शरवरी होंगी. इसके अलावा दोनों के दोबारा साथ स्क्रीन शेयर करने की भी चर्चा है, जो मोहित सूरी की अगली फिल्म में हो सकता है.

ये भी पढ़ेंः अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *