Protool

अनन्या पांडे भरतनाट्यम फ्यूजन डांस पर हुईं ट्रोल, किसी ने बताया रोबोटिक, तो कोई बोला- ‘बेहद खराब, अपमान किया’

Last Updated:

अनन्या पांडे इन दिनों फिल्म चांद मेरा दिल को लेकर चर्चा में हैं. तीन दिन पहले रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 14 करोड़ रुपए से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है. फिल्म में उन्होंने एक भारतनाट्यम के साथ कंटेम्पररी डांस किया है, जिसे लेकर वह ट्रोल हो रही हैं. लोगों ने इसे भारतनाट्यम का अपमान बताया. उनके डांस को रोबोटिक बताया.

ख़बरें फटाफट

'रोबोटिक है, बेहद खराब', अनन्या पांडे भरतनाट्यम फ्यूजन डांस पर हुईं ट्रोलZoom

अनन्या पांडे भारतनाट्यम करने पर ट्रोल हुईं. (फोटो साभारः एक्स/AI Enhance)

मुंबई. अनन्या पांडे की हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पांस नहीं मिल रहा है. फिल्म के एक भरतनाट्यम डांस सीक्वेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस छोटे से क्लिप में अनन्या पारंपरिक कपड़ों में कंटेम्पररी और भरतनाट्यम का फ्यूजन डांस करती नजर आ रही हैं. इस डांस को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है. कई यूजर्स ने उनके डांस मूव्स को ‘रोबोटिक’ बताया है, वहीं कुछ ने इसे डांस फॉर्म का ‘पूरी तरह से अपमान’ कहा है.

विवेक सोनी की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ के एक वीडियो क्लिप में अनन्या पांडे का किरदार चांदनी कॉलेज इवेंट के मंच पर भरतनाट्यम फ्यूजन डांस करती नजर आती हैं, जबकि लक्ष्य का किरदार उन्हें देख रहा है. यह वीडियो क्लिप वायरल हो गई है और नेटिज़न्स इससे खुश नहीं हैं. एक यूजर ने लिखा, “अब अनन्या पांडे का बचाव नहीं किया जा सकता… ये क्या था.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “भरतनाट्यम 200 ईसा पूर्व में आया था और 2026 में अनन्या पांडे के साथ इसका अंत हो गया.” कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके डांस मूव्स को ‘रोबोटिक’ बताया.

एक अन्य यूजर ने लिखा, “मैंने 10 साल से ज्यादा क्लासिकल डांस सीखा है और ये बेहद खराब है. जिसे कोई अनुभव नहीं है, वो भी यही कहेगा. डांस फॉर्म का पूरी तरह से अपमान है.” एक और यूजर ने कमेंट किया, “मुझे नहीं पता ये कौन सा डांस है, लेकिन ये सब कुछ है, बस भरतनाट्यम नहीं.”

‘चांद मेरा दिल’ में अनन्या पांडे का डांस देखकर लोगों ने किए कमेंट.

‘चांद मेरा दिल’ की कहानी

‘चांद मेरा दिल’ का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है. विवेक ने इससे पहले ‘मीनाक्षी सुंदरेश्वर’ बनाई थी. फिल्म की कहानी आरव और चांदनी (लक्ष्या और अनन्या पांडे) और उनकी गहरी प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है. इसे करण जौहर, आदर पूनावाला, अपूर्वा मेहता, सोमन मिश्रा और मारीक डीसूजा ने धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. ‘चांद मेरा दिल’ 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

‘चांद मेरा दिल’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर धीमी रही, लेकिन दूसरे दिन कलेक्शन में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली. फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया और समीक्षकों से ठंडी प्रतिक्रिया मिली थी. ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने तीन दिन में 13.23 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन भारत में किया है. विदेशों में फिल्म ने 1.50 करोड़ की कमाई की है. तरह फिल्म ने कुल 14.73 करोड़ रुपए का कलेक्शन तीन दिन में किया.

About the Author

authorimg

रमेश कुमारSenior Sub Editor

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी काम करते हैं. इससे पहले हिंदीरश (पिंकविला) में एंटर…और पढ़ें



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *